नीलाचलनिवासाय
नित्याय परमात्मने।
बलभद्रसुभद्राभ्यां
जगन्नाथाय ते नमः॥
भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा की सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं।
आस्था, श्रद्धा और भक्ति से भरी यह यात्रा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, सौभाग्य और आरोग्य लेकर आये, यही प्रार्थना।
जय जगन्नाथ ॥
॥ छात्र शक्ति-राष्ट्र शक्ति ॥
ज्ञान-शील-एकता के मंत्र को आत्मसात कर छात्रों को राष्ट्र सेवा के संस्कार दे रहे, राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित युवा संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाईया।
@ABVPVoice#ABVPFoundationDay
भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी।
हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी॥
श्री रामनवमी के महापर्व की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!
हम सबके आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की कृपा बनी रहे.
जगज्जननी आदि शक्ति माँ भगवती की आराधना व उपासना के महापर्व चैत्र नवरात्र की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
मैया की कृपा से हर घर-आँगन में सुख, समृद्धि, खुशहाली आए और प्रेम, सौहार्द के मधुर प्रकाश से हर जीवन आलोकित होता रहे, यही प्रार्थना करता हूँ।
जय माता दी!
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं प्रथम सरसंघचालक, परम पूजनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
डॉ. हेडगेवार जी ने संगठित, संस्कारित और राष्ट्रनिष्ठ समाज के निर्माण का जो संकल्प लिया, उसने भारत की सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा प्रदान किया।
चैत्र नवरात्रि एवं हिन्दू नव वर्ष विक्रम संवत-2083की हार्दिक शुभकामनाएं !🚩
नव संवत्सर आपके जीवन में नई ऊर्जा, सुख-समृद्धि और सफलता लेकर आए 🙏
मां दुर्गा की कृपा आप सभी पर बनी रहे 🚩
#नववर्ष#हिंदुत्व#हिन्दु_नव_वर्ष 🙏🚩
माँ भारती के अमर सपूत, महान क्रांतिकारी, वीर हुतात्मा चंद्रशेखर आजाद जी के बलिदान दिवस पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ!
आपके ओजस्वी विचार और तेजस्वी जीवन जन-जन को राष्ट्र व समाज की उन्नति और सेवा के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे। मातृभूमि का कण-कण आपका अनंत काल तक ऋणी रहेगा।
माँ भारती के अनन्य साधक, हिंदवी स्वराज के संस्थापक, महान योद्धा, कुशल शासक व अद्वितीय रणनीतिकार, 'राष्ट्रनायक' छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूँ!
राष्ट्र की जय चेतना का गान वंदे मातरम्,
राष्ट्रभक्ति प्रेरणा का गान वंदे मातरम्।।
वंदे मातरम् ….
वंशी के बहते स्वरों का प्राण वंदे मातरम्,
झल्लरी झनकार झनके नाद वंदे मातरम्,
शंख के संघोष का संदेश वंदे मातरम्।।