इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पंत छात्रावास स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आईएएस-पीसीएस प्री एग्जामिनेशन सेंटर छात्रावास में एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के छात्रों को अवैध बताकर जबरन छात्रावास खाली कराना, कमरों के ताल�� तोड़ना तथा बिजली-पानी काटना एनडीए सरकार की बहुजन विरोधी मानसिकता का एक और उदाहरण है।
छात्रों का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2024 में प्रवेश लिया था तथा 13 सितंबर 2024 को उन्हें छात्रावास आवंटित किया गया। वर्ष 2025 में विश्वविद्यालय ने छात्रावास में नए प्रवेश की प्रक्रिया ही नहीं कराई और न ही नए आवेदन आमंत्रित किए। ऐसे में छात्रों का कहना है कि उनका आवंटन सितंबर 2026 तक वैध है।
बांग्लादेश में दलितों की दिखावटी चिंता करने वाले मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, क्या इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पंत छात्रावास में एससी, एसटी एवं ओबीसी छात्रों के साथ हो रही ज्यादती आपको दिखाई नहीं देती?
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि छात्रों का उत्पीड़न तत्काल बंद किया जाए, छात्रावास की बिजली-पानी की व्यवस्था तुरंत बहाल की जाए, वर्ष 2025 से लंबित छात्रावास प्रवेश प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की जाए तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज के छात्रों की शिक्षा और सम्मान पर किसी भी प्रकार का हमला स्वीकार नहीं किया जाएगा।
@UoA_Official
आज श्रद्धेय नेता जी के पुण्यतिथि के अवसर पर अपने #पंत_छात्रावास_आईएस/पीसीएस ट्रेनिंग सेंटर चैथम लाइन में एवं #बालसन_नेहरू_पार्क में पार्टी के नेता तथा छात्रावास में अन्त:वासियों के साथ नेता जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि मनाया...
पत्थर गिरजाघर धरना स्थल पर पासी समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियो ने महाराजा बिजली पासी की लोकप्रियता को देखते हुए पासी समाज को सम्मान देते हुए महाराजा बिजली पासी के सम्मान में निहालगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम महाराजा बिजली पासी रेलवे स्टेशन कर दिया गया था ।
आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी एवं राष्ट्रीय अध��यक्ष अधिवक्ता सभा श्री कृष्ण कन्हैया पाल जी आपका आभार जो आपने अनुसूचित समाज के हक की आवाज को बुलंद करने के लिए जो जिम्मेदारी आपने सौपा निष्ठा के साथ पुरा करूँगा..
अरविंद सरोज
एडवोकेट-इलाहाबाद हाईकोर्ट
आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी राष्��्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी आपका आभार जो आपने अनुसूचित समाज के हक की आवाज को बुलंद करने के लिए जो जिम्मेदारी आपने सौपी है पूरी निष्ठा के साथ पूरी करूँगा ।
पुनः धन्यवाद एवं आभार ।
अरविंद सरोज एडवोकेट
छात्रनेता-इ.वि.वि
एडवोकेट-इलाहाबाद हाईकोर्ट,
अत्यंत हर्ष का विषय है कि
माता-पिता,गुरु के ��शिर्वाद से AIBE का मेरा परिणाम उत्तीर्ण घोषित हो गया है ।
आरम्भ है प्रचण्ड...
💪💪💪
अरविंद सरोज
एडवोकेट-इलाहाबाद हाईकोर्ट
प्रयागराज