भारत के 'फ़्लाइंग सिख' के नाम से विख्यात मिल्खा सिंह जी के कोरोना से निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
#MilkhaSingh
शूरवीर,अनुशासित, अद्भुत पराक्रमी भारतीय सेना के वीर जवानों, पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों को सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
मातृभूमि की रक्षा के प्रति अपना सर्वस्व अर्पण करने को तत्पर भारतीय सेना के जवानों की कर्तव्यनिष्ठा व निःस्वार्थ सेवा भावना पर हमें गर्व है।@indianarmy
स्वाधीन भारत को एकता के सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष, संविधान एवं सनातन मूल्यों के रक्षक, स्वाधीन भारत के प्रथम गृह मंत्री, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी को उनकी पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
आपका राष्ट्रनिष्ठ जीवन हमें सतत प्रेरणा प्रदान करता है।
#SardarVallabhbhaiPatel
दीपोत्सब पर्व विश्व में सुख, समृद्धि, शान्ति, संस्कार मय जीवन, उत्तम स्वास्थ्य के साथ आवें। भारत संयम रखते हुऐ आर्थिक एवं सैन्य शक्ति सम्पन्न बने। सभी स्वजनों को दीपावली मंगलमय एवं शुभ हो।
#दीपावली
भारतीय क्रिकेट को नये आयाम दिलाने वाले, क्रिकेट के महानायक और भारतीय क्रिकेट टीम को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान #Kapildev को दिल का दौरा पड़ने का समाचार मिला। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि वह उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
#Kapildev
6 प्रधानमंत्रियों की केबिनेट में मंत्री पद पर रहे 5 दशकों से देश के अग्रणी नेता श्री #RamVilasPaswan का निधन भारतीय राजनीति में अपूरणीय क्षति हैं। 1977 व 1989 में हाजीपुर लोकसभा सीट से सर्वाधिक वोटों से विजयी होने का वर्ल्ड रिकोर्ड इनकी लोकप्रियता को दर्शाता हैं।
भारतरत्न former President #PranabMukherjee के निधन से एक सच्चा देशभक्त, विद्वान, विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्तित्व को खो दिया हैं। परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि वह भगवान अपने "श्री चरणों" में उन्हें स्थान प्रदान करें। ओम शांति।
#PranabMukherjee
भारत के दिग्गज विकटकीपर बल्लेबाज, पूर्व कप्तान #MSDhoni ने international cricket को अलविदा कर दिया।उनके नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट सफलता के शिखर पर पहुचाँ।उन्हें शुभकामनाऐं।
#dhoniretires#Dhoni
देवकीनन्दन, जशोदानन्दन, नन्दकिशोर, कर्मयोगी, गीता के उपदेशक, निश्छल प्रेम एवं निःस्वार्थ मैत्री के प्रतीक भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिवस '@श्रीकृष्णजन्माष्टमी' पर हार्दिक शुभकामनाएं।
जन्माष्टमी का महापर्व, आपके जीवन को सफलता, सुरक्षा एवं सुख से अभिसिंचित करे।#shrikrishna
@rajnathsingh ने स्नाइपर राईफल, शार्टरेंज मिसाईल, होवित्जर तोप, लडाकू हेलीकाँप्टर, सहित 101 रक्षा उत्पादों के आयात पर रोक लगा इनका उत्पादन @narendramodi जी की आत्मनिर्भर भारत से करवाने की घोषणा की।इससे हमारी सैन्य क्षमता का अन्दाजा किसी को नहीं लगेगा साथ ही रोजगार के अवसर बढेंगे।
ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण दिन को प्रभु श्री राम की जन्मभूमि पर माननीय प्रधानमंत्री @NarendraModi जी द्वारा भव्य राम मंदिर का भूमि पूजन व शिलान्यास सम्पन्न हुआ, उन्होने महान भारतीय संस्कृति व सभ्यता के इतिहास के नए युग की शुरुआत की है।#rammandir
The#IndianAirForce will induct it's Ist batch of Dassault #Rafale fighter plans on 29 july. The #Rafale will be one of the IAF's most advanced aircrafts in it's fighter fleet. #JaiHind
कारगिल युद्ध के जांबाज़ शहीदों को #KargilVijayDiwas पर नमन एवं श्रद्धाजंलि। हमारे बहादुर जवानों ने कारगिल की चोटियों को आज पाकिस्तानियों के कब्ज़े से मुक्त कराया था। वीरों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। @IndiaArmy
दुनिया में #Coronavirus से संक्रमित रोजाना 2.89 लाख, मृत्यु 6300। परन्तु ये अपराजित नहीं हैं। आज संक्रमण की दर 10.5% हैं, जबकि रिकवरी की दर 13% हैं।
अब तक दुनिया में रिकवरी 61.1%, मृत्यु 4% हुई हैं जबकि भारत में रिकवरी 63.5% तथा मृत्यु 2.3% हुई हैं। कोरोना का अन्त सावधानी से ही।
IPL 2020 का आयोजन UAE में 19 सितम्बर से शुरू हो 51 दिन चलेगा। टूर्नामेंट में नये खिलाडियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। साथ ही #MSDhoni का जलवा भी देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट का फाईनल 8 नवम्बर को खेला जावेगा।
#IPL2020
"स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार हैं और मैं इसे लेकर रहूँगा" की अलख जगाने वाले लोकमान्य बालगंगाधर तिलक एवं भारत माता के वीर सपूत,आजादी के दीवाने, देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले #महान_क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
आँक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने #coronavirus की वैक्सीन का इंसानो पर दूसरा सफल परीक्षण किया। तीसरा परीक्षण सफल होने पर 2020 के अन्त तक वैक्सीन आने का दावा। दिल्ली एम्स में वैक्सीन का ह्यूमन परीक्षण प्रारम्भ हुआ। टीका आने से कोरोना संक्रमण से विश्व को मुक्ति मिलेगी और जीवन सामान्य होगा।
भव्य राम मन्दिर की नींव 3 या 5 अगस्त को प्रधानमंत्री #NarendraModi द्वारा रखे जाने की सम्भावना। पुराने माँडल में बदलाव कर मन्दिर को दिव्य बनाने का निर्णय से खुशी।
जय श्री राम।
देश में कोरोना संक्रमित 10लाख, रिकवर हुऐ 63.34%, मोते हुई 2.55%, active मरीज 3.5 लाख, प्रतिदिन नये मरीज 36000। रफ्तार यही रही तो 10 अगस्त तक देश में 20 लाख से अधिक संक्रमित होंगे। सरकार महामारी रोकने हेतु सख्त, ठोस, नियोजित कदम उठावे।#COVID19#CoronaSarkar10LakhPaar