अपने शिष्यों को विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उनके अंदर उत्कृष्ट नागरिकीय गुण विकसित कर एक स्वस्थ समाज तथा उत्तम राष्ट्र के निर्माण का प्रमुख स्तंभ का काम करने वाले सभी आदरणीय शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सादर नमन।
भाई बहन के परस्पर प्रेम, स्नेह एवं रक्षा के संकल्प को समर्पित पावन पर्व रक्षाबन्धन की हार्दिक शुभकामनाएं।
राखी के ये कच्चे धागे हम भाई बहनों के संबंध को इतनी मजबूती से बांधकर रखती कि इसे संसार की कोई भी ताकत इसे तोर नहीं सकती है।
पराक्रम दिवस के पावन अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी को सादर नमन।
नेताजी का जीवन राष्ट्रभक्ति, साहस और बलिदान की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी हर भारतीय को कर्तव्य और समर्पण की प्रेरणा देता है।
भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व के कल्याणार्थ जिनके विचार अनादिकाल तक के लिए प्रासंगिक है। ऐसे महान चिंतक चिर युवा स्वामी विवेकानन्द जी को उनकी जयंती पर उन्हें शत शत नमन।
मैने अपने जीवन में जिन-जिन शिक्षकों से शिक्षा व ज्ञान अर्जित किया है, साथ -साथ वो तमाम सम्मानित शिक्षक जो देश के भविष्य को आकार देने का निरंतर प्रयास कर रहे हैँ, आज शिक्षक दिवस के अवसर पर उन सभी कोटि-कोटि नमन।🙏🙏
हमारे परिवार के आंखों के तारे, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पूर्वांचल की आवाज, मिथिला के लाल, आमजन की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले माननीय विधायक श्री संजीव झा को जन्मदिन हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद। ईश्वर दीर्घायु और यशस्वी बनाएं 🎂❤️
बड़े भाई @Sanjeev_aap जी,पूर्वांचल की आन-बान-शान,Mla बुराड़ी,आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ!आपकी मृदुभाषा और जनसेवा ने बुराड़ीमें विकास की नई मिसाल कायम की।आपका संघर्ष युवाओं को सिखाता है कि मेहनत से हर सपना हकीकत बनता है। ईश्वर आपको दीर्घायु, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य दे।
मैं आज, २३ जून २०२५ को ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्धन मठ, पुरी के पीठाधीश्वर, श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती महाराज जी के ८३वें प्राकट्य महोत्सव तथा सनातन मानबिन्दुओं की रक्षा हेतु वर्ष में २५० दिन चलने वाली राष्ट्रोत्कर्ष यात्रा के वार्षिकोत्सव में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त कर रहा हूँ।
यह भव्य आयोजन परम पूज्य शंकराचार्य जी एवं अनेक संतों के पावन सान्निध्य में आज शाम ४ बजे से तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में प्रारंभ हो रहा है
@govardhanmath
भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि श्रद्धांजलि।
आदिवासी समाज के महानायक, स्वतंत्रता संग्राम के अमर वीर, और सामाजिक जागरण के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका बलिदान हमारी संस्कृति, स्वाभिमान और आज़ादी की अमिट गाथा है।
गर्व है हमारी वीर सेना पर!
जब दुश्मन कायरता दिखाता है, तब भारत की सेना अपना शौर्य दिखाती है।
जम्मू, पठानकोट और जैसलमेर में ���ाकिस्तान की ओर से हो रहे रिहायशी हमलों का हमारी जाबाज़ सेना बहादुरी से सामना कर रही है।
भारत का S-400 दुश्मन की हर साज़िश को ध्वस्त कर रहा है — हर मोर्चे पर हमारी सेना मज़बूती से लड़ रही है।
ये है भारत की ताक़त — अडिग, अडोल और अजेय!
स्पाइस जेट की हालात
मैने दरभंगा के लिए 10.30 am बजे का @flyspicejet फ्लाइट लिया था , इसने 10.15 am में फ्लाइट का बोर्डिंग पूरा कर लिया 3 घंटे से फ्लाइट अंदर है कब फ्लाई करेगा इसका पता नहीं, ये हालात है आपके एविएशन का @RamMNK जी,
🙏🙏जय माँ जानकी 🙏🙏
आज जानकी नवमी के पावन अवसर पर माता सीता प्राकट्योत्सव कार्यक्रम में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा भी में पूरी भक्ति और उत्साह के साथ शामिल हुआ।
आज मधुबनी में समस्त ब्राम्हण समाज की विराट उपस्थिति में भगवान परशुराम जन��मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। मुझे इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम सफल बनाने में अपना योगदान देने वाले सभी साथियों को सहृदय धन्यवाद।