जब से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ है सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र प्रधान को कुर्मी बता कर उत्तर प्रदेश में आने वाले चुनाव की भूमिका बनाई जा रही कि कुर्मी होने की वजह से समाजवादी पार्टी ने धर्मेंद्र प्रधान के विरुद्ध धरना दिया।
पहली बात तो यह है कि धर्मेंद्र प्रधान सामान्य वर्ग से आते है उनकी जाति खंडायत है । पिछले कई वर्षों से वह अपनी जाति को पिछड़े वर्ग में शामिल करने हेतु प्रयास रत है।
दूसरी बात समाजवादी पार्टी ने किसी जाति के विरोध में धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ धरना नही दिया बल्कि एक भ्रष्ट नेता के खिलाफ अपने युवाओं का साथ दिया है।
झूठे कही के ।
फुटबाल विश्वकप पूरे शबाब पर है।
गत चैंपियन व गत उपविजेता दोनों सेमीफाइनल में पहुच गए है और दोनों के ग्रुप भी अलग अलग है जिससे एक बार फिर से 2022 के फाइनलिस्ट आमने सामने हो सकते है।
मेरे हिसाब से गत चैंपियन अर्जेंटीना को रोकना इंग्लैंड के बस की बात नही है।
इंग्लैंड को सेमीफाइनल में एक बार फिर से जख्म मिलेगा व हैरी केन का विश्वकप इंतजार अभी और रहेगा।
अब बात करते है फ्रांस और स्पेन की।
मेरा मानना है कि फ्रांस को रोकना इस समय किसी भी टीम के बस की बात नही है किंतु सामने विश्वकप की सर्वश्रेष्ठ रक्षात्मक ( डिफेंस) वाली टीम स्पेन है जिसने अभी तक सिर्फ एक गोल खाया है वह भी क्वाटर फाइनल में।
दोनों सेमीफाइनल रोमांचक होने वाले है किंतु मेरा मानना है फ्रांस और स्पेन का मैच जीतने वाला ही विश्वकप ट्राफी उठाएगा।
#fifaworlcup2026
#fifaknockout
#France
#Spain
राजेश जी यहाँ आप गलत है।
एक करोड़ का एक्सीडेंटल इन्सुरेंस एसबीआई अपने सैलरी अकाउंट होल्डर को देती है जिनकी भी सैलरी 50000+ है।
ऐसा सभी बैंक करती है सबकी रकम में थोड़ा बहुत अंतर है।
एक पालिसी का लाभ लेने के लिए आपकी सरकारी नौकरी होना चाहिए । आप किस विभाग में है मायने नही रखता।
सरकार ने बस इतना किया है कि एसबीआई से टाई अप किया है जिससे अब शिक्षकों को अपना खाता नंबर बदलवाने में आसानी होगी।
@basicshiksha_up महोदय जनपद बलरामपुर में शिक्षकों के अंतर्जनपदीय ट्रांसफर के आवेदन को जमा करने से मना किया जा रहा है।
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के द्वारा जारी आदेश में ट्रांसफर का आवेदन 20 जून तक करने के निर्देश है किंतु जनपद बलरामपुर में दिनांक 16 जून तक ही फार्म जमा किये गए और उसके बाद से अभ्यर्थियों को वापस किया जा रहा है।
महोदय ससमय उचित कार्यवाही कर अभ्यर्थियों के फार्म जमा कराने का कष्ट करें।
@CMOfficeUP
एक समय था जब वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज लंबे लंबे छक्के मारते थे और भारतीय बल्लेबाज चौके मार कर काम चलाया करते थे।
समय बदला और आज भारतीय बल्लेबाज लंबे लंबे छक्के मारते है।
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले तीन खिलाड़ी भारतीय है कोई भी विदेशी खिलाड़ी आस पास नही है।
वैभव सूर्यवंशी - 65 सिक्स
अभिषेक शर्मा - 43 सिक्स
रजत पाटीदार - 41 सिक्स
#iplt20