केजरीवाल का शीशमहल तो खामखां बदनाम है शीशमहल देखना तो दिल्ली के केशव कुंज को देख आओ।
चमक ऐसी की सोना चांदी भी इसके आगे फेल हो जाएं।
पेश है 150 करोड़ की लागत से बना RSS का दिल्ली मुख्यालय 👇
लेकिन सवाल वही उठता है कि जब देश के
छोटे से छोटे NGO और ट्रस्टों को पाई-पाई की फंडिंग का हिसाब और ऑडिट दिखाना पड़ता है, तो इतने बड़े संगठन के पास आने वाले गुप्त दान की पूरी जानकारी देश के सामने क्यों नहीं रखी जाती??
आम जनता और नौकरी करने वाले लोग जहां एक-एक रुपये पर टैक्स देते हैं, वहीं इतने बड़े स्तर पर होने वाले वित्तीय लेन-देन को बॉडी ऑफ इंडिविजुअल्स (व्यक्तियों का समूह) के नाम पर मिलने वाली टैक्स छूट के कानूनी फायदों से कब तक बाहर रखा जाएगा?
बस करो जयजयकार!
अब तो है हद पार!!
यहां लखनऊ में इतना भयावह अग्निकांड हुआ है। 15 बच्चे जलकर मरे हैं।
सरकार की घोर लापरवाही और निकम्मापन प्रथम दृष्टया सामने है।
और चैनल इसमें भी जयजयकार कर रहे हैं।ट!!
आप मेरी पोस्ट के साथ के अटैचमेंट को पढ़िए, आपका कलेजा कांप जाएगा, इन चैनलों की चाटुकारिता के लेवल पर।
लिख रहे हैं कि लखनऊ में लापरवाही की आग, योगी का एक्शन मोड।
आप दैनिक जागरण पढ़िए।
शीशे की तरह साफ है कि सरकारी मशीनरी की ओर से घोर आपराधिक कृत्य हुआ है।
एकल आवास के नक्शे पर चार मंजिला इमारत खड़ी थी।
कि बिल्डिंग के पास न तो फायर की एनओसी थी और न ही बिल्डिंग सेफ्टी सर्टिफिकेट।
पुलिस प्रशासन सरकार सब गले तक कटघरे में है।
और आप इसे योगी का एक्शन मोड़ लिख रहे हैं!!
इसमें तो पूरी सरकार को प्याज के छिलकों की तरह छीलकर अलग कर देना चाहिए।
और आप यहां भी चाटुकारिता का उत्सव मना रहे हैं,
इन बच्चों के मां-बाप के कभी न भरने वाले ज़ख्मों पर आयोडीन वाला नमक लगा रहे हैं?
नागपुर का एक बच्चा एक महीने से NEET re-exam की तैयारी कर रहा था।
कल परीक्षा से ठीक एक दिन पहले उसने admit card डाउनलोड किया। उसका सेंटर निकला - अबू धाबी।
न पासपोर्ट, न परिवार के पास विदेश भेजने के पैसे, न अब कोई वक़्त बचा है। वो रातभर रोता रहा, और परीक्षा देने से ही मना कर रहा है - क्या इस तनाव की कल्पना भी की जा सकती है?
आखिर ऐसा हुआ भी कैसे? कल किसी भी छात्र को सेंटर तक न पहुँच पाने की शिकायत नहीं होनी चाहिए। NTA असल में देश के बच्चों और उनके माता-पिता का सिर्फ़ धीरज test कर रही है।
जो system एक बच्चे को अपने ही शहर में एक centre नहीं दे सकती, उल्टा विदेश भेज सकती है - उसे परीक्षा करवाने का कोई हक़ नहीं।
कोटा में मैंने यही कहा था - यह अब शिक्षा व्यवस्था नहीं रही। यह एक पूरी पीढ़ी के पैसे, समय और मानसिक शांति की वसूली है।
हमारे बच्चों के भविष्य के साथ जुआ खेलना बंद कीजिए। वो एक संवेदनशील, ज़िम्मेदार और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा के अधिकारी हैं - और हम ये उन्हें दिलवा कर रहेंगे।
#ChhatronKiGoonj
#ChhatraJodo
अयोध्या के रोकड़िया हनुमान मंदिर के महंत आचार्य विनोद मिश्रा ने बताया, 'जौनपुर (मुंगराबादशाहपुर) के रहने वाले अनिल विश्वकर्मा मुंबई के बड़े कारोबारी और हमारे शिष्य हैं। उन्होंने रामलला को चांदी का हार और चरण पादुका चढ़ाने का संकल्प लिया था। महीन कारीगरी से बना चांदी का हार करीब 3 किलो का और 64 दिव्य चिह्नों वाली चरण पादुका लगभग 1 किलो वजन की थी।'
'परिवार सबसे पहले मेरे आश्रम आया, जहां दोनों वस्तुओं का पूजन हुआ। फिर परिवार इन्हें थाल में सजाकर, सिर पर रखकर रामलला के दरबार पहुंचा था। मैं भी उनके साथ गया था। गेट पर हमें रमाशंकर उर्फ टिन्नू यादव मिला, जो VVIP रास्ते से हमें सीधे गर्भगृह ले गया। वहां पुजारियों ने कुछ देर के लिए उन वस्तुओं को प्रभु के चरणों में रखा और फिर टिन्नू ने उन्हें अपने पास रख लिया।'
जब पीड़ित परिवार ने हार पहनाए जाने की तस्वीर और चढ़ावे की रसीद मांगी, तो टिन्नू ने बहाना बनाया। उसने कहा, 'पहले बैंक के अधिकारी हार की शुद्धता जांचेंगे, फिर इसे प्रभु को पहनाया जाएगा। तब आपको सूचना देकर फोटो-वीडियो उपलब्ध करा देंगे।' रसीद के सवाल पर उसने कहा कि एक बार 'भाई साहब' (ट्रस्ट महासचिव चंपत राय) देख लें, फिर रसीद मिल जाएगी।
महंत विनोद मिश्रा ने आरोप लगाया, 'ट्रस्ट ने न तो कभी हार पहनाया और न ही परिवार को कोई सूचना दी। जब भी मैं टिन्नू से रसीद मांगता, वह टालमटोल करता। बाद में उसने दावा किया कि दोनों आभूषणों को बंगाल भेजकर गलवा दिया गया है और उनकी ईंटें बनवा दी गई हैं। ताकि जरूरत के अनुसार भगवान के बर्तन बनाए जा सकें। इस धांधली की खबर सुनकर श्रद्धालु परिवार बेहद आहत है।’
पूरी खबरः https://t.co/S2uQODfBC4
भारतीय इतिहास में आपने कोई ऐसा चुनाव नहीं देखा होगा जहां विजेता को 2 लाख 18 हजार 930 वोट मिले हो और दूसरे नंबर पर रहने वाले को महज 935 वोट।
महाराष्ट्र में आज ऐसा हुआ। एनसीपी नेता रहे अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने विधानसभा चुनाव में आज रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। पहले किसी ने इतनी बड़ी जीत नहीं दर्ज की थी।
यहां यह भी जानना जरूरी है कि सुनेत्रा के खिलाफ किसी पार्टी ने कैंडिडेट नहीं उतारा था। सभी 21 कैंडिडेट निर्दलीय थे।
मिलिए आईपीएस अपर्णा कौशिक जी से –
• 10वीं ~ 97%
• 12वीं ~ 97.25%
• इंजीनियरिंग ~ NIT
• जॉब ~ ₹8 लाख सालाना (कॉर्पोरेट)
इनके जीवन का सबसे बड़ा फैसला –
हाई सैलरी जॉब छोड़ी, लेकिन देश सेवा को चुना। कड़ी मेहनत के बाद ..!
• UPSC रैंक ~ 40
• सेवा ~ IPS
• कैडर ~ उत्तर प्रदेश
• बैच ~ 2021
आज के दौर में, महिला सुरक्षा पर बेहतरीन काम तथा साइबर क्राइम पर सख्ती रखने के कामयाब साथ ही, जनता का भरोसा जीती।
NIT से इंजीनियरिंग → कॉर्पोरेट सफलता → फिर UPSC क्रैक करके IPS बनीं।
और कुछ जाहिल लोगों द्वारा ट्रोल किया जा रहा है। आपको नहीं लगता ऐसे लोगों को शर्म से डूब मरना चाहिए़?
महाकुंभ 2025 में फेमस हुई मोनालिसा अपने प्रेमी फरमान के साथ रहना चाहती है। जबकि उसका परिवार इसके लिए तैयार नहीं है। पिता ऐसा करने से रोक रहे हैं। इसे लेकर मोनालिसा का कहना है कि उन्हें अब अपने ही परिवार से खतरा है। वह प्रेमी के साथ इंदौर में थम्पानूर थाने पहुंच गई।
मोनालिसा ने पिछले दिनों "द डायरी ऑफ मणिपुर" फिल्म में काम किया था। इसके डायरेक्टर सनोज मिश्रा का कहना है- मोनालिसा लव जिहाद का शिकार हो गई है। मोनालिसा के लिए एक टीचर रखा था, वह टीचर ही दगाबाज निकल गया।
UPSC में इंटरव्यू व्यवस्था का मतलब द्रोणाचार्य को बैठा कर OBC SC ST मतलब शूद्रों का अंगूठा काटना उसका ताजा उदाहरण हैं।
Surabhi Yadav (AIR 14)
Written: 862
Interview: 165
Total: 1027
वहीं
Anuj Agnihotri (AIR 1)
Written: 867
Interview: 204
Total: 1071
यानी लिखित परीक्षा में सिर्फ 5 नंबर का फर्क,
लेकिन इंटरव्यू में 39 नंबर का उछाल।
अब अगर मैं कुछ बोल दूंगा तो FIR करा दोगे, फिलहाल जनता जागरूक है इसे शेयर करो दूर तक फैलाओ।
Dhruv Rathee के बाद तापसी पन्नू ने बेज़्जती कर दी है ।
पत्रकार: पसंदीदा नेता कौन है, नरेंद्र मोदी या राहुल गांधी ?
तापसी पन्नू: प्रणाम करते हुए बोली कि नरेंद्र मोदी
पत्रकार: क्यों?
तापसी पन्नू: क्योंकि मुझे देश में रहना है। ☠️
आखिर अब कोई महामानव की......see more
जिस भाजपा राज में एसपी फ़रार हो गया हो और एक ऐसा आईएएस भी जो निवेश के नाम पर 5% एडवांस लेता था, तो किसी अन्य लापता-गुमशुदा को कौन ढूँढ सकता है।
भाजपा की सरकार को भी लापता की लिस्ट में डाल देना चाहिए।
उत्तर प्रदेश में अगर आप दो बार से भाजपा विधायक हैं ,
तो साल भर के अंदर डिफेंडर और लैंड क्रूज़र खरीद कर रोला मार सकते हैं, इतनी ज्यादा सैलरी मिलती है । कोई खनन वनन करने की जरूरत नहीं पड़ती।
Note: विधायक जी का नाम अभिजीत सिंह सांगा है, साहब की विधानसभा की सड़कों का हाल मत पूछना ।
DGP साहब,
ये किस ACP को नोएडा में तैनात किया हुआ है?
सुप्रीम कोर्ट में दाख़िल महिला एडवोकेट की भयावह टॉर्चर पिटीशन मैं जिस ACP प्रवीण कुमार सिंह का जिक्र है,
वो पहले से ही ‘गंभीर’ सवालों में है!!
गोरखपुर CJM कोर्ट ने साल 2023 में विपिन सिंह के फ़र्ज़ी एनकाउंटर मामले में इस पर हत्या का मुक़दमा दर्ज करने का आदेश दिया था।
मैं उस एफ़आईआर की कॉपी भी अटैच कर रहा हूँ,
आप ये जानकर दंग रह जाएंगे कि पुलिस ने CJM के आदेश के बावजूद एफआईआर में आरोपियों के कॉलम में इस ACP का नाम नहीं लिखा,
बल्कि एफआईआर की बॉडी यानी ब्यौरे में ज़िक्र किया!!
इस ACP पर हत्या का मुक़दमा दर्ज करने की तत्कालीन मीडिया कवरेज भी यहाँ साझा कर रहा हूँ।
ये वही ACP है जिसका योगी आदित्यनाथ सरकारी वर्दी में तिलक करते हैं,
और जिसे ये अपनी फ़ेसबुक पर उनका आशीर्वाद कहकर प्रचारित करता है!!
DGP साहब, क्या ये ‘अभयदान’ का राजतिलक है?
जिस दौर में पुलिस 25 साल पुराने मामले में 25 साल बाद की एफआईआर पर,
एक पूर्व IPS को देवरिया की जेल में ठूँस देती है,
वहाँ इतने संगीन मामलों का आरोपी ACP नोएडा की प्राइम पोस्टिंग पर क्या कर रहा है?
जब SHO पर एक्शन हो रहा है, फिर उसे क्यों बख़्शा जा रहा है!
DGP साहब,
आप एक प्रोफेशनल DGP माने जाते हैं।
माना कि ये ‘अभयदान’ के अमावस की रात है,
मगर हर रात की एक सुबह होती है!
उम्मीद है कि आप यथोचित एक्शन लेकर इस रात के विसर्जन का ऐलान करेंगे!!
कुछ देर के लिए सही!!
इंसाफ़ नहीं तो इंसाफ़ के भरम के लिए सही!!
कभी कभी सत्य के भरम का जीवित रहना सत्य के जीवित रहने से भी बड़ा होता है!!
कम से कम एक उम्मीद तो ज़िंदा रहती है!!
@dgpup@Uppolice@noidapolice@PMOIndia@narendramodi@myogioffice@myogiadityanath