झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में महागठबंधन के उम्मीदवार, झामुमो के आदरणीय श्री बैजनाथ राम जी को शानदार विजय के लिए हार्दिक बधाई।
यह विजय झारखंड की जनता के विश्वास और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता की जीत है। विश्वास है कि आपका अनुभव और नेतृत्व झारखंड के हितों को राष्ट्रीय मंच पर और अधिक सशक्त करेगा।
उज्ज्वल एवं सफल संसदीय कार्यकाल के लिए अशेष मंगलकामनाएं।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय,राँची में आज माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी से मुलाकात कर रंका अनुमंडल में नए निबंधन कार्यालय के सृजन सहित गढ़वा जिले की अन्य समस्याओं को लेकर एक अनुरोध पत्र सौंपा।
बड़गड़,भंडरिया,रमकंडा,चिनिया सहित रंका के भी सुदूर पंचायतों के ग्रामीणों को निबंधन कार्य के लिए लंबी दूरी तय कर गढ़वा आना पड़ता है, जिससे समय और संसाधनों की हानि होती है। जनहित को ध्यान में रखते हुए रंका अनुमंडल मुख्यालय में निबंधन कार्यालय की स्थापना अत्यंत आवश्यक है।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।जल्द कारवाई होगी..ऐसा विश्वास है।
श्री महावीर मंडल द्वारा रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम हेतु स्नेहिल आमंत्रण के लिए हृदय से आभार।
मर्यादा, धर्म और आदर्शों के प्रतीक प्रभु श्रीराम के इस पावन पर्व पर आप सभी के बीच उपस्थित होकर इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनने की हार्दिक उत्सुकता है।
यह आयोजन निश्चित ही श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत संगम होगा।
सियावर रामचंद्र की जय!
महाराष्ट्र के बारामती में विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार के आकस्मिक निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। इस हादसे में 4 अन्य लोगों का भी निधन दु:खद है।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिवारों को पहाड़ से इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
विनम्र श्रद्धांजलि! ॐ शांति !!
नववर्ष 2026 झारखंड के युवाओं के लिए नई उम्मीदों और बड़े अवसरों का साल होगा।
राज्य की @HemantSorenJMM सरकार ने जेएसएससी और जेपीएससी के माध्यम से 50 हजार से अधिक सरकारी पदों पर नियुक्ति की तैयारी की है।
इन भर्तियों से युवाओं को रोज़गार के अवसर तो मिलेंगे ही,साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य व प्रशासनिक व्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।
@JmmJharkhand
आज हमारे बीच झारखंड आंदोलन के दिशा-निर्देशक, हमारे बाबा, हमारे पथप्रदर्शक आदरणीय दिशाेम गुरुजी शिबू सोरेन नहीं हैं। हमने एक ऐसा वृक्ष खो दिया है जिसकी छांव में राज्य के आदिवासी और मूलवासी समाज ने अपना मार्ग पाया।
झारखंड के हर आंदोलनकारी, हर आदिवासी-मूलवासी, हर ग्रामीण के दिल में गुरुजी का स्थान अमिट है। उन्होंने झारखंड की राजनीति में मानवीयता, सरलता और संघर्षशीलता की मिसाल कायम की। गुरुजी केवल एक व्यक्ति नहीं, एक विचारधारा हैं, जो न्याय, समानता और आत्मसम्मान की राह दिखाती है।
गुरुजी के सान्निध्य में हमने अपनी पहचान को पहचाना और उसे संविधान के दायरे में दर्ज कराया। हमने उनका मार्गदर्शन हमेशा अपने लिए ऊर्जा की तरह महसूस किया। उनका संघर्ष ही हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
गुरुजी अब हमारे बीच भले नहीं हैं, लेकिन उनकी छांव, उनका आशीर्वाद और उनका मार्गदर्शन हमेशा साथ रहेगा।
झारखण्ड की माटी के वीर सपूत, महान स्वतंत्रता सेनानी अमर वीर शहीद नीलांबर-पीतांबर के वंशज आदरणीय श्री राम नंदन सिंह जी के निधन का अत्यंत मर्माहत करने वाला समाचार मिला। स्व श्री राम नंदन सिंह जी का निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।
मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
राँची में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री माननीय श्री रामचंद्र चंद्रवंशी जी के सुपौत्र के विवाह समारोह में शामिल हुआ।
इस अवसर पर नवविवाहित युगल को आशीर्वाद देकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं और माननीय श्री रामचंद्र चंद्रवंशी जी को इस शुभ उत्सव हेतु अपनी बधाई दी।
बच्चों के जीवन में प्रेम, सम्मान, सफलता और आनंद सदा बना रहे। प्रभु से प्रार्थना है कि वैवाहिक बंधन सदैव सुख, समृद्धि और सामंजस्य से परिपूर्ण रहे।
आज झारखंड विधान सभा की स्थापना के रजत पर्व पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी एवं माननीय विधान सभा अध्यक्ष श्री @Rabindranathji जी के हाथों सम्मानित किया गया।
झारखंड विधानसभा राज्य का एक ऐसा मंदिर है जहाँ से हर दबे कुचले असहाय व्यक्ति की आशाएँ जुड़ी हैं।माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में अपनी विधानसभा एवं इसके सभी सम्मानित सदस्यगण उन सभी आशाओं को पूरा करेंगे..यह विश्वास है।
दिल्ली में बड़ा धमाका !!
लाल किला के पास खड़ी एक कार में जोरदार विस्फोट हुआ है, जिसमें अब तक 8 लोगों के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
सुरक्षा एजेंसियां और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुँच कर जांच में जुटी हैं।राजधानी में हाई अलर्ट जारी है और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
प्रशासन ने अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की है।कृपया किसी भी अपुष्ट जानकारी को साझा न करें; सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
#DelhiBlast #RedFort
घाटशिला — रात्रि युवा संवाद कार्यक्रम।
आज पूर्वी मऊभंडार इमामबाड़ा मैदान और घाटशिला पावड़ा माझी परगना महल हॉल में उत्साही युवाओं के साथ सार्थक संवाद हुआ।
युवाओं ने स्व. रामदास दा के जनसेवा कार्यों को याद करते हुए कहा…हम सब ताउम्र उनके साथ रहेंगे।
रमदास दा अमर रहें।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
आज घाटशिला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कूड़लुदीह पंचायत, टोला कापागोडा – उत्तरी मऊभंडार प्रखंड,में जनसंपर्क किया,एवं स्वच्छ छवि वाले शिक्षित एवं सौम्य प्रत्याशी श्री सोमेश चंद्र सोरेन जी को अपना आशीर्वाद देने की अपील की।
स्थानीय महिला एवं पुरुषों ने अपने टोला की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया।हमने जल्द उन्हें समाधान का भरोसा दिया है।
इस मौके पर माननीय विधायक सिंदरीश्री चंद्रदेव महतो जी एवं
वरीय जेएमएम नेता विनोद महतो (धनबाद) भी उपस्थित रहे।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
घाटशिला विधान सभा अंतर्गत पश्चिमी मऊभंडार के गांधी स्पोर्टिंग क्लब में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ।
कार्यक्रम में स्थानीय जनता का झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में अपार समर्थन देखने को मिला।
इस दौरान माननीय विधायक श्री मंगल कालिंदी जी भी मौजूद रहे।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
आज घाटशिला विधानसभा अंतर्गत गोपालपुर के स्वर्णरेखा नदी तट पर झामुमो प्रत्याशी श्री सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में जनसंपर्क किया गया।
जनसंपर्क के दौरान कुछ स्थानीय समस्यायों की बातें आयीं,जिसके तत्काल समाधान का आश्वासन दिया गया।सभी लोगों ने शिक्षित-सौम्य-सोमेश को अपना समर्थन देने का संकल्प लिया।
इस मौके पर माननीय विधायक श्री अनंत प्रताप देव जी भी उपस्थित थे।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष श्री @HemantSorenJMM जी की अध्यक्षता में आज रांची के हरमू स्थित सोहराय भवन में आयोजित केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक में सम्मिलित हुआ।
बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, भावी दिशा और जनआंदोलन को सशक्त करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की गई। सदस्यता अभियान को और व्यापक बनाने तथा जनसंपर्क को मजबूत करने के लिए भी सर्वसम्मति से रणनीति तय की गई।
बैठक में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए स्व. रामदास दा के बड़े बेटे जनप्रिय युवा नेता सोमेश सोरेन जी को पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। घाटशिला उपचुनाव में सोमेश सोरेन जी रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करें; ऐसी शुभकामनाएं हैं।
@JmmJharkhand
नारायणपुर, टंडवा स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित Grand Dandiya कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा से शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने सभी का मन मोह लिया।
संस्कृति, संगीत और उत्साह से सजे इस आयोजन ने समाज में एकता और उल्लास का अद्भुत संदेश दिया। इस कार्यक्रम के लिए विद्यालय प्रबंधन को ढेरों बधाइयां।
भगवती मां सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करें; ऐसी प्रार्थना है।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
झारखण्ड देश का ऐसा पहला राज्य है जहां हम अधिवक्ताओं को सम्मान स्वरूप पेंशन देने का काम कर रहे हैं। आज उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा, स्टाइपेंड की व्यवस्था, आदि हम कर रहे हैं।
हमें कई बार डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और अलग-अलग न्यायालय के परिसर में जाने का मौका मिला, कई जगह स्थिति तो बहुत चिंतनीय रही है। हमारी सोच है कि ऐसे समस्याओं का समाधान त्वरित होना चाहिए।
न्याय व्यवस्था स्वतंत्र रूप से अपने कार्यों में आगे बढ़े इसके लिए राज्य सरकार हर सहयोग करने के लिए कटिबद्ध है।
भारत के उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपका झारखंड से भी गहरा नाता रहा है। झारखंड के राज्यपाल के रूप में आपने यहां की जनता की सेवा की और राज्य को एक नई दिशा देने का कार्य किया।
आज जब आप देश के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन हुए हैं, तो झारखंड की धरती भी गर्व महसूस कर रही है।
हमें विश्वास है कि आपके अनुभव, सरलता और दूरदर्शी नेतृत्व से भारत का लोकतंत्र और अधिक सशक्त होगा और देश नई ऊंचाइयों की छुएगा।
#VicePresidentOfIndia #CPRadhakrishnan
"गुरु ही वे दीपस्तंभ हैं जो अज्ञान के अंधकार को दूर कर समाज और राष्ट्र को सही दिशा दिखाते हैं।"
नवादा मोड़, गढ़वा स्थित बीएसकेडी स्कूल में शिक्षक दिवस पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला।
सभी गुरुजनों को शिक्षक दिवस की अनेक शुभकामनाएं और सादर वंदन।