जब डीज़ल पेट्रोल के दामों में पहले से आग लगी हो, टोल टैक्स बढ़ाना जले पर नमक छिड़कने के बराबर है! जब तक हम आपस में, धर्म, जाति, लिंग लिबास, भाषा, खान-पान को बहाना बनाकर आपस में लड़ेंगे, ज़ालिम यूँ ही चौथ वसूलेंगे!! https://t.co/Bpz1nuvcwT
किसान आंदोलन में क़ुर्बानी देने वाले सभी परिवार के प्रति गहरी संवेदना है। जन्मदिवस पर चौधरी साहब की याद भी आ रही है।
मैं आज का दिन विशेष नहीं मना रहा। लेकिन बहुत सारी शुभकामनाएँ मिल रही हैं।
आपको धन्यवाद 🙏🏽 मेरी प्रार्थना है आप स्वस्थ रहें, सामाजिक कार्यों में योगदान देते रहें!
एक सप्ताह है।
5 सितंबर मुजफ्फरनगर में संयुक्त किसान मोर्चा की #KisanPanchayat है!
इस प्रयास को मेरा, और राष्ट्रीय लोकदल का पूरा समर्थन है, और सभी से आग्रह है की वो पहुँचें और विरोधियों को अपनी ताकत का अहसास दिलाएँ!
#KisanEktaZindabad
विषय संवेदनशील है और इसलिए बिना तथ्यों के कोई बात कहना गलत होगा, लेकिन एक बात साफ़ है, पूर्व आईपीएस अधिकारी, श्री अमिताभ ठाकुर को जिस तरह घसीट कर गिरफ़्तार किया गया वो वर्दी को शोभा नहीं देता।
केंद्र सरकार का अजेंडा है, 14 दिन में गन्ना भुगतान के नियम को बदल - कई किश्तों में किसान को भुगतान हो!
योगी-मोदी मानते हैं एक मुश्त किसान का गन्ना लेकर, 14 दिन में भी भुगतान करने से मिल मालिकों की कमर टूट जाती है ना…
‘नीति अयोग्य’ हो या फिर कोई और, ध्यान रहे किसान जाग गया है!!
अभी चौधरी अजित सिंह जी ने BKU के अध्यक्ष और प्रवक्ता, नरेश टिकैत जी और राकेश टिकैत जी से बात की है।
“चिंता मत करो, किसान के लिए जीवन मरण का प्रश्न है। सबको एक होना है, साथ रहना है” - ये संदेश दिया है चौधरी साहब ने!
3 महीनों से बड़ौत, बागपत के बाज़ार बंद हैं। कहीं भी Corona +ve पाय जाने के पश्चात पाबंदी ज़रूरी है। लेकिन, कोई system और protocol होना चाहिए। ये नहीं के बस, सरकार ने आदेश दे दिया तो सब कुछ हमेशा के लिए बंद!
#SaveLivesandLivelihoods
20 जवानों के शहीद होने की बेहद दुखद खबर लद्दाख से सुनने को मिल रही है, आज हर भारतीय क्रोधित है, सरकार के लिए बेहद सूझबूझ से फैसला लेने का समय है।
#ChaudharyAjitSingh
विद्यार्थी:’क़र्ज़’ का अर्थ क्या होता है?
अध्यापक:जो दूसरे से अपना काम चलाने के लिए लिया जाए.
विद्यार्थी:और ‘आत्मनिर्भर’ का अर्थ?
अध्यापक:अपना काम चलाने के लिए ख़ुद पर निर्भर होना.
विद्यार्थी:क्या क़र्ज़ व आत्मनिर्भर पर्यायवाची हैं?
अध्यापक:?? अभी दिल्ली से पूछकर बताता हूँ!
सुना है गाँव में लगे होर्डिंग पे चौधरी साहब की तस्वीर से दिक़्क़त होने लगी है भाजपा को? अब हल्ला होने पर जन प्रतिनिधि ड्रामा कर सकते हैं, सवाल पूछिए अगर कोई और सरकार होती उत्तर प्रदेश में तो क्या ऐसा होता? कभी पहले ऐसा हुआ है?? #Muzaffarnagar
उत्तर प्रदेश में barter system वापिस आ रहा है। सरकार कह रही है जो किसान ‘चाहता’ है, वो मिल से गन्ने का नक़दी भुगतान के बजाए GST जमा कर, चीनी ले सकता है।
अगर सरकार ‘चाहे’ तो किसान, GST के बदले क्या अनाज, या फिर गौं मूत्र, गोबर भी दे सकते हैं?
जाति में उलझा देगा राष्ट्रवादी मीडिया! एक मुख्यमंत्री के जीवन के सामाजिक योगदान को जाति में तोल देना कितना आसान है! विश की घुट्टी जो पहले दमनकारी सामाजिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पिलाई जाती रही, आज एक पार्टी के फैलाव के लिय घोटी जा रही है। होशियार!!