मुझसे दूर जाते हुए लोग अब मेरी स्मृतियों से ओझल होने लगे हैं, यदि अब कुछ यादों में जीवित रहती है तो मेरे भीतर का विस्मयकारी कौतूहल..;
संभवतः वही जिसको सबसे पहले एक छोटी सी मुलाकात ने मेरे भीतर जगाया था।
~ सिद्धार्थ
प्रतीक्षा धूप में चिड़ियों का स्पन्दन है,
हरी पत्तियों का नीरव उजला गान है,
प्रतीक्षा
दरवाज़े पर दस्तक क�� अनसुने रहने पर
छोड़े गए शब्द हैं -
~ अशोक वाजपेयी
हवा से नहीं, उससे पूछो :
वह शब्दों से अब तक अदृश्य क्यों रही ?
शब्दों से नहीं, उससे जानो :
वह शब्दों की पकड़ में क्यों नहीं आती ?
मौन से नहीं, उससे पता करो :
उसका ठिकाना आवाज़ों से दूर
कितना दूर और कहाँ है?
~ अशोक वाजपेयी
जब मैं उसके लिए शब्द चुनता हूँ
तो दरअसल अपने जीवन के कण चुनता हूँ :
हर इबारत
मेरे जीवन का छोटा-सा विन्या��� है
जिसका व्याकरण वह है।
~अशोक वाजपेयी
#lines
Sometimes we don't change anything, we just flow with the time & then suddenly we look back & every single damn thing has been changed, even we too.
Strange naa🙂
I think that's the beauty of LIFE 🍁
कुछ लोगों में जलन की ऐसी भावना होती है जैसे वे अपने बाप दादा से विरासत में लेकर जन्म लिए हैं, जो कब्र तक भी साये की तरह उनके साथ लगी रहती है।
#kuchhlog
लोकतंत्र राजनीतिज्ञों से अधिक जनता का विषय है,
जिस क्��ण से जनता इसे समझकर इसके लिए विद्रोह करेगी उसी क्षण से इसकी रक्षा सबसे उत्तम तरीके से हो पाएगी।
~ सिद्धार्थ
#india #हिन्दुस्तान
यादों को भी
विदा कहने का
वक़्त आएगा
इच्छा और उदासी
जैसे पक्के रंग भी
छूट जाएँगे
पानी से
खाली घासों की तरह
सूख जाएँगी जब याद
करुणा के जल को भी
विदा कहने का वक़्त आयेगा।
~ प्रभात🌼
प्रेम में असफल लड़के के लिये सबसे कठिन सवाल प्रेम ही होता है।
एक पहेली जिसे लाख जतन कर के भी नहीं सुलझा पाता। ये लड़के अधूरे रह जाते है, ख़ुद को बहलाना सीख लेते है जब इंतेज़ार हदे त���ड़ दे तो टूट जाते है फिर भी कभी देखना प्रेम में असफल लड़के मुस्कुराते पाए जाते है।