विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता,देश के यशस्वी पीएम आदरणीय श्री @narendramodi जी, आपकी दूरदृष्टिता, आपका छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ परिवारजनों के प्रति स्नेह, छत्तीसगढ़ को दी गई आपकी #मोदी_की_गारंटी ने ही छत्तीसगढ़ में पुनः कमल खिलाने का मार्ग प्रशस्त किया है।
मोदी है तो मुमकिन है।🚩🙏
जनता-जनार्दन को नमन!
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा @BJP4India में है।
भाजपा पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों का, विशेषकर माताओं-बहनों-बेटियों का, हमारे युवा वोटर्स का हृदय से धन्यवाद करता हूं।
मैं उन्हें भरोसा देता हूं कि आपके कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे।
इस अवसर पर पार्टी के सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार! आप सभी ने अद्भभुत मिसाल पेश की है। भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों को आपने जिस तरह लोगों के बीच पहुंचाया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है।
हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमें ना रुकना है, ना थकना है। हमें भारत को विजयी बनाना है। आज इस दिशा में हमने मिलकर एक सशक्त कदम उठाया है।
सेवा संकल्प से विकास की नई रफ्तार!
वर्षों से प्रतीक्षित गोंदवारा–सरोरा–उरला बायपास मार्ग अब क्षेत्रवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुगम आवागमन की सुविधा दे रहा है।
लगभग 3.60 किमी लंबे फोरलेन मार्ग से गोंदवारा, सरोरा, उरला, भनपुरी और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन आसान हुआ है। औद्योगिक एवं भारी वाहनों के लिए बेहतर मार्ग मिलने से यातायात संचालन और सड़क सुरक्षा को भी मजबूती मिली है।
लोक निर्माण से छत्तीसगढ़ निर्माण।
सेवा संकल्प अभियान — क्षेत्र को मिली विकास की नई रफ्तार।
@narendramodi@AmitShah@NitinNabin@vishnudsai@BJP4India
#SevaSankalpAbhiyan #LokNirmanVibhag #Chhattisgarh #ViksitChhattisgarh
रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन द्वारा आयोजित चार दिवसीय ईस्ट एवं नॉर्थ ईस्ट जोन लेवल-1 कोचिंग कार्यशाला में सम्मिलित हुआ। इसमें देश के 12 राज्यों के 55 कोचों ने हिस्सा लिया।
कार्यशाला में आधुनिक और वैज्ञानिक प्रशिक्षण पद्धतियों के साथ तकनीकी प्रशिक्षण दी। साथ ही फिटनेस, मानसिक मजबूती एवं पोषण की महत्वपूर्ण जानकारी प्रशिक्षकों को दी गई।
छत्तीसगढ़ के प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने में प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमारा प्रयास है कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण के साथ हर जरूरी सुविधा और अवसर मिले। कोच और खिलाड़ी मिलकर छत्तीसगढ़ को खेलों के क्षेत्र में पहचान दिलाएं, यही हमारा लक्ष्य है।
एशियन गेम्स 2026 में भारत का एक और गौरवपूर्ण प्रदर्शन!
महिला लॉन्ग जंप में रजत पदक जीतने पर अंसी सोजन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी मेहनत, प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन ने देश का मान बढ़ाया है।
आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
@narendramodi@mansukhmandviya
#AsianGames2026 #Cheer4Bharat
आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की प्रथम वार्षिक आमसभा में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं के साथ आत्मीय मुलाकात हुई। समाज की गतिविधियों और विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और समाज की प्रगति को लेकर सभी ने अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी की स्वर्णिम सफलता पर गर्व है।
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतकर कोरबा की संजू देवी ने देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ का गौरव भी बढ़ाया है। आज उनसे फोन पर संवाद कर इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उनका समर्पण, संघर्ष और खेल के प्रति जुनून प्रदेश के युवा खिलाड़ियों और बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।
संजू देवी और पूरी भारतीय महिला कबड्डी टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई।
#AsianGames2026 #Cheer4Bharat #Chhattisgarh #Kabaddi
माननीय उप मुख्यमंत्री श्री @ArunSao3 जी ने आज नवा रायपुर, अटल नगर कार्यालय में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" का आगंतुकों के साथ श्रवण किया।
#MannKiBaat
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
छत्तीसगढ़ की समृद्ध प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहर और सांस्कृतिक विरासत हमारी पहचान हैं। आइए, अपने प्रदेश के पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया तक पहुंचाने और छत्तीसगढ़ को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने का संकल्प लें।
छत्तीसगढ़ आएं, छत्तीसगढ़ देखें और इसकी खूबसूरती को दुनिया तक पहुंचाएं।
#WorldTourismDay #ChhattisgarhTourism #Chhattisgarh #विश्वपर्यटनदिवस
Form 6 को लेकर फैलाए जा रहे झूठ का सच।
विपक्ष का दावा है कि Form 6 बदल दिया गया है। लेकिन तथ्य क्या कहते हैं?
तथ्य कहते हैं कि - ECI के अनुसार मूल Form 6 में कोई बदलाव नहीं किया गया है। SIR के तहत एक अतिरिक्त Declaration (Annexure-D) जोड़ा गया है।
यानी Form 6 वही है, प्रक्रिया में अतिरिक्त Declaration जोड़ा गया है, ताकि आपको 2 बार OTP ना लगे। ECI के पोर्टल पर भी Form 6 और Declaration Form अलग-अलग विकल्प के रूप में उपलब्ध हैं।
कुशल संगठनकर्ता एवं महाराष्ट्र के संगठन महामंत्री, आदरणीय श्री अजय जामवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।
@ajayjamwalbjp
आज नवा रायपुर, अटल नगर कार्यालय में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का आगंतुकों के साथ श्रवण किया। प्रधानमंत्री जी ने देश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और जनभागीदारी के अनेक प्रेरक प्रयासों का उल्लेख किया।
प्रधानमंत्री जी ने सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष पूर्ण होने पर उस ऐतिहासिक पल को याद किया। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति और दृढ़ संकल्प को रेखांकित किया। साथ ही जनगणना को राष्ट्रीय दायित्व बताते हुए नागरिकों की भागीदारी का आह्वान किया। लोगों को मोबाइल से स्व-गणना के लिए प्रेरित किया।
रामजन्मभूमि आंदोलन के अग्रदूत पूज्य अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी पर प्रधानमंत्री जी ने करोड़ों प्रशंसकों की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देशभर में उत्साह से मनाए गए गणेश उत्सव और थाईलैंड में भगवान गणेश की आस्था का भी उल्लेख किया। वहीं स्पोर्ट्स टैलेंट हंट अभियान का जिक्र किया।
पूज्य बाबू जी महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता को उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया। प्रधानमंत्री जी ने देश के विभिन्न हिस्सों में चल रहे स्वच्छता अभियानों का उल्लेख किया। सितंबर माह में कुपोषण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में चल रहे ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ जैसे प्रयासों की भी चर्चा की।
प्रधानमंत्री जी ने नशामुक्त भारत संकल्प के लिए युवाओं की भागीदारी को रेखांकित किया। NSS, स्कूल-कॉलेज और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हजारों युवाओं ने जागरूकता अभियान चलाए हैं। ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ के तहत प्रतापगढ़ के आंवले से जुड़े उद्योगों का उल्लेख कर ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने का संदेश दिया। त्योहारों में भी स्थानीय उत्पादों को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने प्रेरित किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम #MannKiBaat को पश्चिम बंगाल में कार्यकर्ताओं के साथ सुन रहा हूँ। https://t.co/rz0QZQjlKU
परम श्रद्धेय श्री अशोक सिंघल जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी एवं विश्व हिंदू परिषद के शिखर पुरुष के रूप में उनका जीवन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत रहा।
उनका तप, त्याग और संकल्प सदैव हमें राष्ट्र एवं समाज की सेवा के लिए प्रेरणा देता रहेगा।
सेवा संकल्प से विकास की नई रफ्तार!
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है।
बीरगांव में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन हुआ। पाइपलाइन, पानी टंकी, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सहित विभिन्न कार्यों से शहर में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
लोक निर्माण से छत्तीसगढ़ निर्माण।
सेवा, विकास और सुगम अधोसंरचना के संकल्प के साथ।
@AmitShah@NitinNabin@PMOIndia@BJP4India
#SevaSankalpAbhiyan #Chhattisgarh #ViksitChhattisgarh #LokNirmanVibhag
अचानक हुई भारी बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर PWD अधिकारियों को तत्काल सुधार कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
जनसुरक्षा और सुगम आवागमन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षतिग्रस्त सड़कों एवं पुल-पुलियों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने के लिए विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
राधे-राधे।
आज रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में सपत्नीक परम पूज्य इंद्रेश महाराज जी के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
श्रीमद्भागवत कथा के दिव्य वचनों का श्रवण मन को भक्ति और आध्यात्मिक शांति से भर देता है। प्रभु श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे।
जय श्रीकृष्ण।
@thebhaktipath
#ShrimadBhagwatKatha #IndreshMaharajJi #RadheRadhe #JaiShriKrishna
छत्तीसगढ़ की शान, संजू देवी ने फिर बढ़ाया देश का मान!
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टीम के शानदार स्वर्णिम प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी का योगदान गौरव का विषय है।
संजू देवी एवं पूरी भारतीय महिला टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश को आप सभी पर गर्व है। 🇮🇳
#AsianGames2026 #Cheer4Bharat #TeamIndia
मैट पर भारत का शानदार दबदबा!
ईरान को 40-34 से हराकर भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स में अपना 9वां स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
हमारे चैंपियंस के इस शानदार प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई। आपकी जीत ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
@narendramodi@mansukhmandviya
#Cheer4Bharat #AsianGames2026