दोस्तों के साथ नहाने गया युवक कालीसिंध नदी के एनीकट में डूबा
झालावाड़. पनवाड़ क्षेत्र के समदखेड़ी धाम हनुमान मंदिर के पास कालीसिंध नदी के एनीकट में नहाने के दौरान युवक प्रदीप बैरवा की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने शव निकाला। थानाधिकारी हरिश शर्मा ने जानकारी दी।
तालाब में सिंचाई के लिए बनाया था गड्ढा, डूबने से दो बच्चों की मौत
झालावाड़. मनोहरथाना के दांगीपुराथाना क्षेत्र के चांदपुरा भीलान गांव के जयश्री का पुरा मजरे में तालाब में नहाने गए दो बच्चों नवीन और भूरालाल की डूबने से मौत हो गई। तालाब में सिंचाई के लिए बनाए गड्ढे में दोनों डूब गए
नारायणपुरा में रास्ते के विवाद में हथियारों से हमला कर वृद्धा की हत्या, दो बेटे और बहू घायल
झालावाड़. सदर थाना क्षेत्र के नारायणपुरा गांव में मंगलवार दोपहर रास्ते को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग महिला फूलबाई की हत्या कर दी गई। हमले में उसके दो बेटे और बहू घायल हुए हैं।
जेल से रिहा होते ही आपराधिक शैली में शक्ति प्रदर्शन, हिस्ट्रीशीटर कबीर सहित 10 साथी गिरफ्तार
झालावाड़. जेल से रिहा होने के बाद आपराधिक शैली में शक्ति प्रदर्शन करने पर हिस्ट्रीशीटर कबीर संजरी और दस साथियों को पुलिस ने वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया।
रिश्तेदारों से मिलकर घर लौट रहे थे, बाइक फिसलकर पुलिया से गिरी, ससुर-दामाद की मौत
झालावाड़. मनोहरथाना क्षेत्र के टोड़री जगन्नाथ रोड पर तलवाड़ा के पास गुरुवार शाम बाइक असंतुलित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी, इससे ससुर प्रभुलाल और दामाद गजराज की मौके पर ही मौत हो गई।
बिना लाइसेंस के बेच रहा था खाद और बीज, कृषि विभाग का दुकान पर छापा, संचालक फरार
झालावाड़. मनोहरथाना क्षेत्र के ग्राम कोलूखेड़ी मेवातियान में कृषि विभाग ने बिना लाइसेंस चल रहे खाद-बीज विक्रय केंद्र पर करवाई की। संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार नरेश कुमार शर्मा ने जानकारी दी।
जेसीबी से उखाड़कर जब्त की चार आरा मशीनें, बिजली कनेक्शन भी काटे
झालावाड़. मनोहरथाना क्षेत्र में अवैध सागवान और खैर की लकड़ी तस्करी की सूचना के बाद वन विभाग और पुलिस ने उपवन संरक्षक सागर पंवार और सहायक वन संरक्षक मुकेश सहजवानी के निर्देशन में चार अवैध आरा मशीनें जब्त की।
भवानीमंडी पहुंचाना था 21 लाख रुपए का सोयाबीन बीज, ट्रक चालक ने की धोखाधड़ी, गिरफ्तार
झालावाड़. मिश्रौली थाना पुलिस ने सोमवार को ट्रक चालक परमानन्द द्वारा सोयाबीन बीज हड़पने की घटना का खुलासा किया। वहीं 21 लाख 91 हजार रुपए मूल्य का 198 क्विंटल सोयाबीन बीज बरामद कर ट्रक जब्त किया।
रिश्तेदारों से मिलकर गांव लौट रहे थे, कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, पुत्र गंभीर घायल
झालावाड़. अकलेरा क्षेत्र के नेशनल हाइवे-52 पर घाटोली के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार महिला बबली बाई की मौत हो गई। वहीं पुत्र गब्बर सिंह गंभीर घायल हो गया।
रात को घर के बाहर घूम रहा था युवक, सुबह कुएं में मिला शव
झालावाड़. चौमहला में शुक्रवार रात घर से निकले सूरज शर्मा का शव शनिवार अलसुबह कुएं में मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गंगधार थाना प्रभारी अमरनाथ जोगी ने बताया कि सूरज रात 11:30 बजे घर के बाहर घूमता दिखा था।
खेड़लीमीरा में खाई खुदवाकर हटाए कब्जे, 250 बीघा चरागाह भूमि मुक्त कराई
झालावाड़. बाघेर के गांव खेड़लीमीरा में राजस्व विभाग ने 250 बीघा चरागाह सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया। शुक्रवार को राजस्व टीम ने पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में जेसीबी से भूमि की सीमा पर खाई खुदाकर कब्जे हटाए।
मजदूरी कर घर लौट रहा था युवक, रॉन्ग साइड से आए कंटेनर ने सपना को दिया जीवन भर का गम
झालावाड़. नेशनल हाइवे 52 के हरिपुरा मोड़ पर गुरुवार रात रॉन्ग साइड से आए कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रीछवा निवासी कालू लाल की मौत हो गई। मृतक की पत्नी सपना गर्भवती है।
जमीन बेचने से रोका, बेटे ने पिता पर तलवार से किया हमला
झालावाड़. उन्हैल नागेश्वर थाना क्षेत्र के बेड़ला गांव में जमीन विवाद को लेकर बेटे ने पिता पर तलवार से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। वहीं बीच-बचाव करने आई मां और छोटे भाई को भी धमकाया। थानाधिकारी रामकरण कटारिया ने जानकारी दी।
झगड़े के बाद पत्नी की हत्या, आरोपी पति ने जहर खाया
झालावाड़. अकलेरा क्षेत्र के खारपा गांव में पति-पत्नी के विवाद में पति छोटूलाल ने कथित रूप से पत्नी बिनी बाई की मारपीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अकलेरा से रैफर किया।
संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली तो स्मैक मिली
झालावाड़. अकलेरा पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति इरफान मंसूरी (45) पुत्र कमाल खान, निवासी नदी के पास माउपुरा, थाना शाजापुर, जिला राजगढ़ को गिरफ्तार कर 7.64 ग्राम स्मैक, मोबाइल और बाइक जब्त की। एसपी अमित कुमार ने जानकारी दी।
भैरूपुरा बस्ती में 7 अतिक्रमण ध्वस्त, हार्डकोर अपराधी सागर कुरैशी ने किया था कब्जा
झालावाड़. जिला और पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को झालरापाटन में हार्डकोर अपराधी सागर कुरैशी के सात अवैध अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जानकारी दी।
खानपुर में मूसलाधार बारिश, पेड़-पोल-दीवार गिरी, घरों में घुसा पानी
झालावाड़. खानपुर कस्बे में रविवार दोपहर बाद हुई दो इंच तेज बारिश और आंधी पेड़, मकान की दीवार और बिजली के पोल गिर गए। सड़कों पर जलभराव हो गया तथा कई मकानों और दुकानों में पानी घुस गया। मंडी में गेहूं भीग गया।
खाताधारक को प्रतिमाह दस हजार रुपए देता था कमीशन, फिर करता साइबर ठगी की रकम इधर से उधर, आरोपी गिरफ्तार
झालावाड़. भवानीमंडी थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में दूसरे आरोपी राजेश कुमार को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। उस पर खाते खरीदकर साइबर ठगी की रकम लेन-देन का आरोप है।
बिशनखेड़ी में मंदिर की भूमि का विवाद गरमाया, बिना कब्जा संभलाए लौटी टीम
झालावाड़. पनवाड़ क्षेत्र के बिशनखेड़ी गांव में प्राचीन लक्ष्मीनाथ भगवान मंदिर से जुड़ी करीब 30 बीघा कृषि भूमि के कब्जे को लेकर शनिवार को विवाद गरमा गया। इस पर प्रशासन और पुलिस की टीम बिना कब्जा संभलाए लौट गई।