आज #नवा_रायपुर स्थित विधानसभा कार्यालय में जांजगीर-चांपा जिला पंचायत की सभापति सुश्री आशा साव जी से सौजन्य भेंट एवं सार्थक चर्चा हुई।
इस दौरान जिले के समग्र विकास, ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पंचायत सशक्तिकरण तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवं विकासोन्मुख सोच सराहनीय है।
#NavaRaipur #Chhattisgarh #JanjgirChampa #ViksitChhattisgarh #BJP4CGState
@ashasao2
असम के जोरहाट में हुए विमान हादसे में वायु सेना के 5 वीर जवानों के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। दुःख की इस कठिन घड़ी में पूरा देश शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ा है।
माँ भारती अपने वीर सपूतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
ॐ शांति।🙏
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली ऐतिहासिक जीत के साथ एक बार फिर जनविश्वास ने विकास और सुशासन की राजनीति को अपना आशीर्वाद दिया है।
इस शानदार जीत पर सभी कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#NarendraModi#Bengal#Election#WestBengal#BJP
हम उस अहंकार में न रहें कि हम देश की नारी शक्ति को कुछ दे रहे हैं... जी नहीं!
उसका हक है।
हमने कई दशकों से रोका हुआ है। आज उसका प्रायश्चित कर उस पाप से मुक्ति पाने का अवसर है।
- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
आज से ठीक 11 वर्ष पहले शुरू की गई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना युवाओं के स्वरोजगार में बहुत मददगार साबित हुई है। इस योजना की सफलता बताती है कि सही अवसर मिलने पर व्यक्ति न सिर्फ आत्मनिर्भर बन सकता है, बल्कि राष्ट्र की प्रगति में भी योगदान दे सकता है।
आत्मज्ञानं समारम्भस्तितिक्षा धर्मनित्यता।
यमर्था नापकर्षन्ति स वै पण्डित उच्यते॥
#11YearsOfMUDRA
हमें घुसपैठ, भ्रष्टाचार, परिवारवाद और गुलामी की मानसिकता जैसी चुनौतियों से देश को मुक्त करना ही होगा। इस दिशा में हमारे प्रयासों के पहले भी सकारात्मक नतीजे मिले हैं और आगे भी मिलने वाले हैं।
#47YearsOfNationFirst
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मैं सभी देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। मेरा आग्रह है कि खुद को स्वस्थ रखने के लिए हरसंभव प्रयास जरूर करें।
लाघवं कर्मसामर्थ्यं दीप्तोऽग्निर्मेदसः क्षयः।
विभक्तघनगात्रत्वं व्यायामादुपजायते॥
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन एक अनुभवी संगठनकर्ता, 5 बार निर्वाचित विधायक और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता हैं।
युवा मोर्चा से लेकर राज्य सरकार में मंत्री पद और राष्ट्रीय संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों तक, उनकी राजनीतिक यात्रा अनुशासन, परिश्रम और जनविश्वास की सशक्त कहानी है।
उनके सक्षिप्त परिचय एवं जीवन वृत्तांत पर एक नजर...👇🏻
श्री नितिन नबीन जी को @BJP4India के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व में आप संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता में 'राष्ट्र प्रथम' के पवित्र संकल्प को और अधिक पुष्ट करने में सफल होंगे।
पूर्ण विश्वास है कि आपके साथ भारतीय जनता पार्टी गरीब-कल्याण, सुशासन व जन-भागीदारी की अपनी मूल भावना को नए आयाम देगी और संगठन का प्रत्येक कदम 'विकसित भारत' के संकल्पों को गति प्रदान करेगा।
Shri Nitin Nabin Ji has distinguished himself as a hardworking Karyakarta. He is a young and industrious leader with rich organisational experience and has an impressive record as MLA as well as Minister in Bihar for multiple terms. He has diligently worked to fulfil people’s aspirations. He is known for his humble nature and grounded style of working. I am confident that his energy and dedication will strengthen our Party in the times to come. Congratulations to him on becoming the BJP National Working President.
@BJP4India
हमारे छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी श्री नितिन नबीन जी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
@NitinNabin@BJP4India
श्री नितिन नबीन जी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा-खासा अनुभव है। बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्य बहुत प्रभावी रहा है, साथ ही जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने पूरे समर्पण भाव से काम किया है। वे अपने विनम्र स्वभाव के साथ जमीन पर काम करने के लिए जाने जाते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता आने वाले समय में हमारी पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई।
@BJP4India