मध्य प्रदेश में रिटर्निंग ऑफ़िसर (RO) ने हमें शाम 5:30 बजे का समय दिया, फिर भी चुनाव आयोग का कार्यालय शाम 5:30 बजे बंद हो जाता है।
अगर हम RO के फ़ैसले से असंतुष्ट हैं, तो हमें आवेदन भारतीय निर्वाचन आयोग में देना होगा, लेकिन यहां आयोग का दफ्तर शाम 5:30 बजे बंद हो गया।
यदि हम सीधे कोर्ट जाएंगे तो वहां हमें कहा जाएगा कि आप निर्वाचन आयोग के पास जाइए। हमें यहां आवेदन देना था, जिसके लिए हमें धरने पर बैठना पड़ा। यहां कोई कुछ भी सुनने को तैयार नहीं।
जब राज्यों में राज्यसभा चुनाव हो रहे हैं और चुनाव आयोग को पता है कि यदि कोई गड़बड़ी होगी तो शिकायतें हमारे पास आएंगी, मगर उसके बावजूद यहां कार्यालय 5:30 बजे बंद कर दिया गया।
आखिर ये कैसा लोकतंत्र है?
पहले तो अधिकारी मिलने को भी तैयार नहीं थे, लेकिन हम सभी जब धरने पर बैठे तो दो लोगों को आवेदन जमा करने की अनुमति दी, मानो कोई एहसान कर रहे हों। इसके अलावा, हम से कोई चर्चा भी नहीं की गई।
: कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल जी
📍 दिल्ली
Rejecting Smt. Meenakshi Natarajan ji’s nomination to the Rajya Sabha is a blatant attempt by the BJP to destroy the democratic process in a clandestine manner. The allegation of any error or non-disclosure in her nomination is complete humbug and a desperate attempt to snatch a seat from the INC.
They stooped so low as to reject her nomination when they realised that their dirty tricks to compromise our INC MLAs is going to fail.
This shows the BJP’s hollow commitment to the Constitution and democracy. At every step of the way, they are hell-bent on Vote Chori - one way or another.
We will not take this daylight robbery of democracy lying down, and will fight this legally as well as politically on the streets tooth-and-nail.
भाजपा लोकतंत्र के प्रत्येक सिद्धांत की हत्या कर रही है! यह इसका सीधा उदाहरण है! आखिर बिना किसी कारण के कैसे नामांकन निरस्त किया जा सकता है!
: कांग्रेस महासचिव (संगठन) श्री @kcvenugopalmp जी.
📍चुनाव आयोग, दिल्ली.
देश में इससे पहले कभी इस प्रकार के नोटिस के आधार पर कोई नामांकन रद्द नहीं किया। भाजपा ने अपनी हार के डर से सुनियोजित रणनीति के तहत यह नामांकन रद्द किया है। हमारा शीर्ष नेतृत्व दिल्ली में और हम यहाँ भोपाल में चुनाव आयोग के सामने मज़बूती से डटे हुए।
: प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी.
📍चुनाव आयोग, भोपाल.
चुनाव आयोग के रिटर्निंग ऑफिसर से जिस प्रकार से नामांकन फॉर्म रद्द किया, उसका कोई आधार नहीं था। हम यहां पर ज्ञापन देने आए हैं कि इस पर विचार हो। रिटर्निंग ऑफिसर के ऊपर केस होना चाहिए। हमें निर्वाचन आयोग सुनना नहीं चाहता। क्या चुनाव आयोग भाजपा का एजेंट बन चुका है?
: नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार जी.
झूठा नैरेटिव गढ़कर भ्रम फैलाया गया और उसके आधार पर नामांकन निरस्त कर दिया गया। यह पूरी कार्रवाई एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत की गई है।
: राष्ट्रीय सचिव @KunalChoudhary_ जी.
BJP और चुनाव आयोग 'वोट चोरी' से आगे बढ़कर अब सीधा 'सीट चोरी' पर उतर आए हैं।
मीनाक्षी नटराजन जी का राज्यसभा नामांकन बिना कारण रद्द करना, इसी सीट चोरी का हिस्सा है।
हमें ये बिल्कुल भी मंजूर नहीं- इस अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ते रहेंगे, आवाज़ उठाते रहेंगे...
📍 मध्य प्रदेश
लोकतंत्र के रक्षक ही, लोकतंत्र के हत्यारे बन गए हैं।
चुनाव आयोग की भूमिका है कि वो हर नागरिक के वोट की रक्षा करे, लेकिन वो लोगों के मताधिकार को अगवा कर रहे हैं।
पहले ये वोट चोरी करते थे, अब ये सीधे सीटों पर डाका डाल रहे हैं।
लोकतंत्र की रक्षा के लिए ये बहुत बड़ी लड़ाई है, जिसकी शुरुआत मध्य प्रदेश के भोपाल से हो गई है।
: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष @jitupatwari जी
चुनाव आयोग ने कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन बिना किसी कारण रद्द कर दिया।
ये लोकतंत्र पर सीधा हमला है, बाबा साहेब के संविधान पर प्रहार है।
आज इसके विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस इंचार्ज @Barmer_Harish जी, प्रदेश अध्यक्ष @jitupatwari जी और CLP नेता @UmangSinghar जी के साथ प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर धरना दिया।
हम किसी भी कीमत पर लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देंगे।
📍 मध्य प्रदेश
चुनाव आयोग के साथ मिलकर मोदी लोकतंत्र की हत्या करने में लगे हैं. इसी साजिश के तहत आज मध्य प्रदेश से राज्य सभा की कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन रद्द कर दिया गया.
: राष्ट्रीय महासचिव श्री @SachinPilot जी.
📍चुनाव आयोग, दिल्ली