ॐ जयन्ती मङ्गला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु ते॥
माँ भगवती जगदम्बा की उपासना के पावन पर्व 'शारदीय नवरात्रि' की सभी श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
माँ सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, आरोग्यता और सौभाग्य के आशीर्वाद से अभिसिंचित करें, यही प्रार्थना है।
जय माता की।
निष्काम प्रेम और अनन्य समर्पण की शाश्वत प्रतिमूर्ति श्री राधा रानी जी के पावन प्राकट्योत्सव 'राधा अष्टमी' की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
श्री राधा रानी की कृपा से हृदय में प्रेम, जीवन में माधुर्य और अंतर्मन में श्रीकृष्ण भक्ति का दीप सदैव प्रज्वलित रहे।
राधे-राधे
काशी की पवित्र भूमि पर स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन-अर्चन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। महादेव से हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की। उनके नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को और अधिक मज़बूती मिले, यही ईश्वर से प्रार्थना है।
सृजन, कौशल एवं श्रम-साधना के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती की सभी श्रद्धालुओं तथा प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
'देवशिल्पी' की कृपा से सभी शिल्पकारों, अभियंता बंधुओं एवं कर्मठ श्रमिकों के जीवन में उन्नति व समृद्धि का वास हो, आपके कर्म और कौशल से 'नया भारत' निरंतर प्रगति एवं वैभव के नवीन शिखरों को प्राप्त करे, यही प्रार्थना है।
श्याम बाबा कहते हैं....
जिसके सिर पर श्याम का हाथ हो, उसे किसी बात की चिंता नहीं होती।
अगर आपको भी विश्वास है कि "हारे का सहारा" हमेशा आपके साथ है, जय श्री श्याम 🙏🏻
विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश की उपासना के पावन पर्व 'श्री गणेश चतुर्थी' की सभी श्रद्धालुओं और प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
गणपति बप्पा की कृपा से हर विघ्न मिटे, हर संकल्प सिद्ध हो और प्रत्येक जीवन सुख, समृद्धि व मंगल से भर उठे, यही प्रार्थना है।
गणपति बप्पा मोरया।