..
गोधूलि बेला है
ईश्वर का
धरा से मिलन का..
जब सूरज
केसरिया प्रेमपत्र
छोड़ जाता है
क्षितिज के आँचल में,
जिसे पढ़ कर पृथ्वी
खिल उठती है,
आँगन में उसके
मुस्करा उठते है
अनगिनत तारों के
ज्योति पुंज..
और ईश्वर
आकाश के खिड़की से
चाँद बन कर धरा को
निहारता है..
~प्रज्ञा
🌼 🌼
पुराने “ ख़त”
जो हर साल पढ़ती हूँ “तुम्हारे”
रखे है लाल मलमल के कपड़े में
चाँदी के संदूक में सजो कर …..
देखती हूँ
हर बार दीवाली पर
जो
महकते है पूरे साल एक ख़ामोश सा “इत्र” बन कर
हर रात
“पूर्णिमा”
के चाँद की तरह ❤️
धानी 🌱
#धानी#दीपावली
इनके नाम अनुक्रम में विश्वनाथ नायक, कृष्णप्पा प्रथम, विरप्पा नायक, कृष्णप्पा द्वितीय, विश्वप्पा नायक हैं और इस स्तंभ शृंखला के सामने दक्षिण मुखी शृंखला में अन्य पांच नायक वंश के राजाओं के शिल्प हैं।
_________________
अधूरी बातों का अफसोस करना छोड़ दो....
एक दिन तुम जानोगे , कि कितना कुछ है जो केवल इसलिए याद रहा... क्योंकि वो अधूरा था.....
_________________
पायल
२३-८-२०२२
मन की बात करें हम किससे
तुम जो नहीं अब साथ।
धीरे धीरे छूट गया क्यों
तुम से मेरा हाथ!
मैंने कब चाहा था तुमको
रख लूँ मन में बांध!
क्यों चुपके से तुम आ बैठे
थामे प्रेम की साध!
कहाँ कहे थे मैंने तुमसे
अपने ये ज़ज़्बात!
फिर किस डर से दूर गए तुम
कह दो अब ये बात।
धीरे-धीरे ...
...
प्रेम में स्त्रियाँ स्वतः ही हरश्रृंगार हो जाती हैं
और पुरुष पलाश से
लेकिन मैं तुम्हारे प्रेम में ओस बनीं
जिसने प्रेम के स्पर्श के साथ
प्रेम में ही
लुप्त हो जाना सीखा है...!!
_________________
याद रहे ,कोई जब तुमसे प्रेम करता है... तो तुम्हें अपनी आत्मा तक पहुँचने का रास्ता देता है... चाहे तुम्हारे पैर मैले हों... चाहे तुम्हारे जूतों के तलवे उसे चुभते हों....
___________________
पायल
१६-६-२०२२
शब्दों की सांत्वना रूमाल का टुकड़ाभर है।
आंसुओं को वह सोख सकता है लेकिन आंसू
तब तक नहीं सूखते जब तक उनके उपजने,
घुमड़ने के मर्म के जख्म का इलाज नहीं होता।
●●●
चित्रा मुद्रल | #teekhar