राम मंदिर से सोना चाँदी और रक़म चोरी हुई है या नहीं
इसके बारे मे तो राम जी जाने….
लेकिन ये जो भी बड़े बड़े मंदिरों में व्यवस्था चल रही है
बड़े बड़े मठों में व्यवस्था चल रही है…
ये बिलकुल सही नहीं चल रही…
VVIP कल्चर सबसे ज़्यादा तकलीफ़देह है…
और मंदिर कमेटियों का पैसे के पीछे पागल होना, ये उससे भी अधिक तकलीफ़देह है…!!
साहब को लग रहा है किसी ने बताया नहीं कि ये ऑफिस जनता का ही है,
ये जो इनको सैलरी मिल रही है, वो भी जनता का ही पैसा है,
इसलिए वो उस ऑफिस में मालिक की हैसियत से बैठ सकता है, और तुम ठहरे उसके नौकर।
वो सब छोड़ो,
1-ये बताओ रिचार्ज, 28 दिन की बजाय 30 दिन का कब होगा?
2- नेता अगर अपने वादे पूरे न करे तो जनता उसको बीच में पद से हटा दे, ये वाला अधिकार कब पास होगा?
आप सिर्फ एक बात बता दो,
कमेटी क्या जांच करेगी?
वीडियो में साफ साफ दिख रहा है कि पुलिस वाले ने मार पीट की है।
और वो आदमी कहां से आपको अराजक तत्व लग रहा है?
अपने बीवी बच्चों के साथ में है,
कहां से वो चेन स्नेचर लग रहा है?
बहाने मत बनाओ, कार्यवाही करो
देख रहा है विनोद,
तुमको बताया जा रहा है कि भारत में तेल और गैस के दाम, अमेरिका, कनाडा, सिंगापुर, चीन से अभी भी सस्ते हैं।
लेकिन ये नहीं बताया जा रहा है कि,
अमेरिका की प्रति व्यक्ति आय 80 लाख सालाना,
कनाडा की प्रति व्यक्ति आय 50 लाख सालाना,
सिंगापुर की प्रति व्यक्ति आय 90 लाख है।
और हमारे यहां प्रति व्यक्ति आय 2.5 लाख रुपए सालाना है।
मरीजों को लेटने पे रात को अच्छा मून व्यू 🌙 मिले,
इसके लिए अजमेर के JLN अस्पताल में सीलिंग हटाने की व्यवस्था की जा रही है।
जो लोग इस वार्ड के व्यू से वंचित रह जा रहे हैं वो जलनवश इसको प्लास्टर गिरने का नाम दे रहे हैं🤡
नियम के अनुसार रोड के किनारे खड़े वाहन का चालान नहीं हो सकता है, लेकिन यहां पार्किंग से निकालकर चालान किया जा रहा है वह भी हेलमेट में दुर्भाग्य है कि यह वीडियो बनाने पर पुलिस की वर्दी पहने हुए इंसान खुद को ईश्वर समझने लगा है वह जो करेगा वह न्याय होगा।
Part-1
घटना स्थल - मानसरोवर VT road, zudio के पीछे वाला ground
दिनांक व समय - 7 जून 2026, 10:30 Pm
मैं अपने दोस्त के साथ इस ground में टहल रहा था। यहां और भी लोग टहल रहे थे।
Police की गाड़ी को देख कर कई लोग भाग गए
लेकिन मैं अपराधी नहीं हूँ इसलिए भागा नहीं
उत्तरप्रदेश के GST वाले अधिकारियों को फिर से एक बार चेतवानी दे रहा हूँ,
ये फ़र्ज़ी नोटिसों के बेसिस पे जो बिजनेस करने वालों से उगाही कर रहे हो।
ये सब बंद कर दो!
क्या निचले स्तर के अधिकारी 181 से बेख़बर हैं?
देवल जिला डूंगरपुर में बिजली कटौती की समस्याओं पर ग्रामीणों में जोरदार गुस्सा आप देख सकते हैं।
जब ग्रामीणों से बिजली विभाग के JEN ने कहा आप हजार आदमी भी शिकायत कर दो तो भी कुछ नहीं होगा।
इस Video को तबतक शेयर करें जबतक ये बत्तमीज़ पुलिस वाला सस्पेंड नहीं हो जाता 😡
धमतेरी में अर्जुनी SHO चंद्रकांत साहू ने रात को मूवी से लौट रहे आदमी को बाइक पर रोक लिया।
पत्नी-बच्चे के साथ था, वीडियो बनाने लगा तो थानेदार ने मारपीट शुरू कर दी।
पब्लिक रिकॉर्डिंग कानूनी है, फिर भी पुलिस वाले ताकत दिखा रहे हैं, कार्रवाई होनी चाहिए।
@AvinashGehlot_@RajCMO मंत्री जी फालका गाँव मैं लाइट और वोल्टेज की समस्या से बहुत परेशान है... एक नंबर वार्ड मैं हमारे कूलर फ्रिज मोटर तक नहीं चलती 🙏
दिन भर लाइट कटौती चलती रहती है, ट्रांसफार्मर लोड झेल नहीं पा रहे
कृपया उचित समाधान करें 🙏
हेलो जनता के नौकर,
क्या उस फैमिली की जगह कोई नेता होता तो आधार कार्ड मांगते?
क्या कोई विधायक होता तो उसको थप्पड़ मारते तुम?
पुलिस को उकसाया नहीं उसने, तुमने जब थप्पड़ मारा तब उसने वीडियो रिकॉर्ड किया।
सुधर जाओ..
रात 1 बजे धमतरी में एक व्यक्ति अपनी पत्नी और छोटी बच्ची के साथ घर लौट रहा था। पुलिस ने बाइक रोकी, चाबी छीनी और वीडियो बनाने पर परिवार के सामने ही उसकी पिटाई कर दी।
वर्दी का अहंकार है ।
ब्रिटिश राज भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन उसकी हुकूमत वाली मानसिकता आज भी देश के कई पुलिस तंत्रों में ज़िंदा दिखाई देती है। नागरिकों को अधिकारों वाले स्वतंत्र नागरिक नहीं, बल्कि हुक्म मानने वाले प्रजा की तरह देखा जाता है।
#amitkilhor #kilhor #chattisgarh