डॉ पढ़े कोरोना को लेकर होमियोपैथी दवा के विषय मे कुछ महत्वपूर्ण बातें कह रहे हैं अगर सरकार इसपर ध्यान दे तो कुछ मरीजों के लिए अच्छा हो सकता है। @narendramodi https://t.co/asIPsRaMM2
सम्बन्धों से जीवन
और राजनीति से
संसद चलती है,
मैंने एक नन्हे बच्चे को
चलते देखा
चलते हुए लड़खड़ाते और
गिरते फिर उठते देखा,
मैंने इस बच्चे के बहाने
जीवन के परे
और संसद के बाहर
ईश्वर को देखा।
(अप्रमेय)
कुछ खोजता हूँ
और अपनी गिरी-पड़ी
जिंदगी की जेब से
एक खत निकलता हूँ
जिस पर लिखा है
'मैं तुमसे प्रेम करता हूँ
और चाहता हूं
तुम भी किसी से
प्रेम कर सको'
तुम्हारा
अंतर्मन!
(अप्रमेय)
सुख और दुःख
जिंदगी के दो पहलू
इसे सूक्त वाक्य सा
बताने वाले लोगों ने
किससे चालाकी की
यह तो मैं नहीं जानता पर
इतना अनुभव से कह सकता हूँ
सुखी होना एक कलाबाजी है
जिसपर हुनर का
लेबल लगा हुआ है,
दुःख हमेशा से जीवन का सत्य रहा
जिसने अभिशप्त होने का
लबादा ओढ़ रखा है।
(अप्रमेय)