देशव्यापी व राष्ट्रहित के मुद्दों पर अपनी स्वतंत्र राय रखने वाला एक सच्चा हिन्दुस्तानी. मेरी लेखनी मेरे व्यक्तिगत विचार हैं कृपया दिल पे न लें, अपनी राय दें!
International Men’s Day आकर चला भी गया और पता भी नहीं चला।
दुनिया के 400 करोड़ पुरुष आज भी भाग रहे हैं। कोई अपने परिवार के लिए, कोई अपने सपनों के लिए, तो कोई सिर्फ़ इसलिए कि घर लौटकर यह न कह सके कि वह हार गया।
एक पुरुष की सबसे बड़ी विडंबना यही है कि उसे टूटने की इजाज़त नहीं है। वह रो नहीं सकता, थक नहीं सकता, हार नहीं सकता। क्योंकि उसके पीछे एक पूरा परिवार खड़ा होता है।
दुनिया उससे उसकी सफलता का हिसाब माँगती है, लेकिन शायद ही कोई पूछता है कि इस सफलता की दौड़ में वह खुद कितना टूट चुका है।
पुरुष भी इंसान हैं। उन्हें भी कभी-कभी सहारे की ज़रूरत होती है, सिर्फ़ ज़िम्मेदारियों की नहीं।