वोट पर डाका डालोगे, तो सड़क से संसद तक मुकाबला होगा!
आज INDIA ब्लॉक के सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च कर साफ़ संदेश दे दिया कि जनता का वोट संवैधानिक अधिकार है। इस पर हमला बर्दाश्त नहीं। अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में हम समाजवादी सड़क पर उतरे हैं। न डरेंगे, न झुकेंगे, न वोट की डकैती होने देंगे।
लड़ाई अब सिर्फ़ सदन में नहीं, सड़क पर भी है। एक-एक वोट की हिफ़ाज़त करेंगे; सड़क से संसद तक लड़ेंगे!
यूपी की वोटर लिस्ट में 16.18 लाख आवेदनों का ब्योरा कहाँ है, चुनाव आयोग?
द रिपोर्टर्स कलेक्टिव की पत्रकार आयुषी कर और सुमेधा मित्तल की जाँच रिपोर्ट, जिसे नितिन सेठी ने संपादित किया है, चुनाव आयोग से बेहद गंभीर सवाल पूछती है।
हिसाब आसान है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के 71.38 लाख आवेदनों का विवरण सार्वजनिक किया गया, लेकिन अंतिम सूची में 84.30 लाख मतदाता जोड़ दिए गए। यानी सार्वजनिक आवेदनों से 12.92 लाख ज़्यादा नाम!
यह अंतर कैसे आया? पड़ताल में आयोग की एक प्रेस विज्ञप्ति मिली, जिसमें ड्राफ़्ट सूची जारी होने से पहले मिले 16.18 लाख अतिरिक्त आवेदनों का ज़िक्र था। लेकिन रिपोर्ट का आरोप है कि इन आवेदनों के नाम और ज़रूरी विवरण वेबसाइट पर सार्वजनिक नहीं किए गए। ये किस विधानसभा और किस बूथ के आवेदन थे? इनकी जाँच कैसे हुई? जनता इसका मिलान कैसे करे?
पत्रकारों ने जवाब माँगा तो रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोले - “हम आपकी शंकाएँ या प्रश्न सुलझाने के लिए कंसल्टेंसी सेवाएँ नहीं देते।” प्रकाशन तक आयोग ने लिखित सवालों का भी जवाब नहीं दिया था।
चुनाव आयोग, मतदाता सूची का हिसाब देना कोई कंसल्टेंसी नहीं, आपकी जवाबदेही है! ब्योरा सार्वजनिक नहीं होगा तो गलत नाम जुड़ने या सही नाम कटने पर नागरिक आपत्ति कैसे करेंगे?
पूरा ब्योरा जारी कीजिए - लोकतंत्र भरोसा माँगता है और भरोसा जवाब देने से बनता है!
पूरी रिपोर्ट का लिंक : https://t.co/OGjoAn3FI0
#शेर की झलक सबसे अलग 🔥💪🔥
3 दिन से बीमार हैं माननीय जी लेकिन हौसले फौलादी हैं
भ्रष्ट चुनाव आयोग के खिलाफ वोट बचाने की मुहिम में शामिल हुए हैं
लोकतंत्र संविधान बचाने को लेकर प्रतिबद्धता कमाल की है माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की
🔥🔥🔥🔥
#delhi#electioncommisionofindia
#Electioncommision
#AkhileshYadav ❤️💚
#Samajwadiparty
उधर अखिलेश यादव दिल्ली का मोर्चा संभाले हुए हैं इधर श्यामलाल पाल जी ने लखनऊ का दारोमदार संभाले हुए है...
आज प्रदेश अध्यक्ष जी ने कुशीनगर के रामकोला विधानसभा में पीडीए सम्मेलन किया !
"पहले भी चुनाव आयोग पर आरोप लगे हैं। 2017, 2019, 2022, 2024 में बेईमानी की और बंगाल में तो खुला खेल किया।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी