भव्य राम मंदिर भूमि पूजन के प्रथम वार्षिकोत्सव पर सभी देशवाशियों को हृदय से अभिनंदन..!
प्रभू श्री रामचन्द्र जी का भव्य मंदिर सनातन धर्म के गौरवशाली इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित होगा।
@ShriRamTeerth#RamMandir
आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर सेवा करने का गौरव प्राप्त करने के अवसर पर, दिल्ली के झंडेवालान स्थित श्री हनुमान मंदिर में उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना के लिए हवन-पूजन किया।
@narendramodi
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज भाजपा मुख्यालय में आयोजित विशेष प्रदर्शनी का मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी ने उद्घाटन किया।
इस अवसर पर सरकार की 12 वर्षों की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राष्ट्र निर्माण के विविध आयामों का अवलोकन किया।
@BJP4India@NitinNabin
आज कोलकाता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रदेश कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री समिक भट्टाचार्य जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री अमिताभ चक्रवर्ती जी एवं केंद्रीय टोली के सदस्य श्री दिनेशानंद गोस्वामी जी सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
@SuvenduWB@SamikBJP@Amitava_BJP
While @abhijeet_dipke is waiting for immigration, luggage OR on his way to Jantar Mantar, he may want to read a technology lead solution approach beyond the age old resignation rhetoric.
My detailed piece in @ThePrintIndia on history of paper leaks and politics of cheating/leaks in exams.
https://t.co/XYcbtPia4E
स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
स्वाधीनता संग्राम के निर्भीक सेनानी वीर सावरकर जी ने मातृभूमि की सेवा हेतु अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। देश और विचारधारा के प्रति अटूट समर्पण कैसा होता है, उनके जीवन और लेखनी से इसकी सीख मिलती है। “हे मातृभूमि! तेरे बिना जीवन मृत्यु के समान है।” उनका यह कथन राष्ट्र के प्रति उनके अथाह प्रेम का प्रतिबिंब है।
अस्पृश्यता जैसी सामाजिक कुरीतियों का पुरजोर विरोध कर देशवासियों को एक करने वाले सावरकर जी का जीवन युगों-युगों तक हम सभी का मार्गदर्शन करता रहेगा।
जब भी संभव हो, अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी और अन्य प्रियजनों को फोन कर उनका हालचाल अवश्य पूछें। उन्हें पर्याप्त पानी पीने, दोपहर की तेज धूप में बाहर न निकलने और जितना हो सके, आराम करने की सलाह दें।
अत्यधिक गर्मी से होने वाली परेशानी, जैसे चक्कर आना, मतली या ज्यादा थकान लगे तो उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। यदि आपके आसपास किसी व्यक्ति को अचानक बेहोशी जैसा लगे, कमजोरी महसूस करे या फिर अस्वस्थ दिखाई दे, तो उसे तुरंत किसी ठंडी और छायादार जगह पर ले जाएं। उसे पानी, ORS या अन्य तरल पदार्थ दें, जिससे शरीर को राहत मिल सके। बच्चे, बुज़ुर्ग और धूप में काम करने वाले लोग इस भीषण गर्मी में सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। समय रहते ध्यान न देने पर यह स्थिति हीटस्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या का रूप ले सकती है। ऐसे समय में आपकी सतर्कता और देखभाल किसी का जीवन बचा सकती है।
देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाली कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें। कृपया स्वयं को हाइड्रेटेड रखें, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें। ऐसे मौसम में आपकी संवेदनशीलता भी बहुत बड़ा सहारा बन जाती है। यदि संभव हो, तो किसी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी अवश्य दें। मैं ऐसे लोगों की सराहना भी करूँगा जो अपने घरों के और दुकानों के बाहर मटके में जल रखते हैं ताकि कोई भी उनसे पानी पी सके।
युवा ऊर्जा के प्रतीक, @BJP4India के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
आपके कुशल नेतृत्व में संगठन एवं सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं में 'राष्ट्र प्रथम' का भाव और सुदृढ़ हुआ है।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो।
कोलकाता में आयोजित संगठनात्मक बैठक में रहना हुआ। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री समिक भट्टाचार्य जी, संगठन महामंत्री श्री अमिताभ चक्रवर्ती जी एवं सह प्रभारी श्री अमित मालवीय जी सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
आज आवास पर तीर्थराज प्रयागराज में गंगा किनारे स्थित श्रृंगवेरपुर धाम के पूज्य पीठाधीश्वर श्री जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी शांडिल्य जी महाराज से स्नेहिल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
जब एक महिला आत्मनिर्भर होती है तो पूरा परिवार आत्मनिर्भर होता है तथा राष्ट्र निर्माण की इकाई सशक्त होती है और तब विकसित भारत की संकल्पना भी साकार होती है।
आज जनपद आजमगढ़ में डेयरी क्षेत्र को नई गति प्रदान करते श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था, गोरखपुर के विस्तार के अंतर्गत नवनिर्मित दुग्ध अवशीतन केंद्र का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मोबाइल वेटरनरी यूनिट का शुभारंभ तथा लखपति दीदी और बायोगैस प्लांट की लाभार्थी बहनों को सम्मानित भी किया।
ये मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी महिला स्वावलंबन का एक नया आदर्श प्रस्तुत कर रही है।
जनपद वासियों को हार्दिक बधाई।