साथियों "UPSSSC लेखपाल" में हुई गड़बड़ी की जांच करवाने के लिए आज ट्विटर कैंपेन रखा गया है🔥
आप सभी साथी नीचे दिए गए हैशटैग के साथ ज्यादा से ज्यादा ट्वीट करिए ताकि आपकी आवाज सरकार तक पहुंचे।
🎯 Hashtag👇
#UPSSSC_LEKHPAL_PAPER_LEAK
टीचरों को दो कौड़ी के बताने वाली अंजना ओम कश्यप की स्टूडियो के बाहर घिग्घी बंध गयी, स्टूडियो से दहाड़े मारने वाली पत्रकार यहां शांत है।
लोग सवाल पूछ रहे हैं आपका इतना विरोध हो रहा है कुछ बोलना है, लेकिन यहां इन्हें कुछ नहीं बोलना है चार दिवारी के अंदर स्टूडियो में बैठ कर बोलेंगी।
शिक्षकों के सम्मान में बबीता मैडम भी आ गई मैदान में..
उन्होंने जबरदस्त ढंग से अंजना को रेलते हुए कहा कि अगर अंजना टीचरों को कह रही है कि टीचर दो कौड़ी की है तो अंजना खुद फूटी कौड़ी की ठहरी..!
प्रयागराज में विवेक सर की कोचिंग एग्जामपुर को सील कर दिया गया। अब उनका ये वीडियो सामने आया है। वीडियो बेहद भावुक है।
आखिर में विवेक सर का रोना अखर रहा।
प्रयागराज में दो दिन पहले जब हजारों युवाओं ने लेखपाल भर्ती सहित अन्य परीक्षाओं में हुई धांधली और भ्रष्टाचार के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया, तो अपनी कमियां सुधारने के बजाय तानाशाह सरकार ने सीधे छात्रों के भविष्य पर ही वार कर दिया।
कल तक जो कोचिंग संस्थान युवाओं के सपनों को उड़ान दे रहे थे, आज 'अनाधिकृत निर्माण' बताकर सिर्फ इसलिए सील कर दिए गए क्योंकि उनके छात्र इस आंदोलन का हिस्सा थे।
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) को इन कोचिंग सेंटरों में 'अनाधिकृत निर्माण' का ख्याल ठीक छात्रों के आंदोलन के दो दिन बाद ही क्यों आया? क्या यह विशुद्ध रूप से बदले की भावना से की गई कार्रवाई नहीं है?
यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के हर उस युवा पर हमला है जो रोजगार मांग रहा है।
शर्म करे भाजपा सरकार!
मुझे गहरा अफसोस है कि मैंने कल के वीडियो में मीडिया पर बोला क्योंकि उन्होंने हमें 2 कौड़ी का कहा।
आज सारे दिन सिर्फ वही बात होती रही। और ऐसा डर होने लगा कि इस मीडिया vs YouTube Teachers की बहस में कहीं पेपर लीक जैसा इतना बड़ा मुद्दा धुंधला न हो जाए।
क्योंकि सरकारें तो यही चाहती हैं कि किन्हीं दो पक्षों को लड़ाकर खुद बच जाए।
आप सबसे मेरी गुजारिश है कि अभी हमें सिस्टम ठीक करके ही सांस लेनी है। जो अति पेपर लीक की हो चुकी है, उसका अंत करने का यही सही समय है।
मैं एक बात और जोड़ना चाहूँगा कि मैंने ढाई घंटे से ज्यादा पेपर लीक, परीक्षा व्यवस्था और सिस्टम की खामियों पर बोला था। कृपया उस तरफ भी थोड़ा ध्यान आकर्षित कीजिए।
और रही बात कोचिंग्स की, तो नीचे दिया गया वीडियो देखिए, जो उसी वीडियो का हिस्सा है जिसमें मैंने खुद कुछ कोचिंग संस्थानों के चरित्र और कमियों पर भी खुलकर बात की है। मैंने हमेशा गलत को गलत कहा है।
दूसरा यह भी जान लीजिए कि मैंने अपनी ऑफलाइन कोचिंग्स बंद किए आज 7 साल से ज्यादा हो गए हैं। और ऑनलाइन Abhinay Maths[10lakh+ users] पर इस समय जो भी कोर्स उपलब्ध हैं, वे पूरी तरह निःशुल्क हैं।
हाँ, पिछले कई वर्षों में मैंने छात्रों के हक के लिए अनेक लड़ाइयाँ अदालतों में लड़ी हैं। आप सब जानते हैं कि न्याय पाने के लिए आज बहुत बड़ा आर्थिक खर्च करना पड़ता है। उसी खर्च को वहन करने के लिए मैं कहीं और प्रतिदिन कुछ घंटे काम करता हूँ।
मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण हमेशा छात्र रहे हैं, और आगे भी रहेंगे।YouTube पर लगातार free classes पढ़ा रहा हूँ। महीने में कई करोड़ लोग उन्हें देखते हैं और comment पढ़कर मेरी teaching का आसानी से आकलन कर सकते हैं।
इसलिए मेरी आप सबसे विनम्र प्रार्थना है कि व्यक्ति, मीडिया या YouTube Teachers की बहस में उलझने के बजाय उस असली मुद्दे पर ध्यान केंद्रित रखें, जिसने लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लगा रखा है - पेपर लीक, भर्ती व्यवस्था की खामियाँ और युवाओं के साथ हो रहा अन्याय।
लड़ाई किसी एंकर से नहीं है।लड़ाई उस व्यवस्था से है जिसे ठीक होना चाहिए।
जिनकी खुद की जिंदगी सरकार की चाटुकारिता करते हुए बीत रही हैं वो भी आज हमारे शिक्षक को दो कौड़ी कि बता रही है।
जबसे अंजना ओम कश्यप ने यूट्यूब के अध्यापकों को दो कौड़ी का अध्यापक कहा है तबसे बवाल बढ़ता जा रहा है अब
असहाब अहमद को ही देख लीजिए इन्होंने भी गोदी मीडिया की औकात दिखा दी।
असहाब अहमद एक सरकारी विभाग से होने के बावजूद भी खुल के बोल रहे वो कबीले तारीफ है।
लेखपाल पेपर लीक अभ्यर्थी आवाज उठाने पर ये सिला मिला अब तो बच्चों के हित जो आगे आयेगा उसके साथ यही होना है अब तो बेरोजगार का कोई सहारा कैसे बनेगा तुरंत FIR तुरंत जेल यही चल रहा है पढ़ लिख के कोई करे तो क्या करे जब सब घोटला ही होना है अभ्यर्थी का दर्द,😥🙏
#TeacherVsGodiMedia
प्रयागराज की ये तीसरी कोचिंग रवि P तिवारी सर की है जिसे आज सील कर दिया गया है ,इन सब में मै एक चीज कॉमन देखा हु ये अध्यापक परसो 29 मई को छात्र आंदोलन में शामिल होकर छात्रों की आवाज उठा रहे थे
अब आप सब बताइए इन कोचिंग को बंद करके सील करके विश्व गुरु हम बन जायेंगे ?, बताइए
Khan sir true statement: सबसे बड़े देशद्रोही तो ये अंधभक्त और गोदी मीडिया वाले हैं इनको देश से कोई मतलब नहीं सिर्फ दिन रात सोशल मीडिया पर मोदी मोदी करते रहते हैं
@anjanaomkashyap जी
Online पढ़ाने वाले शिक्षकों को दो कौड़ी का बताने वाली अंजना ओम कश्यप के खिलाफ सभी टीचर स्टैंड ले रहे हैं।
लेकिन मजाल है इस टीचर गगन प्रताप की एक आवाज निकली हो,
इन्हें आप एक खास पार्टी की चाटुकारिता करने और हां में हां मिलाते अक्सर देखा होगा।
अंजना ओम कश्यप ने सभी शिक्षकों के लिए घटिया शब्दों का इस्तेमाल कर उनका अपमान किया है।
यही शिक्षक हैं जिनकी वजह से करोड़ों युवाओं को अच्छी और सस्ती कोचिंग मिल रही है, लेकिन अंजना ओम कश्यप की नजर में वो शिक्षक हैं ही नहीं।
इलाहाबाद में लेखपाल भर्ती के ख़िलाफ़ हो रहे प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले टीचर्स के कोचिंग को सीज़ किया जा रहा है!
लीकतंत्र में प्रदर्शन अपराध होता है!
😭 प्रयागराज कि तीन बड़ी कोचिंग को प्रशासन ने सीज कर दिया है
1:- Ravi tiwari sir Target on
2:- Exampur
3:- Climax maroof sir
इसे अच्छा तो अंग्रेज वाले थे कम से कम आंदोलन तो करने देते थे ❓
क्या सच में हम आजाद है ? जवाब दीजिए
#पेपर_लीक#SSC_GD_SCAMभीषण#lekhpalधांधली