भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न, पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर उनको कोटि-कोटि नमन।
बच्चों के प्रति उनका स्नेह और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
आप सभी को बाल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#JawaharlalNehru#HappyChildrensDay
जलाओ दिए पर रहे ध्यान इतना
अँधेरा धरा पर कहीं रह न जाए।
यह दीपोत्सव सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे।
प्रकाश, उल्लास एवं सुख-समृद्धि के महापर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
#शुभ_दीपावली#HappyDiwali
आप सभी को नरक चतुर्दशी, रूप चतुर्दशी एवं छोटी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह उत्सव आपके जीवन में सुख, समृद्धि व खुशियां लेकर आए एवं आपकी मंगलकामनाएं पूर्ण हो।
#दीपावली#छोटीदीपावली#Deepawali#Diwali
ॐ धन्वंतरि देवाय नमः
भगवान धन्वंतरि एवं माता लक्ष्मी से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और अपार धन-वैभव का आगमन हो।
धन, आरोग्य एवं समृद्धि के पावन पर्व धनतेरस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#Dhanteras#धनतेरस
प्रेम और अखंड सौभाग्य के महापर्व करवा चौथ की समस्त माताओं एवं बहनों को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
#KarwaChauth#करवाचौथ
असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
प्रभु श्रीराम की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।
#Vijayadashami#विजयादशमी
या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
आदिशक्ति माँ दुर्गा हम सबके जीवन में सुख-समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य का संचार करें।
शक्ति उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#शारदीयनवरात्रि#Navratri
राष्ट्रसेवा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
“जय जवान, जय किसान” का उनका अमर मंत्र सदैव राष्ट्र की शक्ति और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा देता रहेगा।
#लालबहादुरशास्त्री
देश के स्वाधीनता आंदोलन के महानायक, सत्य तथा अहिंसा के पुजारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
महात्मा गाँधी जी ने पूरी दुनिया को शान्ति, समानता और मानवता की सीख दी, उनका जीवन और उनके आदर्श विचार सदैव मानवता को प्रेरित करते रहेंगे।
#महात्मागाँधी
महान दार्शनिक, प्रख्यात शिक्षाविद एवं भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
हमारे जीवन को ज्ञान के प्रकाश से आलोकित करने वाले सभी आदरणीय गुरुजनों को 'शिक्षक दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#TeachersDay#शिक्षकदिवस
श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा।
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान श्री कृष्ण की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।
#श्रीकृष्णजन्माष्टमी#Janmashtami
भाई-बहन के पवित्र प्रेम, अटूट विश्वास और स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा भाई-बहन के रिश्तों में स्नेह व विश्वास की डोर सदैव मजबूत बनी रहे।
#रक्षाबंधन#RakshaBandhan
मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले सभी अमर शहीदों को कोटि-कोटि नमन।
आइए, हम सब मिलकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए निरंतर समर्पित रहें।
आप सभी को 80 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जय हिंद!
#स्वतंत्रतादिवस#IndependenceDay
महान स्वतंत्रता सेनानी, विचारक और समाज सुधारक श्रद्धेय गोपाल कृष्ण गोखले जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
मातृभूमि की सेवा और जन उत्थान के लिए समर्पित आपका जीवन राष्ट्र के लिए महान प्रेरणा है।
#गोपालकृष्णगोखले#GopalKrishnaGokhale
स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक, वीरता एवं त्याग की अद्वितीय मिसाल, मेवाड़ के महान योद्धा, 'वीर शिरोमणि' महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनकी वीरता और राष्ट्रप्रेम आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
#महाराणाप्रताप#MaharanaPratap
मानवता की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले रेड क्रॉस संस्था के सभी स्वयंसेवकों एवं कर्मियों को "विश्व रेड क्रॉस दिवस" की हार्दिक शुभकामनाएं।
आइए, हम सभी मिलकर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे बढ़ें और मानवता को सर्वोपरि रखें।
#विश्वरेडक्रॉसदिवस#WorldRedCrossDay
थैलेसीमिया एक आनुवंशिक रक्त विकार है, जिससे बचाव के लिए जागरूकता, समय पर जांच और नियमित रक्तदान अत्यंत आवश्यक है।
आइए मिलकर एक स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।
#विश्वथैलेसीमियादिवस#WorldThalassemiaDay
विश्वविख्यात कवि, महान साहित्यकार, दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं राष्ट्रगान के रचयिता, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
उनकी लेखनी, विचार और राष्ट्रप्रेम सदैव हमें प्रेरित करते रहेंगे।
#रबीन्द्रनाथटैगोर#RabindranathTagore
खेल न सिर्फ हमारे शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली की नींव भी हैं।
आइए, हम सभी मिलकर खेलों को प्रोत्साहन दें।
सभी खिलाड़ियों, युवाओं एवं खेलप्रेमियों को विश्व एथलेटिक्स दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#विश्वएथलेटिक्सदिवस
ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और अद्भुत पराक्रम को कोटि-कोटि नमन।
ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के विरुद्ध दृढ़ संकल्प, निर्णायक नेतृत्व और राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना का प्रतीक है।
#ऑपरेशनसिंदूर#OperationSindoor