Gen Z युवाओं के सबसे बड़े मुद्दे पेपर लीक पर सबसे सख्त लहजे में सवाल किया था BSP के आकाश आनंद ने, शायद इसी वजह से तब 2024 में उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था।
फिर वापस लिया गया बीएसपी का उत्तराधिकारी बनाया गया फिर निकाल दिया गया और अब तीसरी बार निकाल दिया गया है।
GenZ युवाओं की रुचि देखकर अंदाजा लगा सकता हूं कि उन्हें आकाश आनंद जैसे युवा नेताओं की भाषा कितनी कनेक्ट करती होगी।
मगर पूरे महीने खबर में देखा हूं कि बहनजी उन्हें न सिर्फ पार्टी से निकाल दी हैं बल्कि हर रोज वही बात दोहरा रही हैं कि पार्टी में कभी नहीं लूंगी।
वैसे तो हम छात्र-छात्राएं सभी दल के युवा नेताओं के बेहतरी की उम्मीद करते हैं किसी एक दल के नेता की नहीं।
मगर इतने बड़े राष्ट्रीय दल में एकमात्र नेता युवाओं की बात कर रहा था तो उसको घर बिठा देने वाली बहनजी से पूछने का मन करता है कि आखिर उसने किया क्या है?
कई ट्वीट देखा है जिसमें लिखा गया था ससुर के साथ मिलकर साजिश रच रहा है तो हम लोग जानना चाहते हैं कि आखिर वो साजिश है क्या?
नहीं तो बार-बार वही बात दोहराना और एक भी गलती ना बता पाना इस ओर इशारा करता है कि साजिश रच नहीं रहे थे उनके खिलाफ साजिश हो गई है।
हमारी चिंता ये है कि एक राष्ट्रीय पार्टी में छात्र-छात्राओं की बात करने वाले एकमात्र नेता की आवाज़ दबा दी गई है।
@AnandAkash_BSP@Mayawati
आकाश आनंद जी के खिलाफ लगातार बदलते घटनाक्रमों को सिर्फ संयोग मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। रामजी गौतम की भूमिका को लेकर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं। क्या पर्दे के पीछे कोई ऐसी राजनीतिक बिसात बिछाई जा रही है जिसमें नंबर-2 की जगह खाली कराई जा रही है?
जब सरकारें जनता की समस्याओं के बजाय राजनीतिक ध्रुवीकरण पर ज्यादा ध्यान देती हैं, तब समाज में असंतोष बढ़ता है। आज प्रदेश में कई वर्ग अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। दलित समाज न्याय चाहता है, मुस्लिम समाज सम्मान और सुरक्षा चाहता है।
बहनजी ने अपनी आत्मकथा मेरे संघर्षमय जीवन एवं बहुजन मूवमेंट का सफ़रनामा में पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद सचिवालय में उनके साथ क्या क्या हुआ इसके बारे में विस्तार से बताया है।
जो व्यक्ति कंबल ओढ़कर संसद पहुँच सकता है, वह सत्ता का नहीं, मिशन का आदमी होता है। ऐसे महान युगपुरुष ने साबित किया कि सच्चा नेतृत्व व्यक्तित्व की चमक से नहीं, बल्कि समाज परिवर्तन के संकल्प से पैदा होता है।
मान्यवर साहब कांशीराम जी अमर रहें।
कोटी कोटी नमन
🙏🙏