आज मेरी बेटी अमोलिका सिंह ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के कक्षा 10वीं की परीक्षा में 97.2% अंक अर्जित कर उत्तीर्ण की। बहुत बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
बेटी पढ़ाओ ~ बेटी बचाओं
#CBSEResult
#शिमला में #SIRD हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित #पेसा एक्ट के राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स {SLMTs} का प्रशिक्षण संपन्न हुआ| प्रदेश के मा. @hprdpr मंत्री श्री @anirudhsinghMLA जी व सचिव श्री राजेश शर्मा IAS का मार्गदर्शन मिला, उक्त प्रशिक्षण में 10 राज्यो के प्रतिभागियो ने भाग लिया।
मेरे मित्र श्री प्रहलाद सिंह पटेल जी मां नर्मदा के सच्चे सेवक हैं। वे बचपन से ही मैया की गोद में पले-बढ़े हैं और आज भी उनकी सेवा में पूर्ण समर्पण भाव से जुटे हुए हैं।
मुझे अत्यंत हर्ष है कि मां नर्मदा की परिक्रमा से जुड़े अपने अनुभवों को संजोते हुए उन्होंने मां नर्मदा पर केंद्रित “परिक्रमा” पुस्तक लिखी है। प्रहलाद जी ने दो बार मां नर्मदा की परिक्रमा की है, और इन यात्राओं के अद्भुत व भावपूर्ण अनुभव इस पुस्तक में संकलित हैं।
नदियों के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्जीवन के प्रति प्रहलाद जी का समर्पण अनुकरणीय है। उन्होंने “उद्गम मानस यात्रा” के माध्यम से मध्यप्रदेश की 108 नदियों के उद्गम स्थलों की यात्रा की। मैं प्रहलाद जी को इस महत्वपूर्ण कृति के लिए हृदय से बधाई देता हूँ।
आज हिंदी दिवस के इस पावन अवसर पर इस अनुपम कृति का विमोचन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक परम पूजनीय डॉ. मोहन भागवत जी करने जा रहे हैं। मैं भी पुस्तक विमोचन के इस विशेष अवसर पर स्वयं उपस्थित होना चाहता था, किंतु पूर्व निर्धारित व्यस्तताओं के कारण उपस्थित नहीं हो सका।
मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रहलाद जी के साथ हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह पुस्तक मां नर्मदा जी की महिमा, महत्व और पर्यावरण सुरक्षा को समझने में पाठकों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी सिद्ध होगी।
@prahladspatel
माँ भारती के परम उपासक, प्रकांड विद्वान, आध्यात्मिक विचारक तथा विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' के परम पूज्य सरसंघचालक श्रद्धेय मोहन भागवत जी को जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं कोटिशः शुभकामनाएँ।
माँ पारम्बा नर्मदा से आपके स्वस्थ और यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ ।
@DrMohanBhagwat@RSSorg