रेत की धरती पर आज स्नेह का सैलाब होगा,
हर रास्ते पर अपनों का इंतज़ार बेहिसाब होगा।
ये रिश्ता सियासत का नहीं, पीढ़ियों के विश्वास का है,
आज राजस्थान फिर गवाह बनेगा जन-जन के प्यार का।
पधारो सा...राजस्थान की धरती अपने लाडले नेता के स्वागत को तैयार है ❤️🙏
@bishnoikuldeep#Rajasthan
आज हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के साथ पर्यावरण संरक्षण की अमर प्रतीक, वीरांगना माँ अमृता देवी बिश्नोई जी की प्रतिमा के अनावरण का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
माँ अमृता देवी का जीवन त्याग, साहस, नारी शक्ति और प्रकृति के प्रति अटूट समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। अपने प्राणों की आहुति देकर उन्होंने यह संदेश दिया कि वृक्ष, वन्यजीव और प्रकृति केवल संसाधन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, सभ्यता और भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं।
यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी कि पर्यावरण की रक्षा केवल हमारा दायित्व नहीं, बल्कि आने वाले कल के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है।
मैं हरियाणा सरकार तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने माँ अमृता देवी बिश्नोई जी के अद्वितीय बलिदान को सम्मानित करते हुए पर्यावरण संरक्षण की इस गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सराहनीय और ऐतिहासिक कार्य किया।
माँ अमृता देवी का त्याग हम सभी के लिए प्रेरणा है और सदैव रहेगा।
“सिर सांटे रुख रहे, तो भी सस्तो जाण” — यह अमर संदेश आज भी हमें प्रकृति की रक्षा के लिए समर्पण और बलिदान की प्रेरणा देता है।
आज मुझे इस विश्वविद्यालय में आकर अपने पूज्य पिताजी, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री, युगपुरुष, बिश्नोई रत्न स्वर्गीय चौधरी भजन लाल जी की बहुत याद आई।
उन्होंने इस विश्वविद्यालय की स्थापना केवल ईंट, पत्थर और भवनों का परिसर बनाने के लिए नहीं की थी। उनका सपना था कि यहाँ से निकलने वाला हर विद्यार्थी केवल डिग्री लेकर न जाए, बल्कि ज्ञान, संस्कार, सेवा, संवेदनशीलता और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर निकले। उनका विश्वास था कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल रोजगार नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और समाज का उत्थान है।
उन्होंने राजनीति को कभी सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं माना, बल्कि जनसेवा का सबसे बड़ा दायित्व समझा। उनके दरवाज़े पर आने वाला कोई भी व्यक्ति स्वयं को आम नागरिक नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य महसूस करता था। हर वर्ग, हर समाज, हर क्षेत्र और हर व्यक्ति के सुख-दुःख में खड़े रहना ही उनकी सबसे बड़ी पहचान थी।
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय भी उनकी उसी दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उनका मानना था कि किसी प्रदेश का वास्तविक विकास केवल सड़कों, पुलों और इमारतों से नहीं होता, बल्कि शिक्षा, संस्कार, शोध और जागरूक युवाओं से होता है। इसी सोच के साथ उन्होंने हरियाणा के युवाओं को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस विश्वविद्यालय की स्थापना की।
वे अक्सर कहा करते थे—“जनता का विश्वास ही सबसे बड़ा पद होता है।” यही वाक्य आज भी मेरे सार्वजनिक जीवन का सबसे बड़ा मार्गदर्शक है।
आज मेरे लिए यह क्षण इसलिए भी अत्यंत भावुक है कि उसी विश्वविद्यालय की धरती पर, जिसकी कल्पना मेरे पिताजी ने की थी, आज पर्यावरण संरक्षण की अमर प्रतीक, वीरांगना माँ अमृता देवी बिश्नोई जी की प्रतिमा का अनावरण हमारे लोकप्रिय एवं यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी के कर-कमलों द्वारा की गई।
यह केवल एक प्रतिमा का अनावरण नहीं है, बल्कि दो महान विचारधाराओं का संगम है(स्वर्गीय चौ भजन लाल जी एवं माता अमृता देवी जी) एक, जिसने शिक्षा के माध्यम से भविष्य गढ़ने का संकल्प लिया और दूसरी, जिसने प्रकृति की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर मानवता को अमर संदेश दिया।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि यदि आज मेरे पिताजी हमारे बीच होते, तो वे इस पल को अपने जीवन के सबसे संतोषजनक और गौरवपूर्ण क्षणों में से एक मानते।
गुरु महाराज की जय
माँ अमृता देवी अमर रहे
चौ भजन लाल जी अमर रहे।
30 साल सत्ता से दूर रहे, फिर भी जन-जन के दिलों पर राज है,
ये भीड़ नहीं, @bishnoikuldeep जी के संघर्ष और विश्वास की आवाज़ है।
वक़्त ने बहुत आज़माया, मगर मिटा न सका भजनलाल परिवार का असर,
हरियाणा की सियासत में फिर लौट रहा है कुलदीप बिश्नोई का दौर।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, माननीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व में देश की रक्षा प्रणाली पहले से कंही सुदृढ़ हुई है और हमारे विरोधियों को मुंह तोड़ जवाब मिला है।
आपके उत्तम स्वास्थ्य और दिर्घायु की कामना करता हूँ।
संघर्ष जिनकी पहचान हो, सेवा जिनका संकल्प हो और जनता जिनकी ताक़त हो,
उन्हें कोई भी चुनौती अधिक देर तक रोक नहीं सकती।
आदरणीय कुलदीप जी का सफ़र इस बात का प्रमाण है कि
जनविश्वास से बड़ा कोई जनादेश नहीं होता, और सच्ची नीयत से बड़ा कोई नेतृत्व नहीं होता।
कारवाँ चलता रहा है, चलता रहेगा।
आदरणीय कुलदीप जी के प्रति लोगों का विश्वास, स्नेह और सम्मान आज भी पहले की तरह अडिग है।
@bishnoikuldeep@bbhavyabishnoi@bbishnoimukesh_@mohit_hissar
उचाना हलके से हमारे कर्मठ, मेहनती साथी साथी अज़ीज़ सुनील दिल्लुवाला को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य और दिर्घायु की कामना करता हूँ।
वक्त बदल सकता है, परिस्थितियाँ बदल सकती हैं,
लेकिन जनता के दिलों में जो जगह बन जाती है, वह कभी नहीं बदलती।
सिरसा और पानीपत की ऐतिहासिक भीड़ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आदरणीय @bishnoikuldeep जी के प्रति लोगों का विश्वास और अपनापन पहले की तरह मजबूत है।
जिस नेता की पहचान जनता के दिलों में हो, उसे किसी पद या परिचय की आवश्यकता नहीं होती।”
जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है, और वही सबसे बड़ा जनादेश भी।
@bbhavyabishnoi@bbishnoimukesh_@mohit_hissar
@bishnoikuldeep जिस नेता की पहचान जनता के दिलों में हो, उसे किसी पद या परिचय की आवश्यकता नहीं होती।”
जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है, और वही सबसे बड़ा जनादेश भी।
कुलदीप बिश्नोई जी जैसे जननेता के साथ परिवार जैसा सुकून मिलता है
1. आदमपुर में आज अपने परिवारजनों, शुभचिंतकों और साथियों के बीच पहुँचकर उनके सुख दुःख में शिरकत की।
अपनों के बीच बिताया हर पल आत्मीयता, अपनत्व और विश्वास से भर देता है। ईश्वर से सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।
2. आदमपुर में आज अपने परिवारजनों, शुभचिंतकों और साथियों के बीच पहुँचकर उनके सुख दुःख में शिरकत की।
अपनों के बीच बिताया हर पल आत्मीयता, अपनत्व और विश्वास से भर देता है। ईश्वर से सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।
3. आदमपुर में आज अपने परिवारजनों, शुभचिंतकों और साथियों के बीच पहुँचकर उनके सुख दुःख में शिरकत की।
अपनों के बीच बिताया हर पल आत्मीयता, अपनत्व और विश्वास से भर देता है। ईश्वर से सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।
वक्त बदल सकता है, परिस्थितियाँ बदल सकती हैं,
लेकिन जनता के दिलों में जो जगह बन जाती है, वह कभी नहीं बदलती।
सिरसा और पानीपत की ऐतिहासिक भीड़ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आदरणीय @bishnoikuldeep जी के प्रति लोगों का विश्वास और अपनापन पहले की तरह मजबूत है।
जिस नेता की पहचान जनता के दिलों में हो, उसे किसी पद या परिचय की आवश्यकता नहीं होती।”
जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है, और वही सबसे बड़ा जनादेश भी।
@bbhavyabishnoi@bbishnoimukesh_@mohit_hissar