#SawaiMadhopur संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
परिजनों द्वारा युवक को ले जाया गया था जयपुर अस्पताल, इलाज के दौरान हुई 30 वर्षीय समजद निवासी बंधावल की मौत, सीएचसी बौंली की मोर्चरी में रखवाया गया मृतक का शव, बौंली थाना पुलिस पहुंची मौके पर, प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया का रहा मामला,
परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद शुरू होगी मामले की जांच
@SPsawaimadhopur@arvindswm #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
#SawaiMadhopur : इलाज करवाने आए कुछ युवकों ने अस्पताल में किया हंगामा
इलाज करने के बावजूद चिकित्सा कर्मियों से जबरन भिड़े उक्त व्यक्ति, नर्सिंग अधिकारी विजय कुमार वेदवाल के साथ की हाथापाई, डॉक्टर अमन आर्य के साथ धक्का मुक्की कर किया अभद्र व्यवहार, अस्पताल में पत्थर फेंककर राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का किया प्रयास, रात करीब 2 बजे के आसपास की बताई जा रही घटना, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर सभी लोग हुए फरार
@SPsawaimadhopur@arvindswm #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
#SawaiMadhopur रणथंभौर नेशनल पार्क से इस वक्त की बड़ी खबर
बाघ टी 120 गणेश के शरीर पर दिखे सेही के कांटे, वन विभाग बाघ की स्थिति पर बनाये हुए हैं नजर, क्षेत्रीय वनकर्मी एवं चिकित्सकों की टीम लगातार कर रही है मॉनिटरिंग, प्राथमिक अवलोकन में बाघ सामान्य रूप से कर रहा है मूवमेंट, उपवन संरक्षक मानस सिंह बाघ की गतिविधियों पर रखे हुए हैं विशेष नजर, आज सुबह गणेश परिक्रमा मार्ग पर नजर आया था बाघ गणेश टी 120
@arvindswm@ForestRajasthan #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
#SawaiMadhopur : बौंली थाना क्षेत्र के खिरनी रोड पर सड़क हादसा
बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की हुई मौत, सड़क पर घायल युवक मिलने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, घायल बौंली निवासी मुरारी लाल को लाया गया CHC बौंली, अत्यंत गंभीर अवस्था में घायल को ले जाया गया जयपुर अस्पताल, घायल मुरारीलाल ने रास्ते में ही तोड़ा दम, SMS अस्पताल में चिकित्सकों ने की मौत की औपचारिक पुष्टि
@MittalAshish123@arvindswm #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
#SawaiMadhopur जिला कलेक्टर कानाराम रहे मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के दौरे पर
कलेक्टर ने एसडीएम व तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, राजस्व प्रकरणों के त्वरित निस्तारण एवं रिकॉर्ड प्रबंधन को लेकर दिए निर्देश, कलेक्टर ने तहसील कार्यालय में ली उपखंड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक, विभागवार योजनाओं की प्रगति को लेकर की समीक्षा, संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के समय पर निस्तारण करने के दिए निर्देश, भीषण गर्मी के मध्यनजर बिजली पानी की शिकायतों के समाधान के दिए निर्देश, इस दौरान एसडीएम संदीप कुमार बैरड़ सहित ब्लॉक स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
@rashidkhanmdr6@arvindswm #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
#SawaiMadhopur ऑनलाइन साइबर ठगी के खिलाफ मलारना डूंगर पुलिस की कार्रवाई
प्रतिबिम्ब पोर्टल पर ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपी रिजवान पुत्र मुराद निवासी शेषा थाना मलारना डूंगर, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर चैनल बनाकर रुपए डबल करने का आरोपी देता था झांसा, पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन में मिले साइबर ठगी के साक्ष्य, पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आईटी एक्ट सहित BNS की धाराओं में किया प्रकरण दर्ज, एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन पर की गई कार्रवाई, हेड कांस्टेबल बलवीर,कांस्टेबल केदार व दिलीप की रही विशेष भूमिका
@rashidkhanmdr6@arvindswm@SPsawaimadhopur #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
#SawaiMadhopur : चौथ का बरवाड़ा के भेडोली गांव में कुएं में गिरी 18 वर्षीय युवती प्रियंका गुर्जर
खेत पर पशुओं के लिए चारा काटने आई थीयुवती, पानी पीते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी, ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू टीम युवती को निकालने में जुटी, पुलिस प्रशासन और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद, युवती को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, चौथ का बरवाड़ा थाना क्षेत्र का मामला
@arvindswm@RammarothaSwm #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
#SawaiMadhopur : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों को मिली बड़ी राहत
जिला कलक्टर काना राम के विशेष निर्देशन में किसानों को मिला रिकॉर्ड मुआवजा, खरीफ-2025 में 47 करोड़ 33 लाख रुपये की दावा राशि स्वीकृत, 51 हजार से अधिक किसान हुए लाभान्वित, किसानों ने फसल बीमा को बताया लाभकारी, 1 जुलाई से शुरू होगा खरीफ 2026 का बीमा नामांकन, जिला कलक्टर ने जिले के किसानों से की अपील, समय पर अपनी फसलों का बीमा करवाएं तथा प्राकृतिक आपदाओं से आर्थिक सुरक्षा पाये
@dmsawaimadhopur@arvindswm #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
#SawaiMadhopur: बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस की पहल
जीवन रक्षा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत निकाली रैली, थाना प्रभारी राजेश मीणा के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ ने निकाली रैली, पुलिस थाने से रवाना होकर कस्बे के मुख्य मार्गो से निकाली रैली, रैली के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने आमजन को किया जागरूक, हेलमेट लगाने व वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने की अपील, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने व बाइक पर तीन सवारी नहीं बैठाने के लिए किया प्रेरित, सीट बेल्ट का उपयोग करने व ओवरलोड वाहन नहीं चलने के लिए किया जागरूक, एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन पर चलाए जा रहा अभियान
@rashidkhanmdr6@arvindswm #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
#SawaiMadhopur#बौंली: जिला कलेक्टर कानाराम ने बौंली पंचायत समिति के वीसी रूम में की जनसुनवाई
बिजली-पानी,सड़क जैसे मूलभूत मुद्दों को लेकर भी मिली शिकायतें,
नगर पालिका मुख्यालय बौली पर दमकल वाहन लगाने को लेकर भी आया परिवाद, बौली और मित्रपुरा थाना पर महिला पुलिस जाब्ता लगवाने को लेकर भी मिली शिकायत, जनसुनवाई कार्यक्रम में एसडीएम संदीप बेरड,तहसीलदार दिनेश चंद मीणा सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद
@MittalAshish123@arvindswm #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
#SawaiMadhopur#बौंली: भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से बौंली में
"पंडित दीनदयाल उपाध्याय" प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजन, जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया,विधायक प्रत्याशी राजेंद्र मीणा सहित नेतागणों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा,
कार्यक्रम में प्रदेश स्तरीय भाजपा नेताओं के शामिल होने की भी संभावनाएं, "एकात्मक मानववाद" से जुड़े विषयों पर दिया जाएगा प्रशिक्षण, मंडल अध्यक्ष हनुमत दीक्षित ने दी जानकारी
@MittalAshish123@arvindswm #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
#सवाईमाधोपुर#मलारनाडूंगर आजादी के पूर्व से संचालित अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम
चिकित्सकों की कमी से मलारना डूंगर सीएचसी की बदहाल स्थिति, हालांकि कागजों में सीएचसी पर पांच चिकित्सकों के पद स्वीकृत, मगर यहां दो चिकित्सक लंबे समय से अस्पताल में कार्यरत, ऐसे में यहां से पीजी कोर्स में चयन के बाद डॉक्टर अभिषेक को किया रिलीव, अब उपखंड मुख्यालय का अस्पताल केवल एक डॉक्टर के भरोसे, एक चिकित्सक के भरोसे मरीजों का इलाज,इमरजेंसी सेवा व पोस्टमार्टम और मीटिंग, डॉक्टर अमन आर्य संभाल रहे अस्पताल की संपूर्ण व्यवस्था, स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से लगाई गुहार, महिला चिकित्सक सहित सीएचसी में चिकित्सकों के रिक्त पद भरने की मांग
@rashidkhanmdr6@arvindswm #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
#SawaiMadhopur : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पहुंचे बौंली
"पंडित दीनदयाल उपाध्याय" प्रशिक्षण महाभियान शिविर में की शिरकत, प्रदेश मंत्री नारायण सिंह, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, विधायक चंद्रकांता मेघवाल सहित कई नेतागण रहे मौजूद, संबोधन में भाजपा संगठन को बताया अन्य राजनीतिक दलों से श्रेष्ठ,
राष्ट्रीय एकता व संगठन मजबूती को बताया प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य, प्रधान कृष्ण पोसवाल, शशिकला मीणा, भाजपा नेता केदारलाल, ओमप्रकाश डंगोरिया, गिरीश गौतम सहित कई नेतागण मौजूद
@MittalAshish123@arvindswm #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
#SawaiMadhopur : साइबर ठगों के खिलाफ सवाई माधोपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
एस पी ज्येष्ठा मैत्रेयी की निर्देशन में हो रहा पुलिस एक्शन, आज फिर एक साइबर ठग हुआ गिरफ्तार, आरोपी विक्रम उर्फ खन्नू पुत्र टीकाराम निवासी रावल पर हुई कार्रवाई, ठगी के पैसे से खरीदी गई बोलेरो RJ25UA5885, मोबाइल आदि जब्त, नेशनल क्राइम पोर्टल पर भी आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं दो मुकदमे, गुजरात से 45000 महाराष्ट्र से 8200 रुपये ठगी करने का दर्ज है मामला
@SPsawaimadhopur@arvindswm #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
#SawaiMadhopur#बौंली : PWD व बौंली तहसील प्रशासन ने लाडोता गांव में की संयुक्त कार्रवाई
रास्ता खोलो अभियान के तहत खसरा नंबर 157 से हटाया वर्षों पुराना अतिक्रमण, दर्जनभर गांव के लोगों ने जिला कलेक्टर, मुख्य सचिव,सीएम कार्यालय तक भेजी थी शिकायत, जेसीबी और अन्य संसाधनों से कच्चे- पक्के निर्माण हटवाकर रास्ता करवाया दुरुस्त,
क्षेत्र के चारागाह भूमि के आधा दर्जन खसरों से भी हटाया गया अतिक्रमण, तहसीलदार दिनेश चंद्र मीणा के नेतृत्व में दिया गया कार्रवाई को अंजाम
@MittalAshish123@arvindswm #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee