बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा हो रहा है
लाल कालीन बिछाकर...
जमीन पर पैर रखेंगे तो मैले हो जायेंगे ना
जनता डूब के मरे या भूख से मरे
इनकी बला से. भोकाल जरूरी है.
#बिहार
China द्वारा विकसित ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने पारंपरिक सऊदी पोशाक—Thobe और Ghutra पहनकर,हाथों में तलवार थामकर सऊदी अरब के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक Ardah डांस की प्रस्तुति दी. तकनीक और संस्कृति का बेहतरीन मेल.
रियाद के मेयर और चीन के राजदूत इस अनोखी जुगलबंदी के गवाह बने.
महिला सुरक्षा के मसले पर Delhi University के jesus and mary college की छात्राएं...
"WHO LET THE DOGS OUT?"
"IT'S A DRESS NOT A YES - FIX YOUR MENTALITY"
"MAKE SEX EDUCATION MANDATORY"
"SMASH THE PATRIARCHY"
"NOTHING TO LOOSE BUT OUR CHAINS"
"NOT ALL MEN, BUT ALL WOMEN"
"EVERY GIRL DESERVES SAFETY" / "WE WANT JUSTICE"
Britain के Blackpool में एक युवक पुलिस से उलझ गया और जोर जोर से बोलने लगा. पुलिस ने उसे शांत होने के लिए कहा पर वो माना नहीं.
बस इतना काफी था पुलिस के लिए,उस युवक को जमीन पर पटक कर हथकड़ी लगाने के लिए..
पुलिस वही किया भी..
पर अपने यहां तो 🍊🍊 पुलिस की वर्दी भी फाड़ दे रहे हैं, गालियां भी दे देते हैं, पत्थड़ भी मार देते हैं – फिर भी पुलिस वालों को उन पर फूल बरसाने होते हैं, पैर धोने पड़ते हैं और सुरक्षा देनी पड़ती है...
Good Governance और Digital India waale गुजरात मॉडल के सूरत RTO में रोजाना दोपहर 1:30 बजे "सर्वर डाउन" होने का बहाना बनाकर काम रोक दिया जाता है.
मार्विन चोवटिया नाम के व्यक्ति को अपने काम के लिए जब लगातार कई चक्कर लगाने लड़े और उसे बार बार "सर्वर डाउन" कह कर लौटाया जाता रहा तब उसने मसले को रिकॉर्ड करने का सोचा. जैसे ही उसने कैमरे ऑन किया, तो वहां मौजूद अधिकारी जवाब देने के बजाय उग्र हो गए और बदसलूकी पर उतर आए.
#Surat #SuratRTO #PalRTO #GujaratGovernment #GoodGovernance #DigitalIndia
मुंबई-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस,गाड़ी संख्या 12261 का खाली डिब्बा मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस यार्ड में खड़ा था. इसकी पैंट्री कार में अचानक आग लग गई.
चूंकि ट्रेन यार्ड में खड़ी थी और पूरी तरह खाली थी, इसलिए इस हादसे में कोई भी यात्री मौजूद नहीं था और किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है.
कर्नाटक के मंगलुरु स्थित मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड MRPL में Jokatte के पास एक बड़ा हादसा हुआ है.
रिफाइनरी की Coker Hydrotreater Unit में हाई प्रेशर पर काम कर रहे Cold Separator के Rupture के कारण यह जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई.
धमाका इतना तेज था कि इसके झटके आसपास के इलाकों में महसूस किए गए. जोकाट्टे और आसपास के मकानों तथा मंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रशासनिक कार्यालय की खिड़कियों के शीशे तक चटक गए.
घटना के बाद रिफाइनरी परिसर से घना काला धुआं उठता देखा गया और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई.
हादसे में 1 कर्मचारी लगभग 35% झुलस गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा पास के दफ्तर में काम कर रहे 6 अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं.
#MRPL #MRPLBlast #Mangaluru #Mangalore #Jokatte #MangaloreRefinery #Karnataka #RefineryExplosion
हवा में उड़ रहे विमान के कॉकपिट में मौजूद एक पायलट ने दूसरे पायलट को चाकू मारा. यह भयानक हादसा Dubai से Tel Aviv जा रही Flydubai की उड़ान FZ1073 में हुआ.
जिसके बाद विमान को सऊदी अरब के Tabuk हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.
यात्रियों के बयानों के अनुसार, उड़ान के दौरान कॉकपिट में दोनों पायलटों जिनमें से एक Russian और दूसरा Ukrain नागरिक बताया जा रहा है–के बीच हिंसक हाथापाई शुरू हो गई.
इसी झड़प में एक पायलट ने दूसरे पायलट पर फोल्डिंग नाइफ से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया.
इजराइली मीडिया और यात्रियों का दावा है कि हमलावर पायलट ने विमान का नियंत्रण छीनने,उसे दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की.
कॉकपिट में हुई इस झड़प के दौरान फ्लाइट ने कुछ ही मिनटों में लगभग 17,400 फीट की ऊंचाई खो दी.
विमान ने पहले सामान्य आपातकाल Code 7700 और फिर हाईजैक Code 7500 का सिग्नल भेजा.
केबिन में चीख-पुकार मचने के बाद, कुछ यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने कॉकपिट का दरवाजा खोलकर हमलावर पायलट को काबू में किया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कॉकपिट में चारों तरफ खून फैला हुआ था.विमान को सुरक्षित रूप से Saudi Arab के तबूक एयरपोर्ट पर उतारा गया।
सुरक्षित जमीन पर पहुंचते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली और खुशी में तालियां बजाते व गाते हुए नजर आए.
इजराइली न्यूज साइट Walla! ने रिपोर्ट दी कि गंभीर रूप से घायल पायलट की चाकू के घावों के कारण मौत हो गई है.
फ्लाईदुबई या नागरिक उड्डयन अधिकारियों द्वारा पायलट की मौत की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
उत्तर प्रदेश को 22 घंटा बिजली देने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंह पर एक ग्रामीण युवक ने कहा कि– सर 10–10 दिन लाइट नहीं आता है.
युवक की शिकायत पर योगी जी "हाथ हिला" रहे हैं और तमकुहीराज से भाजपा विधायक डॉ. असीम कुमार अपनी "मुंडी"..
कुशीनगर जिले की तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में नारायणी नदी के ओवरफ्लो होने और एपी तटबंध खासकर गौरहा–जवही दयाल के पास के टूटने से गौरहा, सिसवा और आसपास के कई गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है.
इसी बाढ़ और राहत कार्यों का जायजा लेने तथा प्रभावित ग्रामीणों से मिलने के लिए योगी जी वहां गए थे.
🚨IRAN 'जानफदा' अभियान और महिलाओं का सैन्य प्रशिक्षण...
ईरान की IRGC और Basij सेना ने 'Janfada' लामबंदी अभियान शुरू किया है. अभियान में लगभग 32% प्रतिभागी महिलाएं हैं.
TEHRAN में ऑल-विमेन रैपिड-रिस्पॉन्स बटालियन का गठन किया गया है.
महिलाओं को FPV ड्रोन, राइफल, एंटी-टैंक हथियार, अर्बन वॉरफेयर और फर्स्ट एड की ट्रेनिंग दी जा रही है.
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश भर में 1,000 "पॉपुलर नेशनल रेजिस्टेंस बटालियंस" तैयार करना है.
#Iran #IRGC #MiddleEast #Geopolitics #SecurityStrategy
🚨 Himalayan Tragedy | Himlung Himal Avalanche...
Nepal के मनांग जिले में स्थित 7,126 मी ऊंचाई पर स्थित हिमलुंग हिमाल के बेस कैंप पर भारी हिमस्खलन हुआ, जिससे पूरा कैंप लगभग 14-15 फीट गहरी बर्फ के नीचे दब गया.
पर्वतारोहण सीजन की तैयारियों के लिए वहां मौजूद नेपाली शेरपा गाइड्स और सपोर्ट स्टाफ,रसोई व कैंप स्टाफ इसकी चपेट में आ गए.
अब तक 4 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं. 12 कर्मचारी अभी भी लापता हैं.
नेपाल नेशनल माउंटेन गाइड एसोसिएशन NNMGA और Mingma G Sherpa के नेतृत्व वाली 8 सदस्यीय गाइड टीम, स्वयंसेवक के रूप में तुरंत खोज अभियान में लगी है.
लेकिन बर्फ की अत्यधिक गहराई, लगातार गिरते तापमान और क्षेत्र में फिर से हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए खोज अभियान को फिलहाल अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. मौसम में सुधार और बर्फ के स्थिर होने के बाद शवों और लापता लोगों की तलाश फिर शुरू की जाएगी.
Video 📸 Ashish Gurung
Trump claiming he's the only human on the planet Kim Jong Un likes is truly top-tier comedy 😂😂
Imagine flexing that you made the shortlist for a guy whose internal conflict resolution style usually involves anti-aircraft guns.
When you can't even get Melania to hold your hand in public, I guess you gotta take affection wherever you can find it—even if it's from a dictator who executed his own uncle. 💀
#Trump #KimJongUn #ForeignPolicy
Poor Babies...
A herd of capybaras was recently spotted casually strolling through flooded streets and outdoor markets in Thailand! 🦫
Turns out, these calm giants escaped from a nearby local enclosure after heavy rain and flooding broke through their containment. Unbothered by the wet weather, the group stuck close together while local shopkeepers and residents looked after them—even handing out watermelon slices until animal handlers arrived.
Proof that no matter what gets thrown their way, capybaras remain the chillest animals on earth!
#FloodRelief
एक चाय, दो समोसा...
इन मर्दों का क्या भरोसा"
"एक सुट्टा, दो चाय...
मर्द जात हाय-हाय"
"हमारी स्कर्ट नहीं है छोटी,
इन मर्दों की सोच है छोटी"
दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ और साउथ कैंपस और लेडी श्री राम कॉलेज की छात्राओं महिला सुरक्षा, Rape Cultureऔर मोरल पुलिसिंग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.
छात्राओं ने इन व्यंग्यात्मक नारों के जरिए समाज में महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी करने वाली मानसिकता, पितृसत्ता और महिला सुरक्षा के मुद्दों पर अपनी नाराजगी और विरोध दर्ज कराया है.
Indian Army के रुद्र, ध्रुव और चेतक हेलीकॉप्टरों ने राजस्थान के बीकानेर जिले में दांंतौर के पास NH-911 लैंडिंग और टेक-ऑफ का अभ्यास किया.
इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य Emergency Situations और War जैसे हालातों में पारंपरिक एयरबेस उपलब्ध न होने पर Alternative Landing Sites का उपयोग करने की सेना की Operational Readiness को परखना था.
Russian Tu-95MS स्ट्रेटजिक बॉम्बर प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें भीषण आग लग गई.
विमान में चालक दल के 7 सदस्य सवार थे, जिनमें से 6 की मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल हो गया.
यह हादसा Amur Oblast में क्रास्नोयारोवो गांव के पास हुआ.
#AmurOblast#Tu95 #Russia
Paris के सबअर्बस Saint-Denis में लिल और ग्रेनोबल में हाई स्कूल के छात्रों ने, शिक्षकों की कमी, बदहाल इंफ्रास्ट्रक्चर और सरकारी बजट प्रस्तावों और कटौती के खिलाफ प्रदर्शन किया.
कई जगहों पर स्कूल के दरवाजों पर कचरे के डिब्बों में आग लगाकर बैरिकेडिंग की गई और पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए Tear Gas का इस्तेमाल किया.
सेंट-डेनी,पेरिस का एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ सांस्कृतिक विविधता है और अप्रवासी आबादी अधिक है.
Tamilnadu के मुख्यमंत्री विजय ने कोयंबटूर में अपनी जान जोखिम में डालकर गुटखा तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम करने वाले हेड कांस्टेबल वेलमुरुगन को सम्मानित किया है.
वेलमुरुगन ने 40 किलोमीटर तक तस्करों की कार की छत पर लटक कर, उन्हें पकड़ा था.
COUMBATORE पुलिस का ये हेड कांस्टेबल रियल लाइफ "सिंघम" है...
यह दृश्य किसी थ्रिलर मूवी जैसा है.
तस्करों की कार की छत पर लटककर 40 किलोमीटर तक पीछा करना और उन्हें पकड़ लेना.
Tamilnadu के कोयंबटूर के कोविलपालयम पुलिस को खबर मिली थी कि सिलांकुरिची इलाके से कुछ संदिग्ध तस्कर कार में गुजर रहे हैं.
पुलिस ने जब कार को रोकने की कोशिश की, तो संदिग्ध भागने लगे.
पीछा करने के दौरान Head Constable Velmurugan ने अपनी जान जोखिम में डालकर चलती कार की छत पर छलांग लगाई और तस्करों को भागने से रोकने के लिए 40 किलोमीटर तक छत पर लटके रहे.
लगभग 40 किलोमीटर लंबे ड्रामे के बाद पुलिस ने आखिरकार Avinashi Road पर कार को घेरकर रोक लिया और सभी संदिग्धों को हिरासत में ले लिया.
कोविलपालयम पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर Vignesh इस टीम को लीड कर रहे थे.
पकड़े गए तीनों आरोपी मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं. ये आरोपी Bengaluru से लगभग 300 किलोग्राम प्रतिबंधित गुटका और तंबाकू उत्पाद अवैध रूप से कोयंबटूर पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे.