सत्य निकेतन हादसे में जान गंवाने वाले हमारे युवा छात्रों की स्मृति में ASAP (AAP छात्र विंग) ने कैंडल मार्च निकालकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
परमात्मा दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति! 🙏
सत्य निकेतन में हादसा बेहद चिंताजनक है।
सवा ग्यारह बज चुके हैं और अभी तक सिर्फ 14 लोगों को निकाला गया है। बताया जा रहा है कि 40–45 लोग अभी भी अंदर दबे हो सकते हैं।
आखिर रेस्क्यू ऑपरेशन इतना धीमा क्यों है?
इतने कम संसाधनों में काम क्यों चल रहा है? रेस्क्यू ऑपरेशन को युद्धस्तर पर तेज क्यों नहीं किया जा रहा?
अंदर फंसे हर व्यक्ति के लिए एक-एक मिनट कीमती है। इनमें कई युवा अपने सपनों के लिए दिल्ली आए हैं—उनके परिवारों की उम्मीदें उनसे जुड़ी हैं।
सरकार और प्रशासन तुरंत रेस्क्यू तेज करें। एक-एक जिंदगी अनमोल है।
सत्य निकेतन हादसे में समय तेजी से निकल रहा है, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन की रफ्तार चिंताजनक रूप से धीमी है।
सवा ग्यारह बजे तक सिर्फ 14 लोगों को निकाला गया है, जबकि 40–45 लोगों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका है।
आखिर रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर तेज क्यों नहीं किया जा रहा? संसाधन पर्याप्त क्यों नहीं लगाए गए?
@Sanjeev_aap
सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है।
रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे लोगों से मेरी बात हुई। उन्होंने बताया कि हादसे वाली बिल्डिंग के ठीक बगल की बिल्डिंग भी बेहद जर्जर हालत में है।
मैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी से पूछना चाहता हूँ—आप ढाई घंटे यहां रहकर गई हैं, आपने इन इमारतों की हालत देखी होगी। इस बिल्डिंग की जांच कराइए, यह किसकी है और इस पर क्या कार्रवाई हो रही है, जनता को बताइए।
हमें उम्मीद है कि लीपापोती नहीं, कार्रवाई होगी।
वरना कल हम बताएंगे कि यह बिल्डिंग किस रसूखदार व्यक्ति से जुड़ी है।
क्या एक और हादसे का इंतजार कर रही है भाजपा सरकार?
VIDEO | Delhi: AAP leader Sanjeev Jha says, "The biggest issue was the O Zone along the Yamuna in Delhi. Ever since the BJP government came to power in Delhi, the lives of people living in the O Zone have been in distress. Houses have continuously been demolished. You may have seen several videos where we would go to the O Zone and try to save houses, but the houses would ultimately be demolished. BJP leaders, whether MPs, MLAs, ministers or the Chief Minister; went to different places and said that people living in the O Zone had nothing to worry about and that no one would suffer any loss as long as they were in power."
He added, "An inauguration programme for sewer and road works was held in Karawal Nagar, which falls in the O Zone. Delhi Chief Minister Rekha Gupta, Delhi minister and Karawal Nagar MLA Kapil Mishra, and North-East Delhi MP Manoj Tiwari were present. Everyone said that people had nothing to worry about and that their houses would not be affected. I had said even then that this was an attempt to mislead O Zone residents and deprive them of their homes. Now, with the Master Plan 2047, the demolition of these houses has been authenticated, and it has been stated that no new houses can be constructed here in the future."
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
स्कूल ठीक करो अभियान के तहत आम आदमी पार्टी की टीम ब्रज प्रांत पहुंची तो यहां के हालात चौंकाने वाले थे।
फिरोजाबाद, आगरा , हाथरस... हर जिले की हालत आप खुद देखिए।
@myogiadityanath, @CMOfficeUP#SchoolThikKaro
आज हमने भाजपा सरकार के ₹90 करोड़ के साइकिल घोटाले की सारी जानकारी ACB को दी है।
एक तरफ़ सत्येंद्र जैन जी को झूठे केस में गिरफ्तार कर लिया जाता है, दूसरी तरफ़ इतने बड़े घोटाले के बावजूद भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
— @Sanjeev_aap, MLA, AAP
#WATCH | Delhi: On the arrest of AAP leader Satyendar Jain in the Delhi Jal Board tender scam case, AAP leader Sanjeev Jha says, "It is quite surprising—and the first time I have seen this—that the agency did not seek remand after the arrest. Why do you make an arrest? You arrest someone because you need to interrogate them; yet, in this instance, the agency arrested the individual and immediately sent them to judicial custody. This clearly indicates that this entire orchestrated move is merely an attempt to intimidate. They have no answer to the Aam Aadmi Party's politics regarding education, healthcare, or welfare initiatives. So, their strategy is to use agencies to instill fear and carry out arrests. They have resorted to such tactics before... The people of Punjab detest the BJP, and the way the party is trying to malign the people of Punjab reveals their own hostility... You cannot harm or defeat the Aam Aadmi Party through these tactics..."
दिल्ली विधानसभा में मेरे सहयोगी एवं चाँदनी चौक विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भाई @punardeepsahni जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता प्रदान करें। आप सदैव इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ जनता की सेवा करते रहें।
आज सुबह 4 बजे @KuldeepKumarAAP को सादी वर्दी में आए लोग उठाकर ले गए। उनके घर के कैमरे तोड़े गए और DVR भी उठा ले गए। दोपहर हो चुकी है, लेकिन अभी तक कुलदीप जी कहाँ हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं दी जा रही।
मैं पिछले ढाई घंटे से DCP ईस्टर्न रेंज के ऑफिस के बाहर खड़ा हूँ। DCP से मिलने और बात करने की कोशिश कर रहा हूँ, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मेरा सीधा सवाल है—क्या दलितों के न्याय के लिए आवाज़ उठाना अब अपराध है? क्या हत्या के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले एक वर्तमान विधायक को डराकर चुप कराया जाएगा?
ये अहंकार ठीक नहीं है। पुलिस की वर्दी और डंडे के दम पर आवाज़ नहीं दबाई जा सकती।
लखीसराय (बिहार) के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग टूटने और भगदड़ मचने से 7 श्रद्धालुओं की मृत्यु एवं कई लोगों के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद व व्यथित करने वाली है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति दें। सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ। 🙏
सावन के सोमवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद के बावजूद सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन स्वास्थ्य इंतज़ामों में इतनी बड़ी लापरवाही क्यों थी?
सरकार और स्थानीय प्रशासन से मांग है कि घायलों के समुचित इलाज का तुरंत प्रबंध किया जाए और इस पूरी घटना की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
भाजपा सरकार सदन में दिल्ली की समस्याओं पर चर्चा करने की बजाय अपनी पीठ थपथपाने पर ज्यादा केंद्रित है।
जब हमने हजारों करोड़ के चावल घोटाले और अन्य मुद्दों पर बात करनी चाही तो इन लोगों ने हमें सदन से मार्शल–आउट करवा दिया।
@Sanjeev_aap
दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा जी के कहने के बाद हमारे विपक्ष के साथी विधायक @KuldeepKumarAAP को मार्शलों के जरिए सदन से बाहर ले जाया जा रहा है।
हम जनता के मुद्दे उठा रहे हैं, सरकार से सवाल पूछ रहे हैं और जनता के पैसों का हिसाब मांग रहे हैं—लेकिन जवाब देने के बजाय विपक्ष की आवाज़ को दबाने की कोशिश की जा रही है।
याद रखिए, आप सिर्फ विपक्ष के विधायक का अपमान नहीं कर रहे हैं। आप उस जनता की आवाज़ का अपमान कर रहे हैं, जिसने अपने सवालों को सदन तक पहुंचाने के लिए उन्हें चुना है।
‘Ozone में बुलडोजर कार्रवाई क्यों?’: दिल्ली विधानसभा में बोले AAP विधायक संजीव झा, उठाए तीखे सवाल!
दिल्ली विधानसभा में यमुना नदी के 'O-Zone' (ओ-जोन) क्षेत्र और यमुना खादर में हो रही बुलडोजर कार्रवाई को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला। बुराड़ी विधानसभा से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक संजीव झा ने सदन में बुलडोजर एक्शन का मुद्दा उठाते हुए सरकार और प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। #SanjeevJha #DelhiAssembly #OZoneDemolition #BurariNews #DelhiTak #AAPMLA #BulldozerAction #DelhiPolitics #YamunaOZone #BreakingNews
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज मंदिर मार्ग स्थित भगवान बाल्मीकि मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस अवसर पर मेरे साथ कोंडली के विधायक @KuldeepKumarAAP , देवली के विधायक @PremChauhanOfc , किराड़ी के विधायक अनिल झा जी एवं मलका गंज वार्ड की पूर्व पार्षद श्रीमती गुड्डी देवी जी भी उपस्थित रहीं।
भगवान बाल्मीकि जी का आशीर्वाद हम सभी को सत्य, सेवा, समरसता और समाज कल्याण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहे।
इनमें से एक पत्रकार बता दे मालवीय l- जिसपर दंगा भड़काने को लेकर केस है. जो वसूली के आरोप में तिहाड़ जेल गया- जिसके भड़काऊ show को NBDSA ने हटाया? एक भी? अब बीजेपी ने सच्चे और सत्ता से सवाल पूछने वाले पत्रकारों पर war छेड़ दिया है. गोदी मीडिया का जंतर-मंतर protests पर सारा propaganda झूठा साबित हुआ! China लिंक- पाकिस्तानी लिंक- बांग्लादेश JEM लिंक. सब झूठ. झूठी तेरी पालतू मीडिया मालवीय. बेहूदा इंसान!
🔥 आज देश के Gen-Z ने इतिहास रच दिया! 🔥
आज इस देश के युवाओं ने साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो सबसे बड़ा अहंकार भी झुक सकता है।
लगातार 30 दिनों तक चले आंदोलन, सड़कों पर संघर्ष, लाठियां, कठिनाइयाँ और अनगिनत चुनौतियों के बाद आखिरकार एक अहंकारी सत्ता को झुकना पड़ा। जिस शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर कल तक कहा जा रहा था कि "कुछ नहीं होगा", आज वही मंत्री इस्तीफा देने पर मजबूर हो गया।
यह सिर्फ एक इस्तीफा नहीं, बल्कि युवाओं की एकजुटता, लोकतांत्रिक संघर्ष और जनशक्ति की जीत है।
कई लोग कहते थे कि Gen-Z तो सिर्फ मोबाइल में व्यस्त रहती है, उसे देश और समाज के मुद्दों से कोई मतलब नहीं। लेकिन आज देश के नौजवानों ने बता दिया कि जब वे किसी मुद्दे पर एकजुट होकर खड़े होते हैं, तो बदलाव निश्चित होता है।
देशभर में जिन युवाओं ने संघर्ष किया, जिन्होंने लाठियां खाईं, जिन्होंने दिन-रात सड़कों पर डटे रहकर अपनी आवाज बुलंद की—आज की यह जीत आप सभी के नाम है।
आप सभी संघर्षशील साथियों को दिल से सलाम। ✊🇮🇳
मोदी जी का दिया आश्वासन कितना खोखला है, ये कल ख़ुद ही साबित हो गया।
2024 NEET पेपर लीक के mastermind को कल CBI ने कोर्ट में निर्दोष घोषित कर दिया। अगर ऐसी ही जाँच करनी है, अगर आपको सुबूत ही नहीं पेश करने, तो fast-track courts का नाटक क्यों?