*दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर केमिकल भरे ट्रक में घुसी स्लीपर बस:* 3 की मौत, घायल पैसेंजर्स बोले- ड्राइवर की लापरवाही से हादसा
https://t.co/thkzWCeCQ6
#chcpinan पर मेडिकल स्टाफ की कमी और हॉस्पिटल में आपातकाल सुविधा का अभाव से नाराजगी।पुलिस प्रशासन समय पर नहीं पहुंच सकी।
प्रोबेशन पीरियड मे पूर्ण वेतन की माँग के लिए कभी कुछ होगा क्या
चतुर्थ श्रेणी भर्ती के सभी विभागों के लिए जॉब चार्ट जारी करवाया जाए, 4th ग्रेड को सफाई कर्मचारी बना कर रख दिया हैं
@UdtaPanchi__@LDCsangh@dpklovee1
शिक्षा विभाग इस सम्बन्ध में दिशा निर्देश जारी करें तब कुछ बात बने.... विद्यालय सफाई के लिए 3 तरह कि व्यवस्था है... SMC के माध्यम से, ग्राम पंचायत के माध्यम से, विद्यालय सहायक द्वारा... लेकिन 10 दिन ज्वाइन करें हो गए कोई एक भी नहीं दिख रहा सफाई के लिए...
राजस्थान के समाचार पत्रों के सुपर @DainikBhaskar@pantlp जी को 4th ग्रेड चयनित युवाओं के हित में सरकार के इस आदेश को अपने मुख्य page पर जगह देनी चाहिए ✍️
क्योंकि स्कूलों में 4th ग्रेड भाइयों को सहायक कर्मचारी की जगह सफ़ाई कर्मचारी बना दिया हैं ✍️
@HANUMANKISAN@sharatjpr
महत्वपूर्ण सूचना ( सहायक कर्मचारियों के अधिकारों के संबंध में)
कल बूंदी जिला परिषद एवं बीकानेर जिला परिषद द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों के अधिकृत संवेदक (सरकारी ठेकेदार) के माध्यम से विद्यालय परिसरों की साफ-सफाई करवाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
धीरे-धीरे प्रदेश की सभी जिला परिषदों द्वारा भी इसी प्रकार के आदेश जारी किए जाने की संभावना है।
इन आदेशों के तहत विद्यालय प्रबंधन द्वारा संस्था प्रधान अथवा किसी स्थायी शिक्षक को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा, जो ग्राम पंचायत से समन्वय स्थापित कर विद्यालय परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करवाएगा तथा इसकी साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजेगा।
ऐसी स्थिति में नवचयनित सहायक कर्मचारियों (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों) पर विद्यालय की साफ-सफाई का दबाव बनाना एवं पैसा लेना एकदम अनुचित एवं अन्यायपूर्ण होगा।
हमारा उद्देश्य किसी व्यवस्था का विरोध करना नहीं, बल्कि सहायक कर्मचारियों को उनके निर्धारित कार्य एवं अधिकारों के अनुरूप सम्मानजनक कार्य वातावरण उपलब्ध करवाना है।
हम राजस्थान के सभी सहायक कर्मचारियों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।
एकता ही हमारी ताकत है।
-- प्रवेश शर्मा
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान सहायक कर्मचारी संघ (एकीकृत) के अध्यक्ष श्री नरपत सिंह जी द्वारा सामुदायिक भवनों जैसे विद्यालय भवनों एवं चिकित्सालय भवनों की साफ-सफाई का कार्य ग्राम पंचायतों, नगरपालिकाओं एवं नगर निगमों के माध्यम से करवाए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र प्रस्तुत किया गया है।
नियमानुसार विद्यालयों एवं चिकित्सालयों की साफ-सफाई व्यवस्था के लिए स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत अलग से बजट का प्रावधान किया जाता है। इस बजट के क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायतों द्वारा अधिकृत संवेदकों/ठेकेदारों के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया अपनाकर साफ-सफाई का कार्य करवाया जाना चाहिए।
हमारा प्रयास है कि इस व्यवस्था को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करवाया जाए, ताकि विद्यालय परिसर की नियमित एवं उचित साफ-सफाई सुनिश्चित हो सके। विद्यालय प्रबंधन द्वारा ग्राम पंचायत के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए संबंधित शिक्षक को जिम्मेदारी दिए जाने की व्यवस्था भी की जाये ।
वर्तमान में कुछ स्थानों पर नवचयनित सहायक कर्मचारियों पर साफ-सफाई का कार्य करने के लिए अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने या उनसे पैसे लिए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसी स्थिति पूर्णतः अनुचित है और हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं।
कोई भी सहायक कर्मचारी अन्याय और अनुचित दबाव को स्वीकार नहीं करेगा। हम सभी सहायक कर्मचारियों के सम्मान, अधिकार एवं उचित कार्य-व्यवस्था के लिए लोकतांत्रिक एवं नियमसम्मत तरीके से लगातार संघर्ष करते रहेंगे।
हमारा उद्देश्य किसी संस्था प्रधान का विरोध करना नहीं, बल्कि नियमों के अनुसार सहायक कर्मचारियों को उनका उचित कार्यक्षेत्र एवं सम्मान दिलाना है।
🙏 एकता ही हमारी ताकत है। अधिकारों के लिए संगठित रहें। 🙏
— प्रवेश शर्मा
इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर द्वारा सभी संस्था प्रधानों को कठोर आदेश प्राप्त होना ज़रूरी हैं ताकि इसकी सख्ती से पालना हो सके ✍️
वरना सहायक कर्मचारियों को सफ़ाई कर्मचारी बना रखा है ✍️
शिक्षा विभाग में 12 घंटे बेगार से परेशान होने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भाइयों अपने प्रधानाचार्य से कह दो हाई कोर्ट में मुलाकात होगी , साहब !
✅ ✅
अधिसूचना की लिंक डाल रहा हूं श्रम विभाग की पढ़ लेना ।
एकजुट रहने से ही तानाशाहों से निजात मिलेगी ।
सचिवालय में नियुक्त 4th ग्रेड चयनित पीड़ा - आज सचिवालय में पोस्टेड 4th ग्रेड चयनितों से मुलाकात हुई तो संज्ञान में आया की CMO सहित कुछ प्रमुख जगह अभी भी उनको नियुक्त नहीं किया जा रहा है और कुछ जगह पूर्व में लगे स्वयंसेवक परेशान कर रहे है ये सब इसलिए हो रहा है की इनकी जगह पूर्व में स्वयंसेवक लगे हुए है जो हटना ही नहीं चाहे रहे या यूँ कहें इनको जबरन संरक्षण दिया जा रहा है जबकि एक पोस्ट पर एक ही कार्मिक कार्यरत रहेगा ।।
अब एक्स सर्विसमैन सहित अन्य चयनित भी जल्द जॉइन करेंगे ऐसे में हमारी माँग है की नियमित चतुर्थ श्रेणी अधिकारियों को सहसम्मान उनकी जगह ड्यूटी करने दे उनको किसी भी प्रकार से परेशान नहीं किया जाए ।।
आवश्यक हो तब ही स्वयंसेवक रखें इनकी जगह नहीं रखें जिससे व्यवस्था बनी रहे और किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न नहीं हो ।।
हमारे अध्यक्ष श्री नरपत सिंह जी द्वारा शिक्षा विभाग में सहायक कर्मचारियों के साथ हो रही समस्याओं के संबंध में शिक्षा मंत्री जी एवं मुख्यमंत्री कार्यालय में पत्र दिया जा चुका है।
आशा है कि सरकार एवं सक्षम अधिकारियों द्वारा जल्द ही हमारी सभी समस्याओं का संज्ञान लेकर उचित निर्णय लिया जाएगा। यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो हम अपने संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए धरातल पर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेंगे और मुख्य सचिव वी श्रीनिवास एवं शिक्षा सचिव राजेश कुमार यादव जी से मुलाकात करेंगे 🚩
हमारा प्रमुख प्रयास शिक्षा विभाग में अनुचित साफ-सफाई कार्य एवं अनुचित रात्रि ड्यूटी जैसी समस्याओं के समाधान पर रहेगा। इसके साथ ही चिकित्सा विभाग एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में चयनित सहायक कर्मचारियों के अधिकारों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए भी पूरी मजबूती से प्रयास किया जाएगा।
इन तीनों विभागों में सहायक कर्मचारियों के अधिकारों के हनन की आशंका व्यक्त की जा रही है। हमारा प्रयास रहेगा कि तीनों विभागों में सहायक कर्मचारियों के लिए नियमों* *के अनुरूप, समानता एवं सम्मान के साथ स्पष्ट जॉब चार्ट जारी किया जाए, ताकि किसी भी कर्मचारी से उसके निर्धारित कार्यक्षेत्र से बाहर अनुचित कार्य न करवाया जाए।
हमारा संघर्ष किसी व्यक्ति के विरुद्ध नहीं, बल्कि सहायक कर्मचारियों के सम्मान, अधिकार और न्याय के लिए है।
प्रिय चतुर्थ श्रेणी साथियों ✍️
आपके भाई @HANUMANKISAN आपके मुद्दे पर Full मुंड में आपके साथ हैं ✍️
उनका भी यहीं कहना हैं कि आपने सहायक कर्मचारी बनाए हैं या सफ़ाई कर्मचारी 🤔🤔
जल्द ही मांग को @BhajanlalBjp
जी तक पहुंचाएंगे✍️
#हनुमान_किसान_मतलब_भरोसा
https://t.co/xk0eMc79Hq
हम सब @HANUMANKISAN भाई के साथ हैं ✍️
कभी कभी नायक से जनता नाराज़ हो जाती हैं तो नायक को ही बड़ा दिल दिखाना पड़ता हैं ✍️
युवाओं के नायक भाई हनुमान किसान जी आपसे ही उम्मीद हैं हमें न्याय मिले✍️
सरकार ने सहायक कर्मचारी की भर्ती निकाली हैं या सफ़ाई कर्मचारी की🤔🤔🤔
स्कूल🤔🙏🙏
मांग के क्रम में🔥
आज ही युवाओं के मसीहा भाई @HANUMANKISAN
जी से शिक्षा विभाग के 4th ग्रेड युवाओं की पीड़ा शेयर की, और तुरंत युवाओं के लिए हनुमान भाई जी active हो गए हैं ✍️
आपका बहुत–बहुत आभार हनुमान जी✍️
सहायक कर्मचारियों को सफ़ाई कर्मचारी बनने से बचा सको तो बचा लो🙏🙏🙏
चतुर्थ श्रेणी भर्ती में चयनित साथियों से कार्य योजना के अतिरिक्त अन्य कार्य करवाने की पीड़ा को आज सक्षम स्तर पर मजबूती से रखा है ।
इसके अलावा सचिवालय में भी संबंधित अधिकारियों को पीड़ा शेयर की है ।।
पूरा भरोसा है जल्द इसका समाधान होगा और चयनितों के साथ खिलवाड़ बंद होगा ।।
👍👍🤝🤝🤝🤝#हनुमान_किसान
📢 सहायक कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा 🚩
कल सचिवालय सहायक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री नरपत सिंह बरनेल जी द्वारा सहायक कर्मचारियों के साथ किए जा रहे अन्यायपूर्ण कार्यों एवं विभिन्न समस्याओं के संबंध में मुख्यमंत्री महोदय एवं शिक्षा मंत्री जी को पत्र लिखकर अवगत करवाया गया।
इसके साथ ही इन समस्याओं को समस्त मीडिया प्लेटफॉर्म एवं समाचार पत्रों के माध्यम से भी प्रमुखता से प्रसारित करवाया जा रहा है, ताकि सरकार और प्रशासन तक सहायक कर्मचारियों की आवाज मजबूती से पहुंच सके।
हमें विश्वास है कि सरकार द्वारा जल्द ही हमारी मांगों एवं समस्याओं को लेकर संज्ञान लिया जाएगा और उचित समाधान की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
लेकिन यदि सरकार द्वारा शीघ्र हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो सहायक कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सचिवालय पहुंचकर शिक्षा सचिव श्री राजेश कुमार यादव जी से मुलाकात करेगा और अपनी समस्याओं से अवगत करवाते हुए समाधान की मांग रखेगा।
✊ अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना हमारा अधिकार है।
🤝 सभी सहायक कर्मचारी एकजुट रहें।
🚩 संघर्ष जारी रहेगा, अधिकार लेकर रहेंगे।
सहायक कर्मचारी एकता जिंदाबाद 🚩
देहरादून से 100 किलोमीटर दूर चकराता के टाइगर फॉल में अचानक से एक बहुत बड़े पेड़ के गिरने से नीचे झरने में नहा रहे 2 लोगों की मौत हो गई थी।
बारिश के मौसम में ऐसी जगहों पर जाने से बचना चाहिए ।