अपने स्कूल की शैक्षिक से अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने वाले,कुशीनगर में रेनबो लोरेटो नामक निजी स्कूल के संचालक दिनेश राय को शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है .
गिरफ्तारी शिक्षिका और दिनेश राय की रिकॉर्ड हुई बातचीत के आधार पर हुई है.
बिहार के अररिया-रानीगंज मुख्य मार्ग पर अवैध शराब की एक बड़ी खेप लेकर जा रहा मिनी ट्रक पलट गया.
हादसे के बाद सड़क पर शराब की बोतलें बिखर गईं, जिसे देख आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों में शराब लूटने की होड़ मच गई. कोई बोतल उठा के भगा तो कोई पूरा का पूरा कार्टन ही सर पर लाद के फरार हो गया.
महिलाओं ने भी खूब लूट मचाई.
पता नहीं खुद पियेंगी या ब्लैक में बेचेंगी 😉
Drug के प्रभाव में युवाओं और बेटियों की ऐसी स्थिति देखना अत्यंत पीड़ादायक है.
बठिंडा की दाना मंडी से ये एक तस्वीर आई है. ऐसी सैकड़ों बेटियां और हजारों बेटे हैं Punjab में जो नशे की लत में जिंदा लाश बन चुके हैं.
ये युवती फरीदकोट जिले के जैतो क्षेत्र की रहने वाली है. बठिंडा की दानामंडी से ये वीडियो सामने आने के बाद बठिंडा पुलिस ने युवती को वहां से रेस्क्यू किया और उसे इलाज के लिए बठिंडा के Civil Hospital De-addiction Centre में भर्ती कराया.
पंजाब की AAP सरकार ने नशा मुक्ति अभियान के तहत 'युद्ध नशेयां विरुद्ध' की शुरुआत की थी. लेकिन घोषणा "कागजी" ही रह गई.
अब चुनाव आने वाले हैं तो गृह मंत्री अमित शाह पंजाब जाकर ताल ठोक रहे हैं कि BJP की सरकार बनेगी तो पंजाब को नशा मुक्त कर दिया जाएगा.
केंद्र में तो है ना सरकार आपकी पिछले 12± सालों से. क्या केंद्र सरकार पर ,राज्यों की जिम्मेदारी नहीं होती?
और जिन राज्यों में आपके मुख्यमंत्री हैं, वहां आपने क्या किया?
MANIPUR तो ड्रग आर्म्स कार्टेलस की लड़ाई में ही सालों से जल रहा है. सरकार तो वहां लगातार आपकी ही है ना?
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय तथा अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों जैसे UNODC की रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में अवैध नशीले पदार्थों का कारोबार सालाना ₹1 लाख करोड़ से ₹1.5 लाख करोड़ यानी 10-15 अरब डॉलर से अधिक का अनुमानित बाजार बना चुका है.
–पिछले 10 से 12 वर्षों में जब्त हुई ड्रग्स की कीमत ₹70,000 करोड़ से ₹75,000 करोड़ है.यह Narcotics Control Bureau के आधिकारिक आंकड़ा है.
25 से 30 लाख किलोग्राम से अधिक विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थ –हेरोइन, गांजा, अफीम, सिंथेटिक ड्रग्स आदि जब्त किए गए हैं.
–सामाजिक न्याय मंत्रालय के सर्वेक्षण 'Magnitude of Substance Use in India' के अनुसार, देश में 3 करोड़ से अधिक लोग नशे विशेषकर अल्कोहल के अलावा कैनबिस, ओपियोइड्स और सिंथेटिक ड्रग्स के गंभीर प्रभाव या लत में हैं.
–पंजाब,हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर,राजस्थान, उत्तर प्रदेश,
मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और असम,
महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा—कोकीन, एमडीएमए,अफीम,गांजा,यबा सिंथेटिक व हाई-एंड ड्रग्स की गिरफ्त में हैं.
सितंबर 2021 में DRI ने मुंद्रा पोर्ट पर दो कंटेनरों से लगभग 3,000 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹21,000 करोड़ बताई गई थी.
यह खेप अफगानिस्तान से ईरान के रास्ते भारत लाई गई थी और इसे "टैलकम पाउडर" के नाम से आयात किया गया था.
मुद्रा पोर्ट पर गाहे बगाहे ड्रग्स की बड़ी खेपों पकड़ी जाती हैं.
संसद में दी गई जानकारी के अनुसार, भारतीय बंदरगाहों पर पिछले वर्षों में हुई प्रमुख ड्रग जब्तियों में मूल्य और मात्रा के हिसाब से मुंद्रा पोर्ट देश के सबसे बड़े जब्ती केंद्रों में से एक रहा है.
पिछले एक दशक में देश भर में नशे के कारोबार को खूब फलने फूलने दिया गया.
अब जबकि चुनाव सामने है तो फिर वही पुराने "वादे" दोहराए जा रहे हैं.
क्या ही अच्छा होता कि दूसरे राज्यों में जहां बीजेपी की सरकार है वहां से ड्रग कार्टेल का सफाया कर दिया गया होता और फिट तब PUNJAB में ये घोषणा की जाती की देखो हमने फलां जगह पर कितना कारगर काम किया है और अब तुम्हारे राज्य में भी वही मिसाल पेश करेंगे....
मुझे भी मोदी जी के याद दिलाने के बाद ही पता चला😉
कोई नहीं जानता था महात्मा गांधी को!
पहली बार जब गांधी फिल्म बनी, तब लोगों को क्यूरोसिटी हुई कि ये कौन आदमी है...
#GandhiJayanti
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने आज पूरे तमिलनाडु में महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना 'वेत्री पयनम थिट्टम' की शुरुआत की.
विजय ने महिलाओं की बस में खुद जाकर महिलाओं को टिकट बांटा.
बदले में कॉलेज की छात्राओं ने विजय को 'डेयरी मिल्क चॉकलेट' दिया 😂
हालांकि ये स्कीम मई 2021 में तत्कालीन एम. के. स्टालिन के नेतृत्व वाली DMK सरकार ने महिलाओं के लिए शुरू की थी, जिसे 'विदियाल पयनम थिट्टम' नाम दिया गया था.
विजय ने इसे 'वेत्री पयनम थिट्टम' नाम से दोबारा लॉन्च और विस्तारित किया है.
अब इसमें ट्रांसजेंडरों के साथ-साथ दैनिक यात्रा करने वाली महिलाओं की कवरेज और बसों की संख्या में विस्तार किया गया है.
Taiwan ने China फिशिंग बोट को भगाने के लिए, उस पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया—
चीनी नाव ताइवान के नियंत्रित क्षेत्र Dongsha Islands के रिस्ट्रिक्टेड वाटर जोन में घुस आयी थी.Taiwan Coast Guard द्वारा दी गई कई चेतावनियों के बावजूद चीनी नाव, वहाँ से हटने को तैयार नहीं थी.
तब ताइवान के CGA Patrol Vessel ने चीनी नाव को अपने क्षेत्र से बाहर खदेड़ने के लिए उस पर पानी की तोपों की बौछार कर दी.
Water Cannon की बौछार के बाद चीनी नाव ने ताईवानी क्षेत्र से हटना शुरू किया और बाद में power lost होने पर तटरक्षक पोत ने उसे ताइवानी सीमाओं से बाहर तक टॉ करके पहुंचाया.
#DongshaIslands
#TaiwanCoastGuard
#Taiwan #SouthChinaSea
#MaritimeSecurity #IllegalFishing #WaterCannon
#CoastGuard #TAIWAN
#NationalSecurity
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र में हाथियों और इंसानी बस्तियों के बीच का संघर्ष बेहद गंभीर रूप ले चुका है.
महेशपुर,उपकापारा क्षेत्र में बिजली के तार की चपेट में आने से एक नन्हे हाथी की दर्दनाक मौत हो गई.
अपने शावक की मौत के बाद लगभग 27 हाथियों का दल बेहद बौखला गया और आसपास के इलाकों में जमकर उत्पात मचाया.
हाथियों में अपने साथी या शावक की मौत पर बहुत गहरा मानसिक असर होता है, जिससे वे अत्यधिक आक्रामक हो जाते हैं.
खतरे को देखते हुए वन विभाग की टीम ने जंगल से सटे महेशपुर और उपकापारा के आसपास के गांवों को खाली कराया और लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है.
सरगुजा, जशपुर, रायगढ़ और आसपास के पूरे उत्तरी छत्तीसगढ़ बेल्ट में हाथियों की मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है.
छत्तीसगढ़ में औसतन हर साल 10 से 15 हाथियों की मौत दर्ज की जाती है, जिनमें से 50% से अधिक मामले केवल करंट लगने या इंसानी लापरवाही के होते हैं.
फसल सुरक्षा के लिए किसानों द्वारा अवैध रूप से तार बिछाना या शिकारियों द्वारा 11KV की लाइनों से हुकिंग करना हाथियों की मौत की सबसे बड़ी वजह बनकर उभरा है.
टैक्सपेयर्स का सारा पैसा तो वोट चोरी और मितरों को लोन देने और कर्ज़माफ़ी में लुटा दिया जा रहा है और उन्हीं टैक्सपेयर्स को मरने के लिए छोड़ दिया गया है.
📍आजमगढ़ के जिला अस्पताल में,रोड़ एक्सीडेंट में घायल दीपू को उसके परिजन, अपने हाथों में टांगकर ले जा रहे हैं क्योंकि डॉक्टर ने कहा कि अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं है.
Election Commission और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विभिन्न विपक्षी दलों, छात्र संगठनों और नागरिक समाज कार्यकर्ताओं ने आज 2 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है.
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी है.Tolstoy Marg समेत जंतर-मंतर की ओर जाने वाली प्रमुख सड़कों पर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं और आवाजाही रोक दी गई है.
रूस के सेंट पीटर्सबर्ग स्थित सेंट आइजैक स्क्वायर पर 19वीं सदी की ऐतिहासिक मिलर हवेली में भीषण आग लग गई.
आग लगभग 2,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैल गई और इमारत की सभी मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया.
आग लगने की वजह क्या रही उसकी छानबीन, फायर-टेक्निकल एक्सपर्टाइज के माध्यम से Emergencies Ministry aur Prosecutor's Office कर रहे हैं.
ईश्वर मृत बच्चों की आत्मा को शांति दे और उनके माता-पिता व परिजनों को इस कठिन समय में इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे 🙏
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित लोकप्रिय दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए छात्रों का एक समूह समुद्र में नहाते समय गहरे पानी में चला गया.
समुद्र के पानी की गहराई और लहरों का सही अंदाजा न लग पाने के कारण 8 छात्र डूब गए और उनकी जान चली गई.
दुर्घटना का शिकार हुए सभी बच्चे कक्षा 10वीं और 11वीं के छात्र थे, जो अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए थे.
नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में बुधवार Leopard cub बौर नहर में गिर गया. बहते पानी के कारण शावक बाहर निकलने की कोशिश में संघर्ष कर रहा था.
स्थानीय ग्रामीणों ने नहर में बांस नीचे लटकाया. शावक ने बांस को पकड़ा और उसकी मदद से पानी से बाहर निकल आया.
Captain Smit Machchhar को Flydubai के Tabuk, Saudi Arabia इमरजेंसी लैंडिंग के बाद खून से लथपथ स्ट्रेचर पर उपचार के लिए ले जाते हुए का फुटेज....
हैरानी की बात तो ये है अभी तक Oman के पायलट के नाम का खुलासा नहीं किया गया है जिसने विमान को हाईजैक करने की कोशिश की और कैप्टन स्मित मच्छार को चाकू मारा.