ज्ञान-शील-एकता के मंत्र को आत्मसात कर युवाओं को राष्ट्र सेवा के संस्कार दे रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के स्थापना दिवस पर सभी युवा साथियों को हार्दिक बधाई!
आप ऐसे ही राष्ट्र उत्थान एवं अंत्योदय के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहें। शुभकामनाएं!
#ABVP#ABVPVoice
परमवीर चक्र से सम्मानित, कैप्टन विक्रम बत्रा जी के बलिदान दिवस पर सादर श्रद्धांजलि ।
कारगिल युद्ध के दौरान कैप्टन बत्रा ने साहस, शौर्य व पराक्रम का परिचय देते हुए मातृभूमि के सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा कर अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनका जीवन सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
मां नर्मदा के परम उपासक, प्रकृति और संस्कृति के समर्पित सेवक, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अनिल माधव दवे जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी की जयंती पर सादर नमन ।
दलित, कमजोर और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए आप सदैव समर्पित रहे। अनुशासन और सादगी का पर्याय आपका जीवन युवाओं को प्रेरणा देता रहेगा।
स्वतंत्रता सेनानी व राष्ट्रीय ध्वज के अभिकल्पक, पिंगली वेंकैया जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि ।
उन्होंने संस्कृति, विरासत, एकता, विविधता सहित मातृभूमि की पहचान को रंगों व प्रतीकों के माध्यम से तिरंगे में समाहित किया। उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।
"गर्व से कहो हम हिन्दू हैं :- स्वामी विवेकानंद जी" 🙏🏻🚩
जिनके ओजस्वी वचनों से गुंज उठा था विश्व गगन।
वही प्रेरणा पुंज हमारे, स्वामी पूज्य विवेकानंद।।
हिंदुत्व की पताखा विश्व में लहराने वाले पूज्य स्वामी विवेकानंद जी के निर्वाण दिवस पर उन्हें कोटिशः नमन।
बाबा बर्फानी के पावन दर्शन हेतु प्रारंभ हुई "श्री अमरनाथ जी की पवित्र यात्रा" पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई!
महान सनातन संस्कृति व देवाधिदेव महादेव के भक्तों के लिए विशेष महत्व रखने वाली यह यात्रा, सभी तीर्थ यात्रियों हेतु सुगम, आनंदमय एवं मंगलकारी हो।
डिजिटल भारत से विकसित भारत की ओर!
UPI, DigiLocker, Aadhaar, BHIM और Digital Public Infrastructure ने करोड़ों भारतीयों के लिए सेवाओं को तेज़, आसान और सुलभ बनाया है।
Digital India सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि विकसित भारत की मजबूत नींव है। 🚀
.
..
#11YearsOfDigitalIndia
मां भारती की स्वतंत्रता की ज्योत प्रज्ज्वलित करने वाले 1855 के संथाल क्रांति के अमर शहीदों को संथाल हूल दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
#हूल_दिवस
निर्गुण शाखा की काव्यधारा के प्रवर्तक, समाज सुधारक संत कबीर दास जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
सामाजिक समरसता के प्रतीक संत कबीरदास जी ने काव्यात्मक रूप से समाज की बुराइयों से पर्दा उठाने का अतुलनीय कार्य किया। उनकी शिक्षाएं और संदेश जनकल्याण के लिए प्रासंगिक हैं।
"देश के प्रथम फील्ड मार्शल, पद्म विभूषण से सम्मानित वीर योद्धा सैम मानेकशॉ जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।
राष्ट्र उनकी अद्वितीय वीरता, नेतृत्व और अमूल्य सेवाओं का सदैव ऋणी रहेगा।"
मोदी सरकार ने नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। आज मादक पदार्थों के साथ-साथ नशे के कारोबारियों पर भी कठोर कार्रवाई की जा रही है।
#DrugsFreeBharat
अपने कड़वे प्रवचनों से लोगों की जिन्दगी में मिठास घोलने वाले विश्वविख्यात क्रांतिकारी राष्ट्रसंत, जैनमुनि पूज्य तरुण सागर जी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
श्रद्धेय तरुण सागर महाराज जी के उपदेश मानवजाति के कल्याण के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे।