GREEK की राजधानी एथेंस में छात्र प्रदर्शन के दौरान बड़ी हिंसा भड़क गई.
सार्वजनिक शिक्षा के ह्रास, पढ़ाई और जीवन-यापन के बढ़ते खर्च, बजट की कमी और शिक्षा प्रणाली में सुधार की माँग को लेकर एथेंस के केंद्र में हजारों छात्रों, शिक्षकों और नागरिकों ने मिलकर एक विशाल रैली निकाली.
छात्रों ने Syntagma Square पर संसद के सामने तंबू लगाकर रातभर विरोध प्रदर्शन भी किया.
रैली समाप्त होने के बाद कुछ छोटे समूहों, प्रदर्शनकारियो और पुलिस के बीच झड़पें शुरू हो गईं.
प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस बल पर पत्थर फेंके गए, जिसके जवाब में पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए Tear Gas और अन्य दमनकारी साधनों का इस्तेमाल किया.
एक Riot Cop को ओमोनिया मेट्रो स्टेशन के अंदर एक फ्लैशबैंग ग्रेनेड फेंकते हुए देखा गया .
पुलिस अधिकारियों का दावा है कि झड़प और पथराव के दौरान कुछ उपद्रवी भागकर मेट्रो स्टेशन के अंदर छिपने की कोशिश कर रहे थे और पुलिस पर सामान फेंक रहे थे. इसलिए उन्हें खदेड़ने और नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने यह आक्रामक कदम उठाया.
Our PM is compromised, not India",
"Epstein files out" और
"Hardeep Puri log out"
IYC के कार्यकर्ताओं ने U. S. एंबेसी के सामने तख्तियां और बैनर ले कर एक flash protest किया.
एक पेड़ ने 30 यात्रियों की जान बचा ली!
पौड़ी जिले के दुगड्डा और गुमखाल के बीच भदलिकाल के पास लगभग 30 यात्रियों को ले जा रही एक जीएमओयू बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई.
यह बस कोटद्वार से पौड़ी और श्रीनगर की ओर जा रही थी, तभी इसका प्रेशर पाइप फट गया. ढलान पर आगे बढ़ने में असमर्थ होने पर बस पीछे की ओर लुढ़की और फिसलते हुए खाई में चली गई.
तभी बस के रास्ते में पीछे खड़े एक पेड़ ने इसे और नीचे गिरने से रोक लिया. सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया,और केवल दो-तीन लोगों को ही मामूली चोटें आई हैं.
KARNATAKA के शिवमोग्गा शहर में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध दशहरा के अवसर पर निकलने वाली पारंपरिक 'जम्बू सवारी' के दौरान Somanna नामक हाथी अचानक भड़क गया और बेकाबू होकर इधर-उधर दौड़ने लगा.
दरअसल,जुलूस के दौरान भारी जनसैलाब, तेज आवाज और बैंड-बाजे के शोर से हाथी डर गया और उसने अचानक नियंत्रण खो दिया.
हाथी के अचानक भड़कने और तेजी से भागने के कारण उसकी पीठ पर बैठे महावत और हाथी की देखभाल करने वाले अपना संतुलन खो बैठे और नीचे गिर गए.
हाथी के तेज दौड़ने और झटके खाने के कारण उसकी पीठ पर रखी 650 किलो वजनी चांदी की अंबारी नीचे जमीन पर आ गिरी.
गिरते वक्त वह चांदी का अंबारी मंडप सड़क किनारे खड़ी एक कार पर जा गिरा, जिससे कार का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
पिछले कई वर्षों से 'सागर' नाम का हाथी अंबारी उठाने की जिम्मेदारी निभाता आ रहा था.लेकिन इस बार उसके पैर में चोट होने के कारण, वन विभाग ने अंतिम समय में सोमना नाम के हाथी को 650 किलो वजनी चांदी की अंबारी जिसे माता चामुंडेश्वरी की सवारी भी कहते हैं, को उठाने की जिम्मेदारी सौंपी थी.
That recent sighting off Qantab Beach in Muscat, Oman, has been making waves online! Footage of the striking pink-hued marine mammals swimming close to the shore alongside their darker companions has captured widespread attention and gone viral.
Marine biologists are still weighing in on whether it could be an Indo-Pacific humpback dolphin with unique coloring, an aged individual, or another species altogether, as the video alone isn't always enough for a definitive classification.
PAKISTAN, कराची में दुर्गापूजा और गरबा की धूम !
यह वीडियो पाकिस्तान के कराची शहर में स्थित एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर, श्री स्वामी नारायण मंदिर परिसर का है, जहाँ हिंदू समुदाय के लोग हर साल नवरात्रि और गरबा का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाते हैं.
इस मंदिर परिसर में स्वर्ण आवरण से सुसज्जित शिवलिंग स्थापित है. यहां राम दरबार और अन्य देवी-देवताओं के विग्रह भी प्राण प्रतिष्ठित हैं.
हिंदू समुदाय के लोग पूरी श्रद्धा के साथ,अपना हर त्योहार यहां मनाते हैं.
Now a Gen Z movement in INDONESIA!
इंडोनेशिया में बढ़ती महंगाई, खाने-पीने की चीज़ों और शिक्षा की ऊंची कीमतों के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. इसके साथ ही, व्यापक स्तर पर छंटनी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों की कमी ने भारी आक्रोश पैदा किया है.
Property Tax और अन्य करों में बढ़ोतरी तथा इंडोनेशियाई रुपिया के कमजोर होने से मध्यम और गरीब वर्ग पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है.
सांसदों और जनप्रतिनिधियों के भत्तों में भारी वृद्धि तथा राजनेताओं द्वारा जनता की आर्थिक परेशानियों के प्रति असंवेदनशील बयानबाजी ने युवाओं का गुस्सा भड़का दिया है.
सरकार द्वारा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने, नागरिक अधिकारों पर अंकुश लगाने और राजनीतिक सत्ता के अत्यधिक केंद्रीयकरण के खिलाफ युवा सड़कों पर उतरे हैं.
पुलिस बल की कार्यशैली, विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसक कार्रवाई और कुछ पुलिस वाहनों की चपेट में आने से आम नागरिकों व प्रदर्शनकारियों की मौत जैसी घटनाओं ने जनता और पुलिस के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है.
Wildfires और उससे फैलने वाले खतरनाक धुएं व प्रदूषण से निपटने में सरकार की विफलता के खिलाफ भी युवा प्रभावी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं.
Indonesia की युवा पीढ़ी देश में आर्थिक सुधार, बेहतर रोजगार, भ्रष्टाचार के खात्मे और अधिक जवाबदेह शासन प्रणाली की मांग कर रही है.
उत्तराखंड के बागेश्वर में पुलिस,NDRF और स्थानीय लोगों ने सरयू नदी के तेज बहाव में बहे जम्मू-कश्मीर के 20 वर्षीय युवक की जान बचाई!
रियासी जिले के चिसाना गांव के रहने वाले मोहम्मद अशरफ मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे पुल के पास कपड़े धो रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में गिर गए. मोहम्मद अशरफ,आसो के रहने वाले हैं.
A 36-year-old Brazilian woman has been arrested in Bali airport Indonesia, on charges of smuggling approximately 4 kilograms of liquid cocaine.
महिला के बैग की तलाशी लेने पर शैम्पू और टॉयलेटरीज़ की 7 बोतलों के अंदर छुपा कर रखी गई तरल कोकीन बरामद हुई.
महिला को मादक पदार्थों की डिलीवरी के कूरियर रूप में भर्ती किया गया था.
इस खेप को ब्राजील से बाली तक पहुंचाने के लिए उसे लगभग 50,000 अमेरिकी डॉलर के साथ-साथ मुफ्त हवाई टिकट, और होटल में ठहरने की व्यवस्था का लालच दिया गया था.
INDONESIA का नशीले पदार्थों से जुड़ा कानून Law No. 35 of 2009 on Narcotics दुनिया के सबसे कड़े कानूनों में से एक माना जाता है.
इस अपराध में 20 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है. इसके अलावा, अधिकतम कानूनी प्रावधानों के तहत इस अपराध में मौत की सजा दिए जाने का भी प्रावधान है.
बाली में तरल रूप में कोकीन जब्त किए जाने का यह हाल के वर्षों का सबसे बड़ा मामला है.
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार विशेषज्ञों ने भारत में शिक्षा प्रणाली व अन्य नीतिगत मुद्दों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों पर कथित अत्यधिक पुलिस बल प्रयोग और हिरासत पर गहरी चिंता व्यक्त की है.
यूनाइटेड नेशन के 16 विशेषज्ञों ने इन मामलों की एक स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने की सिफारिश की है.
बिहार के बेगूसराय में दारोगा अनिल कुमार झा ने मंच पर चढ़कर महिला डांसर को थप्पड़ मारा और आयोजक से धक्का-मुक्की की.
भीड़ के भड़कने पर दारोगा ने सरकारी पिस्टल निकालकर लोगों पर तान दी.
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पानगाछी चौक स्थित वैष्णवी दुर्गा स्थान में नवरात्रि जागरण के दौरान डयूटी पर तैनात दारोगा ने गाली गलौच कर लोगों को धमकाया भी..
I think this video is from Madrid, the capital of Spain –Spanish language boards and 'Gran Vía' and 'Madrid' metro station signs can be seen in the video– not from France.
The items sold by laying out sheets on tourist spots or busy streets are entirely counterfeit/replicas—whether they look like luxury brand bags or football jerseys.
Illegal street vendors sell these cheap replica items to tourists and passersby, and they quickly pack them up and flee when the police arrive.
I think this video is from Madrid, the capital of Spain –Spanish language boards and 'Gran Vía' and 'Madrid' metro station signs can be seen in the video– not from France.
The items sold by laying out sheets on tourist spots or busy streets are entirely counterfeit/replicas—whether they look like luxury brand bags or football jerseys.
Illegal street vendors sell these cheap replica items to tourists and passersby, and they quickly pack them up and flee when the police arrive.