इतना गहरा शिकंजा तो किसी गैंगेस्टर,देशद्रोही आतंकवादी या खूँखार अपराधी पर भी नहीं कसा जाता है,जितना कि एक शिक्षक पर कसा गया है....
गुरपरंपरा की महान पीठ के परमपूज्य पीठाधीश्वर जी के मुख्यमंत्रित्वकाल में गुरुओं पर इतना अविश्वास क्यों किया जा रहा है?
इस जाँचटीम में शामिल अधिकारियों की विभागीय कार्यपद्धति क्या शतप्रतिशत भ्रष्टाचारमु्क्त व लोकोपकारी है?
हमारी जाँच के लिए गठित टास्कफोर्स में शामिल जिला पूर्ति अधिकारी/पूर्तिनिरीक्षक महोदय क्या अपने कोटेदारों से नियमानुसार निश्चित मात्रा में राशन बँटवा पा रहे हैं?
हमारी जाँच के लिए नियुक्त सी एम ओ/सी एच सी अधीक्षक महोदय अपने मरीजों को सभी दवाइयाँ व जाँच मुफ्त में करवाने में सक्षम हो पा रहे हैं?
ADO(P) व विकास विभाग के आधिकारी महोदय जनता के अधिकारों को निःशुल्क देने में समर्थ हो चुके हैं?
किसका किसका नाम लूँ.......
जाँचटीम में शामिल अधिकारियों के विभागों की जाँच इसी प्रकार से कब की जायेगी?
आखिर में अध्यापकों पर ही इतना अविश्वास क्यों?
???????
🤔🤔🤔🤔🤔
अरे भाई!
सूप बोलै तो सूप बोलै
चलनिव बोलै जेकरे बहत्तर छेद
🤔