जहां भी स्मार्ट मीटर लगाए हैं और खासकर जिन इलाकों में निजीकरण हुआ है, उन जगहों पर बिजली बिल चार गुना तक बढ़ गया है।
आखिर स्मार्ट मीटर में ऐसा कौन सा सिस्टम लगा है, जो बिल बढ़ा रहा है?
ऐसे में, मेरा मंत्री जी से सवाल है कि क्या उनके मंत्रालय ने इस बारे में कोई स्टडी की है कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद और पहले बिल में कितना अंतर आया है?
: लोकसभा में @ManishTewari जी
जब बच्चा पैदा होता है, तो माता-पिता दोनों को बधाई दी जाती है। लेकिन देखभाल की ज़िम्मेदारी एक पर आती है। माँ पर।
एक पिता को अपने नए जन्मे बच्चे की देखभाल करने और अपनी नौकरी बनाए रखने के बीच चुनना नहीं चाहिए। और एक माँ को अपने पति के सपोर्ट के बिना बच्चे को जन्म देने और ठीक होने की प्रक्रिया से नहीं गुज़रना चाहिए।
बच्चे के जन्म के ठीक बाद, महिला को अपने पति के साथ की सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है। पति की अपनी पत्नी के प्रति देखभाल की ज़िम्मेदारी भी उतनी ही ज़रूरी है।
सांसद राघव चड्डा ने सदन में उठाया PATERNITY LEAVE का मुद्दा
@raghav_chadha
Auto rickshaws charge a minimum fare that is for 2 kilometers. If I travel only 1.5km, the unused 500 meters should carry forward into the next auto ride.
राघव चड्डा ने पार्लियामेंट में कंज्यूमर अधिकार से जुड़ा बेहद अहम और बुनियादी मुद्दा उठाया.
राघव चड्डा ने कहा, यूजर अपने मोबाइल फ़ोन पर जब डेली डाटा रिचार्ज कराता है, तो रिचार्ज प्लान के हिसाब से डाटा यूज लिमिट मिलती है,
यूजर का 1.5 GB, 2 GB या 3 GB डाटा रात को 12 बजे EXPIRE हो जाता है, यूजर का बचा हुआ डाटा कैरी फॉरवर्ड नही होता.
राघव चड्डा ने कहा, यूजर हर डाटा या प्लान पूरा पैसा देता है. अगर 3 GB में 1 GB डाटा बच जाता है तो उसे यूजर को दूसरे दिन मिलना चाहिए.
Monthly प्लान में कंपनी किस तरह डाटा लूट रही है, राघव चड्डा जी का पूरा वीडियो सुनिए. अक्सर हम सबका 30% या 40% तक डाटा बच ही जाता है. इस बचे हुए डाटा पर यूजर का ही अधिकार होना चाहिए.
आप सांसद राघव चड्ढा ने सदन में उठाया मोबाइल रिचार्ज का मुद्दा
◆"रिचार्ज खत्म होने पर इनकमिंग कॉल बंद होना सरासर मनमानी है"- राघव चड्ढा
◆ इनकमिंग कॉल बंद करना हमारे Right to Communication को बंद करने जैसा है- राघव
◆ साल में महीने 12 तो फिर रिचार्ज 13 क्यों? - राघव
@raghav_chadha | #Rajyasabha | #AAP | #MobileRecharge | Telecom Operator
UPSC की लिखित परीक्षा में मीणा समाज के कई अभ्यर्थियों ने शानदार अंक प्राप्त किए, लेकिन इंटरव्यू में उन्हें असामान्य रूप से बहुत कम नंबर दिए गए। कई ऐसे अभ्यर्थी थे जिनके लिखित अंक इतने बेहतर थे कि यदि इंटरव्यू में निष्पक्ष रूप से अंक दिए जाते तो वे एसटी के बजाय सामान्य वर्ग (General Category) में स्थान प्राप्त कर सकते थे। लेकिन इंटरव्यू में कम अंक देकर उन्हें एसटी श्रेणी में ही सीमित कर दिया गया। इस तरह की प्रक्रिया आदिवासी समुदाय के वास्तविक हक को भी कमजोर करती है, क्योंकि जो उम्मीदवार सामान्य श्रेणी में चयनित हो सकते थे, उन्हें एसटी में रखकर उस वर्ग की सीमित सीटों पर ही प्रतिस्पर्धा करने के लिए मजबूर किया गया।
यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर इंटरव्यू प्रक्रिया में एससी, एसटी, ओबीसी वर्गों के अभ्यर्थियों के साथ इतना भेदभाव क्यों किया जाता है?
UPSC जैसी प्रतिष्ठित संस्था से देश समान अवसर और न्याय की उम्मीद करता है। इसलिए इस तरह के मामलों पर गंभीर समीक्षा और पारदर्शिता बेहद जरूरी है।
#UPSC_Interview_खत्म_करो
बिहार में आज ही के दिन यानी 10 मार्च 1990 को लालू जी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
ये तारीख़ हर तरह से ऐतिहासिक है, उनका CM होना बिहार में गरीबों-वंचितों की ताक़त बना। जातिगत शोषण के ख़िलाफ़ जो लड़ाई को ताक़त मिली वो आज यूनिवर्सिटी स्पेस तक पहुँच चुकी है। ऐकडेमिक जगत हो या कोई भी स्पेस मुखरता से लड़ने की ताक़त और RSS को सीधे टक्कर देने की ऊर्ज़ा भरने वाले व्यक्ति का नाम है लालू प्रसाद यादव।
“शोषण बर्दाश्त नहीं करने की ताक़त” बिहार की मिट्टी में डालने वाले Legend को सैल्यूट।
आज के दिन Selfie with the living Legend.
JNU में UGC (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्द्धन हेतु) विनियम, 2026 को लागू करवाने के लिए छात्रों-छात्राओं द्वारा किए गए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद JNUSU के पदाधिकारियों (अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित) को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा निष्कासित करना, कुलपति शांति श्री धुलीपुड़ी पंडित का यह बयान कि “कुछ लोग हमेशा पीड़ित बने रहने या ‘विक्टिम कार्ड’ खेलने से आगे नहीं बढ़ सकते” और उसे दलितों व अश्वेत समुदायों के संदर्भ से जोड़ना, शांतिपूर्ण “समता मार्च” के दौरान छात्रों-छात्राओं की पिटाई तथा घायल छात्रों को हिरासत में लिया जाना।यह सब लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला दमन है। असहमति को लाठी से नहीं दबाया जा सकता।
एक पुलिसकर्मी द्वारा भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार, शोषित-वंचितों और महिलाओं के मुक्तिदाता, विश्व रत्न परम पूज्य बाबा साहेब जी की तस्वीर फाड़ने का कृत्य न केवल दण्डनीय बल्कि उनके समस्त मानवतावादी अनुयायियों की भावनाओं को आहत करने वाला है।
@DelhiPolice और @JNU_official_50 से हमारी निम्नलिखित मांगे हैं:
1. JNUSU पदाधिकारियों पर लगाए गए निष्कासन आदेश तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाएँ।
2. शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कराई जाए।
3. घायल व हिरासत में लिए गए छात्रों को बिना शर्त रिहा कर उनके साथ हुए दुर्व्यवहार पर जवाबदेही तय की जाए।
4. परम पूज्य बाबा साहेब की तस्वीर फाड़ने वाले पुलिसकर्मी की पहचान कर उसके विरुद्ध सख्त विभागीय एवं आपराधिक कार्रवाई की जाए।
5. कुलपति द्वारा दिए गए बयान पर सार्वजनिक स्पष्टीकरण व क्षमा-याचना की जाए।
लोकतंत्र में विश्वविद्यालय विचार-विमर्श और समानता के केंद्र होते हैं, दमन के नहीं। संविधान सम्मत अधिकारों की रक्षा करना ही प्रशासन का दायित्व है।
दिन-रात सुरक्षा में तैनात RPF के जवान और राशन भत्ते में दो साल बाद सिर्फ 1.89 रुपए प्रतिदिन की बढ़ोतरी!
यह बढ़ोतरी नहीं, संवेदनहीनता की मिसाल है। सरकार से मेरा आग्रह है कि वह जवानों को यह “मार्गदर्शन” देने की महान कृपा भी करती कि बेचारे इतना बड़ा अमाउंट आखिर कहाँ और कैसे खर्च करें।
शोषितों वंचितों के रहनुमा, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
"देश का हर दूसरा नागरिक OBC है, लेकिन क्या यहां संसद में हर दूसरा सांसद obc है!"
"OBC को मिलने वाली 9 लाख नौकरियां उन्हें नहीं दी गई।"
~ @sanjuydv Ji
जैसे ही हमारे सांसद संजय जी यूनिवर्सिटी और UGC में OBC के हक की बात शुरू की भाजपाई MP विरोध क्यों करने लगे!
बड़ी खबर, #इलाहबाद से 🚨
UGC एक्ट के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ इलाहबाद में बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं
आज देश के अलग-अलग हिस्सों से #UGCAct की बहाली के लिए हो रहे आंदोलन की तस्वीरें आ रही हैं...!!
#We_support_UGC_Act
सुप्रीम कोर्ट के रोक के खिलाफ बहुजनों का दिल्ली यूनिवर्सिटी में जोरदार प्रदर्शन चल रहा है।
जय भीम के नारों से UGC Act के लिए अपनी आवाजें बुलंद करते हुए।
डॉ जितेंद्र मीणा जी के fb वॉल से