Thank you for the overwhelming love and support for "Wafa na raas aaye"! The music video has surpassed 300 million views.
@TSeries@JubinNautiyal @Mann_meetbros @himanshkohli
बेटियाँ पिता के जीवन में केवल एक रिश्ता नहीं होतीं, वे हृदय में बसी वह कोमल अनुभूति होती हैं, जिसकी मुस्कान में संसार की सारी खुशियाँ समा जाती हैं। आज का दिन मेरे लिए विशेष इसलिए है कि आज मेरी लाडली बेटी आरुषि निशंक का जन्मदिन है। तुम्हारे जीवन में आने का वह दिन आज भी मेरी स्मृतियों में उतना ही उजला है।
प्रिय बेटी, तुम्हारी मुस्कान मेरी खुशी है, तुम्हारी प्रगति मेरा गर्व और तुम्हारे सपने मेरी प्रार्थना। तुम्हें अपने सपनों की ओर निरंतर बढ़ते देखकर मन अपार संतोष से भर जाता है। ईश्वर करे तुम्हारे जीवन की हर राह सफलता, सुख और प्रेम से आलोकित रहे तथा तुम्हारे संस्कार और संवेदनशीलता सदैव तुम्हारी सबसे बड़ी पहचान बने।
भगवान बद्री-केदार से प्रार्थना है कि तुम्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और जीवन की हर ऊँचाई प्राप्त करने का सामर्थ्य दें। बेटी, पिता का आशीर्वाद शब्दों में नहीं, हर उस प्रार्थना में होता है जो तुम्हारे लिए हृदय से निकलती है। सदा प्रसन्न रहो, स्वस्थ रहो और अपने प्रकाश से जीवन की राह रोशन करती रहो।
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं ढेर सारा आशीर्वाद, मेरी प्यारी बेटी आरुषि।
@ArushiNishank
आज राष्ट्रीय बालिका दिवस है। मैं स्वयं को सौभाग्यशाली व्यक्ति मानता हूँ कि ईश्वर की कृपा से मुझे तीन बेटियाँ प्राप्त हुई हैं। हमारी बेटियाँ ही हमारा गर्व हैं।
मैं आज इस सुअवसर पर सभी देशवासियों से आह्वान करता हूं कि बालिकाओं के जन्म पर हम उत्सव मनायें और बेटियों को उच्चतम शिक्षा प्रदान कर देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनायें। देश की सभी बेटियों को मेरा शुभाशीष और उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।
#NationalGirlChildDay
भारतीय जनता पार्टी के नव-नियुक्त अध्यक्ष बनने पर
श्री नितिन नबीन जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ @NitinNabin
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और अपार सफलता प्रदान करें।
आपका यह नया दायित्व राष्ट्र और संगठन के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण सिद्ध हो.
#NitinNabin#BJP#नवअध्यक्ष
उत्तराखंड की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर राज्य के मेरे सभी भाई-बहनों को अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति की गोद में बसी हमारी यह देवभूमि आज पर्यटन के साथ-साथ हर क्षेत्र में प्रगति की नई रफ्तार भर रही है। प्रदेश के इस विशेष अवसर पर मैं यहां के विनम्र, कर्मठ और देवतुल्य लोगों की सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
देश के यशस्वी गृहमंत्री एवं भारत की राजनीति के चाणक्य, दूरदर्शी, कर्मठ और मेरे मार्गदर्शक श्री अमित शाह जी @AmitShahOffice को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान बदरी केदार जी से कामना है कि आप दीर्घायु और स्वस्थ रहें.
जय हिंद 🇮🇳
#AmitShah#BJPLeadership#StrongLeadership
जीवन की सबसे बड़ी सम्पदा धन-दौलत नहीं, बल्कि संतान का स्नेह और उनके उज्ज्वल भविष्य की आभा होती है। आज का दिन मेरे लिए विशेष इसलिए है क्योंकि यह मेरी लाडली बेटी आरुषि निशंक का जन्मदिन है।
प्रिय बेटी, तुम मेरे हृदय की सबसे मधुर धड़कन हो। तुम्हारे चेहरे की मुस्कान मेरे जीवन का सबसे पवित्र गीत है, और तुम्हारी प्रगति मेरे जीवन का सबसे सच्चा पुरस्कार। तुम्हें देख कर मुझे बार-बार यह विश्वास होता है कि बेटियाँ सचमुच ईश्वर का सबसे सुंदर उपहार हैं, जो घर को मंदिर और परिवार को संस्कार बनाती हैं।
मैं कामना करता हूँ कि तुम्हारे हर कदम पर सफलता के फूल खिलें, हर विचार पवित्रता और सकारात्मकता से भरा रहे। तुम्हारा जीवन सुख, शांति, समृद्धि और स्नेह से आलोकित हो। तुम केवल मेरे परिवार का ही नहीं, बल्कि इस देश का भी गौरव बनो, और अपनी पहचान से भारत का मान बढ़ाती रहो।
भगवान बद्री-केदार से यही प्रार्थना है कि वे तुम्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर नई ऊँचाइयों को छूने की ऊर्जा प्रदान करें।
@ArushiNishank
सुप्रसिद्ध लेखक, गीतकार, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष और मेरे मार्गदर्शक श्री प्रसून जोशी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
ईश्वर आपको दीर्घायु, और निरंतर सृजनशीलता प्रदान करें। आपके लेखन की रोशनी यूँ ही आने वाली पीढ़ियों को दिशा देती रहे
@prasoonjoshi_
देवभूमि उत्तराखंड के यशस्वी, युवा एवं कर्मठ मुख्यमंत्री माननीय श्री@pushkardhami जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ.
आपके कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम छू रहा है. आपके स्वस्थ, दीर्घायु और सुखी जीवन की कामना हैं.
भगवान बद्री केदार जी का आशीर्वाद आप पे सदा बना रहे.
GURMEET CHOUDHARY - AARUSHI NISHANK - SIDDHARTH NIGAM: WAR DRAMA 'THE BATTLE OF SHATRUGHAT' FILMING BEGINS... #TheBattleOfShatrughat – directed by #ShahidKazmi – has commenced shoot.
Starring #GurmeetChoudhary, #AarushiNishank, and #SiddharthNigam, along with #MaheshManjrekar, #RazaMurad, and #ZarinaWahab, the film is produced by Shahid Kazmi Films, PY Media, and Hill Crest Motions.
Written by #SajadKhaki and #ShahidKazmi.
✨ An evening to remember ✨
Receiving the Womenpreneur Award at Emirati Women’s Day is an honor I’ll always cherish.
My heartfelt gratitude to Sheikha Jawahar bint Khalifa Al Khalifa for presenting this award and to @womenpreneurme for celebrating women entrepreneurs and change
🎉 Wishing Devendra Fadnavis ji a wonderful birthday! @Dev_Fadnavis
Your work speaks louder than words.
Here’s to more milestones and meaningful impact. 🙌
#HappyBirthdayFadnavisJi