सपनों के भारत की तस्वीर में दिखी डीबीटी की समझ
जनपद बिजनौर के नूरपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय खटाई में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं ने पोस्टर के माध्यम से डीबीटी के लाभों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। शिक्षिकाओं ने वीडियो के माध्यम से डीबीटी की प्रक्रिया एवं उपयोगिता को विस्तार से समझाया।
बालिकाओं को सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से प्रदान किए जा रहे विभिन्न लाभों की जानकारी भी दी गई, जिससे उनमें योजनाओं और उनके प्रत्यक्ष लाभ की समझ विकसित हुई।
बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश बालिकाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी से जोड़कर उनमें जागरूकता, वित्तीय समझ और अपने अधिकारों एवं उपलब्ध सुविधाओं के प्रति सजगता विकसित कर रहा है।
#SchoolEducation #SamagraShiksha
#25CroreBachchonKeSapnoKaBharat
#SchoolsForViksitBharat
आज 13 अगस्त, 2026 को बाढ़ सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में स्थित मध्य गंगा बैराज तथा रावली तटबंध का निरीक्षण किया गया। इस सम्बन्ध में कलक्ट्रेट कार्यालय में समीक्षा बैठक कर बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति पर लगातार निगरानी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
The Ministry of Education, DoSEL (Dept of School Education and Literacy) organised an Orientation Workshop on PRASHAST 2.0 and other Inclusive Education interventions today, bringing together States/UTs to introduce the revamped PRASHAST 2.0 App and strengthen inclusive education in schools.
In his keynote address, Secretary, DoSEL, Shri T. K. Anil Kumar reaffirmed the Department's commitment to inclusive education under NEP 2020 and the RPwD Act, 2016.
He noted that while Children with Special Needs (CwSN) constitute about 1.73% of India's child population (Census 2011), UDISE+ enrolment of CwSN is only 0.89% against the general enrollment , highlighting gaps in identification and enrolment.
He urged States/UTs to:
👉 Expedite the UDISE+ Student Progression exercise.
👉 Ensure timely screening under PRASHAST 2.0.
👉 Complete teacher sensitisation and strengthen capacity building in inclusive education.
👉 Carry out accessibility audits of schools under Samagra Shiksha.
👉 Make universal PRASHAST 2.0 screening a mission priority to ensure every CwSN receives timely support.
#PRASHAST2.0 #InclusiveEducation #NEP2020 #SamagraShiksha
अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत जनपद के समस्त परिषदीय/मान्यता प्राप्त/सहायता प्राप्त/सी0बी0एस0ई0/आई0सी0एस0सी0/समाज कल्याण/मदरसा बोर्ड/आंगनबाड़ी केन्द्र के सभी विद्यालयों एवं मेडिकल/इंजीनियरिंग कॉलेज में दिनाँक 10-07-2026 का अवकाश घोषित किया जाता है।
बिजनौर: बिजनौर पब्लिक स्कूल ऑडिटोरियम में 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' एवं विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से धनराशि हस्तांतरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि माननीय प्रभारी मंत्री श्री @KapilDevBjp की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री भूपेंद्र चौहान, विधायक श्री ओम कुमार तथा जिलाधिकारी सुश्री जसजीत कौर सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
#SwasthShikshakUP #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
@UPGovt@CMOfficeUP@myogiadityanath@EduMinOfIndia@thisissanjubjp
लखनऊ: महानिदेशक, स्कूल शिक्षा श्रीमती मोनिका रानी जी की अध्यक्षता में यू-डायस+, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, डिजिटल लाइब्रेरी एवं टैबलेट से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जनपदवार प्रगति, छात्र प्रोग्रेशन, विद्यालय प्रोफाइल एवं कक्षा-1 नामांकन की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
महानिदेशक ने समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति, गुणवत्तापूर्ण डेटा अद्यतन एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
बैठक में जिला समन्वयकों एवं संबंधित अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।
#SchoolChaloAbhiyanUP #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
बिजनौर: निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने हेतु आयोजित डीसी प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रतिभागियों ने शिक्षण की नवीन रणनीतियों, गतिविधि आधारित अधिगम एवं सीखने के परिणामों को बेहतर बनाने के उपायों पर गहन चर्चा की।
#उत्तर_प्रदेश_निपुण_प्रदेश #CapacityBuilding #EducationForAll
#SchoolChaloAbhiyanUP #BasicEducation #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
सहभागिता से सुदृढ़ शिक्षा: गुणवत्ता संवर्धन की दिशा में समवेत प्रयास
जनपद बिजनौर के नगर क्षेत्र में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, डेटा प्रबंधन एवं अभिभावक सहभागिता को सुदृढ़ करने पर केंद्रित सार्थक संवाद हुआ, जिसमें शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक एवं अभिभावक उत्साहपूर्वक सहभागी बने।
इस अवसर पर शैक्षिक नीतियों, नवाचारों, नियमित उपस्थिति, स्वच्छता एवं अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण आयामों पर विचार-विमर्श करते हुए विद्यालय-समुदाय साझेदारी को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु सामूहिक उत्तरदायित्व, प्रभावी अनुश्रवण एवं जनसहभागिता को निरंतर प्रोत्साहित कर रहा है।
#BasicEducation #SchoolEducation
#SamagraShiksha #BasicEducationUP
#BasicShikshaUP
हरित संकल्प: पौधों से सजे भविष्य के बीज
पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय धर्म नगरी (मोहम्मद देवमल-बिजनौर) में ईको क्लब के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) के मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व एवं उनकी देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने 'एक पेड़-एक जीवन' का संदेश देते हुए लगाए गए पौधों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।
बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश विद्यालयों में प्रकृति-सम्वेदनशीलता, पर्यावरणीय उत्तरदायित्व और सतत जीवन-मूल्यों को विकसित करने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।
#BasicEducation #SchoolEducation
#SamagraShiksha #BasicEducationUP
#BasicShikshaUP
औचक निरीक्षण से सुदृढ़ होती शैक्षिक गुणवत्ता
जनपद बिजनौर के विकासखंड हल्दौर स्थित समग्र विद्यालय मुबारकपुर तालन का जिलाधिकारी महोदय द्वारा औचक निरीक्षण/भ्रमण कर विद्यालय की शैक्षिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश प्रभावी अनुश्रवण, गुणवत्ता-सुनिश्चित व्यवस्थाओं और उत्तरदायी प्रशासनिक तंत्र के माध्यम से विद्यालयी शिक्षा को सुदृढ़ बनाने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।
#BasicEducation #SchoolEducation
#SamagraShiksha #BasicEducationUP
#BasicShikshaUP
आज दिनाँक 19 फरवरी, 2026 को वि0ख0 हल्दौर क्षेत्रान्तर्गत समग्र विद्यालय, मुबारकपुर तालन का औचक निरीक्षण/भ्रमण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
बाल उत्सव: प्रतिभा, स्वाभिमान और भविष्य की सशक्त उड़ान
जनपद बिजनौर के इंदिरा बाल भवन में 'प्रगति-स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0' थीम के अंतर्गत आयोजित बाल उत्सव कार्यक्रम बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सर्वांगीण विकास को सशक्त मंच प्रदान करने वाला प्रेरक आयोजन रहा।
कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, नृत्य एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वहीं समापन अवसर पर मेधावी बच्चों को सम्मानित कर उनके प्रयासों को नई ऊर्जा दी गई।
बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश बाल-केंद्रित आयोजनों के माध्यम से प्रतिभा संवर्धन, आत्मविश्वास निर्माण और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में निरंतर प्रतिबद्ध है।
#BasicEducation #SchoolEducation
#SamagraShiksha #BasicEducationUP
#BasicShikshaUP
शिक्षा, जिज्ञासा, संवाद और गुणवत्ता का सजीव अनुभव
जनपद बिजनौर में उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर मान का भ्रमण करते हुए जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर जी (IAS) ने विद्यार्थियों से संवाद किया। छात्र-छात्राओं ने प्रश्नों के सटीक उत्तर देकर, पुस्तक पठन एवं लेखन गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, आत्मविश्वास और अनुशासन की सराहना करते हुए विद्यालयों के शैक्षिक व भौतिक वातावरण पर संतोष व्यक्त किया।
#SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP
#BasicShikshaUP
विज्ञान से सशक्त भविष्य, नवाचार से नई उड़ान
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जनपद बिजनौर में जिला स्तरीय विज्ञान क्विज एवं मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विकासखंडों से आए नन्हे वैज्ञानिकों ने अपनी रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और नवाचार का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
मॉडल प्रतियोगिता एवं विज्ञान क्विज में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मोबाइल फोन, टेलिस्कोप, साइंस किट, स्कूल बैग एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, वहीं सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।
#SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP
#BasicShikshaUP
RTE के तहत 25% सीटें आरक्षित, आवेदन 2 फरवरी से शुरू
कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए RTE प्रवेश की समय-सारणी जारी कर दी गई है। अब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अवसर मिलेगा।
#SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP
#BasicShikshaUP
Registrations for 𝗣𝗮𝗿𝗶𝗸𝘀𝗵𝗮 𝗣𝗲 𝗖𝗵𝗮𝗿𝗰𝗵𝗮 𝟮𝟬𝟮𝟲 are now LIVE!
Students (Classes 6–12), teachers and parents—step into a nationwide conversation that turns exam pressure into confidence, curiosity and meaningful learning.
Register now 🔗 https://t.co/6vskB60Kep
#PPC2026 #ParikshaPeCharcha
@EduMinOfIndia@MEAIndia@diaspora_india
ज्ञान की जिज्ञासा से वैज्ञानिक उड़ान
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र कीरतपुर (बिजनौर) में आयोजित विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में कंपोजिट व जूनियर हाई स्कूलों के लगभग 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जिसमें पांच सदस्यीय विजेता टीम का चयन जनपद स्तर के लिए किया गया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्टेशनरी किट, वैज्ञानिक किट एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तर्कशीलता और नवाचार की चेतना को सशक्त करने का सार्थक माध्यम बना।
#SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP
#BasicShikshaUP
कला की रेखाओं में रचनात्मकता की चमक
प्राथमिक विद्यालय घेर रामबाग (हल्दौर-बिजनौर) में विद्यार्थियों ने सुंदर कला-चित्रकारी बनाकर अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति और कल्पनाशक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों की इन कलात्मक कृतियों की BEO (बिजनौर मुख्यालय) तथा DC ने सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया।
बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश विद्यार्थियों में कला-आधारित अधिगम, सौंदर्य-बोध और रचनात्मक क्षमता के विकास को बढ़ावा दे रहा है।
#SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP
#BasicShikshaUP