भारतीय उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले, दूरदर्शी उद्योगपति एवं टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष श्री जे.आर.डी. टाटा जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि🙏
उनका राष्ट्र के औद्योगिक विकास में योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
#JRDTata#जे_आर_डी_टाटा
1961 के कांगो मिशन में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन गुरबचन सिंह सलारिया जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन🙏
उनका शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी।
#गुरबचन_सिंह_सलारिया #GurbachanSinghSalaria
महतारी वंदन योजना से प्रदेश की माताओं-बहनों को हर महीने ₹1,000 की आर्थिक सहायता मिल रही है।
माताओं-बहनों का आर्थिक सशक्तिकरण ही समृद्ध और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है।
आज दिल्ली पब्लिक स्कूल, चांपा में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में सम्मिलित होकर विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मकता से सजी शानदार प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों का उत्साह, आत्मविश्वास एवं प्रतिभा सराहनीय रही।
इस सफल एवं गरिमामय आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी, जिला अध्यक्ष श्री अंबेश जांगड़े जी, पूर्व विधायक श्री मोतीलाल देवांगन जी सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
रायपुर दक्षिण विधानसभा के माननीय विधायक श्री सुनील सोनी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना करता हूं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र के माननीय क्षेत्र संघचालक डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना करता हूं।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @NarendraModi जी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा 132वें संविधान संशोधन विधेयक को स्वीकृति मिलना देश की नारीशक्ति के लिए एक सुखद समाचार है। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के माध्यम से लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभाओं में 33% आरक्षण का संकल्प आकार लेगा और साकार होगा।
यह कदम नीति-निर्धारण में महिलाओं की भागीदारी एवं योगदान को नया आयाम देने वाला सिद्ध होगा। देश की नारीशक्ति अब शासन संचालन एवं नीति-निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में निर्णायक भूमिका निभाएगी।
इस ऐतिहासिक फैसले के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी एवं केंद्रीय कैबिनेट का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कल ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से संवाद करेंगे।
📅 दिनांक : 29 नवम्बर 2026, रविवार
⏰ समय : प्रातः 11:00 बजे
आप सभी से आग्रह है कि इस कार्यक्रम से जुड़कर प्रधानमंत्री जी के विचारों और प्रेरणादायी संदेशों को अवश्य सुनें।
#MannKiBaat #मन_की_बात @narendramodi
छत्तीसगढ़ के जम्मो दाई-दीदी, भाई-बहिनी, संगी-संगवारी मन ला छत्तीसगढ़ी राजभाखा दिवस के गाड़ा-गाड़ा बधई अउ सुभकामना।
आज के ये दिन हम जम्मो छत्तीसगढ़वासी मन बर अपन भाखा अउ संस्कृति ऊपर गरब करे के दिन आये।
सामाजिक समानता, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महान समाज सुधारक एवं सत्यशोधक समाज के संस्थापक महात्मा ज्योतिराव फुले जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि🙏
#ज्योतिराव_फुले#JyotiraoPhule
आधी आबादी को पूरा अधिकार, ऐतिहासिक संकल्प की ओर निर्णायक कदम!
केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी मिलना देश के राजनीतिक इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है। इससे न केवल सभी राज्यों की सीटों में 50% की आनुपातिक वृद्धि होगी, बल्कि 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
यह सिर्फ एक विधेयक नहीं, बल्कि हमारे मजबूत लोकतंत्र में "नारी शक्ति" के वास्तविक और पूर्ण सशक्तिकरण की पक्की गारंटी है!
#DelimitationBill
आज जांजगीर स्थित भगत चौक में आयोजित श्री राम नाम सप्ताह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रभु श्रीराम की आराधना की।
इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के साथ भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण में सहभागी होकर मन को असीम शांति एवं आनंद की अनुभूति हुई।
जांजगीर के बजरंगी पारा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित होकर कथा श्रवण किया।
इस अवसर पर परम पूज्य कथा वाचक पंडित श्री दीनबंधु दुबे जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर आध्यात्मिक शांति एवं आनंद की अनुभूति हुई।
नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार।
जो श्रद्धा कर सेवदे, गुर पार उतारणहार॥
श्री गुरु नानक देव जी महाराज के आदर्शों को आत्मसात करते हुए हम ऐसे छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां सेवा शासन का आधार बने, विकास हर व्यक्ति तक पहुंचे और समाज का प्रत्येक वर्ग सम्मान एवं समान अवसरों के साथ प्रगति करे।