उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भाई दयाशंकर सिंह जी के जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं ...
भगवान भोलेनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के लिए मंगल कामना करता हूं।
@dayashankar4bjp
जो लोग भ्रष्टाचार और बेशर्मी की सारी हदें पार कर चुके हैं, अदालत की टिप्पणी के बाद भी कुर्सी से चिपके रहे, वही आज नैतिकता और सुशासन पर ज्ञान दे रहे हैं। देश उनकी इस दोहरी राजनीति और पाखंड को अच्छी तरह पहचानता है।
वर्ष 2014 के जनादेश, भारतीय राजनीति की बदलती दिशा और प्रधानमंत्री @narendramodi के नेतृत्व को लेकर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की दूरदर्शी सोच को जानने का एक बेहतरीन अवसर।
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुत्री शर्मिष्ठा मुखर्जी का यह लेख अवश्य पढ़ें।
छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ लोकप्रिय नेत्री, @BJP4India की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री @SarojPandeyBJP जी को जन्मदिवस की हार्दिक मंगलकामनाएं।
देवों के देव महादेव जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम अब बदलकर ' गोपाल मुखर्जी रोड ' कर दिया गया है। कोलकात नगर निगम के इस फैसले को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ऐतिहासिक निर्णय बताया है। सीएम ने कहा है कि कई दशकों तक, हमारे शहर की एक मुख्य सड़क का नाम ऐसे व्यक्ति के नाम पर था जिसने सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए राज्य की सत्ता का हथियार के तौर पर गलत इस्तेमाल किया और बेगुनाह नागरिकों के नरसंहार की साज़िश रची। अब इसका नाम बदलकर श्री गोपाल मुखर्जी के नाम पर रखा जा रहा है। वे निडर व्यक्ति जिन्होंने हजारों बेगुनाह लोगों की जान बचाने के लिए मुख्य रक्षक के तौर पर कदम उठाया था। इस तरह एक सच्चे रक्षक और बचाने वाले का सम्मान करके ऐतिहासिक न्याय बहाल किया जाएगा।
सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा है अब समय आ गया है कि पश्चिम बंगाल असली नायकों को याद करे, गलतियों को सुधारे और उनका सम्मान करे। सुहरावर्दी एवेन्यू कोलकाता में पार्क सर्कस इलाके की एक प्रमुख सड़क है। इस सड़क के नाम को लेकर दो मत थे। पहला कि इसका नाम अप्रैल 1933 में सर हसन सुहरावर्दी के सम्मान में रखा गया था। वे कलकत्ता यूनिवर्सिटी के पहले मुस्लिम वाइस-चांसलर और एक जाने-माने मेडिकल प्रोफेशनल थे। रिकॉर्ड के अनुसार इस सड़क का निर्माण कलकत्ता इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ने किया था। 8 मार्च 1933 को कलकत्ता नगर निगम ने पार्क सर्कस को कसाईपाड़ा लेन से जोड़ने वाली 100 फीट चौड़ी नई सड़क का नाम रखने का आधिकारिक फैसला किया। इस नाम की औपचारिक घोषणा 20 अप्रैल 1933 को की गई। इसका नाम सर हसन सुहरावर्दी के नाम पर रखा गया था क्योंकि उनकी पारिवारिक संपत्ति कशाना इसी सड़क पर स्थित थी।
#Kolkata #WestBengal
राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को उनके बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन किया। राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
श्रावस्ती के महान राजा महाराज सुहेलदेव जी ने 1034 में 10 जून को अफ़ग़ानी हमलावर गा़जी को हराया था।
उसे शौर्य दिवस के रूप में मनाने की परंपरा है।
उसी अवसर पर मुंबई के राजभर समाज ने आज उनका शौर्य दिवस मनाया।
#SuheldeoMaharaj
विनोद हत्याकांड के दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः पांडेय*
विकासनगरः हिंदू संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महामंत्री अनूप पांडेय ने विकासनगर क्षेत्र में बैरागी वाले गांव में विनोद कश्यप की हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।रविवार को घटनास्थल का दौरा करने के बाद उन्होंने कहा कि वहां चारों तरफ डर और खौफ का माहौल है। देवभूमि मे दानव और मलेच्छ बढ़ते जा रहे हैं। देवभूमि को धीरे-धीरे अशांत क्षेत्र में बदलने का कुचक्र किया जा रहा है। मैं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी से अपील करता हूं ऐसी घटनाओं पर कड़ा से कड़ा प्रहार होना चाहिए।
अनूप पांडेय ने कहा कि विनोद को इंसाफ मिलना चाहिए और इंसाफ का मॉडल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का मॉडल होना चाहिए। ऐसी घटनाओं से पूरे देश के लोगों के दिलों पर चोट लगती है। उन्होंने देवभूमि के हिंदुओं से कहा कि इकट्ठा हो करके रहना आज समय की मांग है। विनोद के परिवार और आसपास के आसपास के हिंदुओं के अंदर जो डर का माहौल है, उसे दूर करने के उपाय सरकार को सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
@BJP4India@AmitShah@pushkardhami@myogiadityanath@NitinNabin@JagranNews@ANI@PTI_News@IANSKhabar@AHindinews