Warm greetings on the auspicious occasion of Sri Guru Nanak Dev Ji's Parkash Purab.
His timeless teachings continue to guide humanity.
May his message inspire us to build a society rooted in kindness, togetherness and the welfare of all.
ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਦੇ ਪਵਿੱਤਰ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਨਿੱਘੀਆਂ ਮੁਬਾਰਕਾਂ।
ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਸਦੀਵੀ ਸਿੱਖਿਆਵਾਂ ਲਗਾਤਾਰ ਮਨੁੱਖਤਾ ਦਾ ਮਾਰਗ-ਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਹਨ।
ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਸੰਦੇਸ਼ ਸਾਨੂੰ ਦਇਆ, ਆਪਸੀ ਸਾਂਝ ਅਤੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ’ਤੇ ਆਧਾਰਿਤ ਸਮਾਜ ਸਿਰਜਣ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰਦਾ ਰਹੇ।
सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
उनकी शिक्षाएं सदैव मानवता को करुणा और समानता के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देती रहेगी।
महान स्वतंत्रता सेनानी और किसानों व मजदूरों के हितैषी दीनबंधु सर छोटूराम जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन!
किसानों के सम्मान, अधिकारों और स्वावलंबन के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
मातृभूमि की रक्षा के लिए साहस, शौर्य और पराक्रम का परिचय देने वाले महान योद्धा एवं असम के गौरव वीर सेनापति लचित बोरफुकन जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
उनका राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और मातृभूमि की रक्षा का अटूट संकल्प सदैव देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे।
आप सभी का यह स्नेह मेरे लिए अनमोल है।
फूलपुर, प्रयागराज में मा. जनप्रतिनिधिगण, भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित पदाधिकारीगण, देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं स्थानीयजन के आत्मीय स्वागत व स्नेह से अभिभूत हूं।
आपके इस आत्मीय अभिनंदन के लिए हृदय से धन्यवाद!
‘द फ्लाइंग सिख’ के नाम से विश्वविख्यात एवं ‘पद्म श्री’ से अलंकृत महान धावक मिल्खा सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
कठिन परिस्थितियों से जूझकर उन्होंने अपने अनुशासन और अथक परिश्रम से विश्व पटल पर भारतीय एथलेटिक्स को नई पहचान दिलाई।
उनका संघर्ष एवं अनुशासित जीवन आने वाली पीढ़ियों को अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहने की प्रेरणा देता रहेगा।
बदरी-केदार की छत्रछाया, माँ गंगा-यमुना का पावन उद्गम और सीमाओं के सजग प्रहरियों की वीरभूमि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
चारधामों बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और पंचप्रयागों से सुशोभित यह देवभूमि केवल प्रकृति का वरदान नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक चेतना का मस्तक है।
देवभूमि उत्तराखंड निरंतर शांति, समृद्धि और प्रगति के नए प्रतिमान स्थापित करे, यही प्रार्थना है।
@BJP4UK
सर्किट हाउस, प्रयागराज में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री @AshwiniKChoubey जी, मा. जनप्रतिनिधिगण, भाजपा के सम्मानित पार्टी पदाधिकारीगण एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट की तथा ‘जनता दर्शन’ के माध्यम से स्थानीयजन की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
सर्किट हाउस, प्रयागराज में भारद्वाज आश्रम एवं श्रृंगवेरपुर धाम में आयोजित होने वाले भव्य दीपोत्सव कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में सम्मिलित हुआ।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, तैयारियों एवं आयोजन को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की तथा अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुचारु रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता जी, भाजपा जिलाध्यक्षगण श्रीमती निर्मला पासवान जी एवं श्री राजेश शुक्ल जी, मा. विधायक श्री गुरु प्रसाद मौर्य जी, मा. जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारीगण एवं अन्य गणमान्यजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
डबल इंजन सरकार में आधुनिक बुनियादी ढांचे और बेहतर कनेक्टिविटी के विस्तार के साथ प्रयागराज विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।
म्योराबाद, प्रयागराज में निर्माणाधीन 6-लेन पुल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर परियोजना पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता जी, भाजपा जिलाध्यक्षगण श्रीमती निर्मला पासवान जी एवं श्री राजेश शुक्ल जी, मा. विधायक श्री गुरु प्रसाद मौर्य जी, मा. जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारीगण एवं अन्य गणमान्यजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने दिल्ली के रामलीला मैदान में दस लाख की भीड़ का लक्ष्य रखा, लेकिन जुटे दस हजार लोग,पूरा आयोजन फ्लॉप शो, जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सरकार के तख़्ता पलट मंसूबे को नकार दिया है।
श्री राहुल गांधी नकली प्रधानमंत्री और श्री अखिलेश यादव नकली मुख्यमंत्री बन सकते हैं लेकिन असली नहीं; दोनों को असली पद पाने में 30 साल लगेंगे। विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश बनने तक कांग्रेस-सपा सत्ता में आएंगी नहीं और भाजपा सत्ता से जाएगी नहीं।
भाजपा ही भारत और उत्तर प्रदेश का वर्तमान और भविष्य है।
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. लोकेश कुमार प्रजापति जी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें, यही कामना है।
श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान 2 नवंबर 1990 की हृदयविदारक घटना में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले समस्त कारसेवकों को विनम्र श्रद्धांजलि!
उनकी स्मृति भारतीय जनमानस में श्रद्धा के साथ जीवित रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को आस्था, त्याग एवं संकल्प के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेगी।
श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले राम कोठारी जी और शरद कोठारी जी (कोठारी बंधुओं) के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
प्रभु श्रीराम जी के प्रति उनकी अटूट आस्था, अदम्य साहस और समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका बलिदान भारतीय संस्कृति, आस्था और श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन के इतिहास में सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।