@DrKumarVishwas ji
रोज नेकी करूं दर्द भी कम न हो
फिर खुशी में जरा आंख क्यों नम न हो
इस दिवाली अगर सब दिये जो बिके
तो मुझे फिर किसी बात का गम न हो
अर्पित नरेंद्र धुवारे,
बालाघाट मध्यप्रदेश
चित्र गूगल से साभार
#Diwali2023#localforvocal
महीनों बाद दफ्तर आ रहे हैं
हम एक सदमे से बाहर आ रहे हैं
कहां सोया है चौकीदार मेरा?
ये कैसे लोग अंदर आ रहे हैं
समंदर कर चुका तस्लीम हमको
खजाने ख़ुद ही ऊपर आ रहे हैं
@HaafiOfficial
किताबों से मिला है जो बताना चाहता हूँ मैं,
कहानी प्रेम की पढ़कर सुनाना चाहता हूँ मैं,
ज़रा सोचो कभी अपनी कहानी हो अगर पूरी,
तुम्हारे हाथ से सारी लिखाना चाहता हूँ मैं,
अर्पित नरेंद्र धुवारे,
बालाघाट मध्य प्रदेश
@DrKumarVishwas#kitab#kavita#poetry
@DrKumarVishwas@theicai @JadeBlueFashion जिन्दगी अब हमारी बनी आपकी,
तो गज़ल आज सारी बनी आपकी,
गाल थोड़े हटे और पीछे गए,
एक मुस्कान प्यारी बनी आपकी,
अर्पित नरेंद्र धुवारे,
बालाघाट मध्यप्रदेश
उड़ाया जा रहा है रंग चारों ओर होली में,
मिले देखो पुराने यार करते शोर होली में,
न अनबन हो किसी के बीच झूमे सब खुशी से ही,
इसी के साथ जुड़ जाती मधुरसी डोर होली में,
- अर्पित नरेंद्र धुवारे
बालाघाट,(म:प्र)
@DrKumarVishwas#HappyHoli2023
@DrKumarVishwas @JadeBlueFashion दोहा
सौ प्रतिशत ये सत्य है, बनते बिगड़े काम।
आओ मिलकर साथ लें, सियाराम का नाम।।
-अर्पित नरेंद्र धुवारे
बालाघाट, मध्यप्रदेश