॥ धर्मो रक्षति रक्षितः॥
अवधपुरी की पावन धरा आज अद्भुत दिव्यता और अलौकिक भव्यता से दीप्तिमान है। श्री अयोध्या धाम का कण-कण प्रभु श्री राम की महिमा, सनातन संस्कृति की अक्षुण्ण परंपरा और अगाध रामभक्ति से आलोकित है।
'दीपोत्सव-2026' में सहभागी सभी रामभक्तों को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन।
जय जय श्री राम।
दीपावली पर अपने पितरों के लिए प्रकाश करना हमारा कर्तव्य है। फुलझड़ियाँ अवश्य जलाएँ, आतिशबाज़ी का आनन्द भी लें और बच्चों को उल्कादर्शन की उस प्राचीन परम्परा से परिचित कराएँ, जो समय के साथ विकसित होकर आज फुलझड़ियों और आतिशबाज़ी के रूप में जीवित है।
प्राचीन काल में तेल में भीगे कपड़े की मशाल आकाश की ओर उठाई जाती थी। दीपावली की रात जब हम फुलझड़ी जलाकर आकाश की ओर उठाएँ, तो उसके पीछे का भाव भी स्मरण करें।
शास्त्रों में कहा गया है कि इन दिनों हमारे पितर पितृलोक को लौटते हैं। उनके मार्ग को प्रकाशित करने के लिए उल्का जलाई जाती है।
स्कन्दपुराण में कहा गया है:
उल्काहस्ता नराः कुर्युः पितॄणां मार्गदर्शनम्।
अर्थात् मनुष्य हाथों में जलती हुई उल्का लेकर अपने पितरों को मार्ग दिखाएँ।
धर्मसिन्धु में दीपावली के दिन किए जाने वाले कर्मों का क्रम भी दिया गया है:
अत्र प्रातः अभ्यंगं देवपूजादिकं कृत्वा, अपराह्णे पार्वणश्राद्धं कृत्वा, प्रदोषसमये दीपदानं उल्काप्रदर्शनं लक्ष्मीपूजनं च कृत्वा, भोजनं कार्यम्।
अर्थात् प्रातःकाल अभ्यंग-स्नान तथा देवपूजा आदि करने के पश्चात् अपराह्ण में पार्वण श्राद्ध करें। फिर प्रदोषकाल में दीपदान, उल्काप्रदर्शन और लक्ष्मीपूजन सम्पन्न करके भोजन करें।
पुराने समय में उल्का बनाने के लिए किसी लकड़ी अथवा डण्ठल के सिरे पर तेल में भीगा हुआ कपड़ा बाँधकर उसे प्रज्वलित किया जाता था। फिर उस जलती हुई मशाल को आकाश की ओर ऊँचा उठाया जाता था।
आज हम फुलझड़ी, अनार और अन्य प्रकार की आतिशबाज़ी देखते हैं। इन सबके बीच उल्कादर्शन की उस पुरानी परम्परा को भी स्मरण रखना चाहिए, जिसमें प्रकाश पितरों के मार्गदर्शन के लिए उठाया जाता था।
आन्ध्र प्रदेश सहित देश के अनेक भागों में यह प्रथा अपने पुराने स्वरूप में आज भी प्रचलित है।
लक्ष्मीपूजन के पश्चात् बच्चे गोंगुरा अथवा अरंडी के डण्ठल लेकर आँगन में निकलते हैं। इनके सिरों पर तेल में भीगे कपड़ों की पोटलियाँ बाँधकर आग लगाई जाती है। बच्चे इन जलती हुई उल्काओं को ऊपर उठाते हैं। जब लौ बुझ जाती है, तब डण्ठल को भूमि पर पटकते हुए पुकारते हैं:
डिब्बु डिब्बु दीपावली, मल्ली वच्चे नागुल चविति।
इन बच्चों में बहुतों को उल्कादर्शन का शास्त्रीय नाम भी ज्ञात नहीं होगा। उन्होंने अपने माता-पिता और दादा-दादी को ऐसा करते देखा है। उनके बड़े-बुज़ुर्गों ने अपने पूर्वजों से यह सीखा था। इसी प्रकार एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुँचते हुए हमारी परम्पराएँ जीवित रहती हैं।
कभी-कभी किसी प्रथा का मूल प्रयोजन हमारी स्मृति से ओझल हो जाता है, फिर भी वह प्रथा घरों में बनी रहती है। हमारे पर्वों की अनेक विधियाँ इसी प्रकार चली आ रही हैं। उनके पीछे का शास्त्रीय आधार समझ में आने पर वही परिचित कर्म एक नया अर्थ ग्रहण कर लेता है।
इसलिए दीपावली की रात जब आप बच्चों को लेकर बाहर निकलें, तो पहली फुलझड़ी या रॉकेट जलाने से पहले उन्हें अपने पितरों के विषय में अवश्य बताएँ।
उन्हें बताएँ कि यह प्रकाश उनके परदादा-परदादी और उनसे पहले की अनेक पीढ़ियों के स्मरण में उठाया जा रहा है। जिन लोगों के कारण आज हमारा परिवार है, जिनके जीवन और परिश्रम से हमें यह घर, यह नाम और यह परम्परा मिली है, आज हम उन्हें भी स्मरण कर रहे हैं।
बच्चों के साथ एक क्षण अपने पूर्वजों का ध्यान करें। फिर उस प्रकाश को आकाश की ओर ऊँचा उठाएँ।
किसी दिन हम भी अपने वंशजों के पितर होंगे। तब हमारे लिए भी कोई इसी प्रकार एक लौ उठाएगा। सम्भव है कि उसे हमारा नाम तक याद न हो, फिर भी उस प्रकाश में हमारा स्मरण होगा।
यही हमारी परम्परा का सौंदर्य है। दीवाली है, पटाखे चलाइये।
नीलमाधव प्रसाद शाही (वेदाञ्जनम्)
जय द्वारिकाधीश।
As Prabhu Ram returns,may every home shine with the light of love,every heart be filled with happiness, and every life be blessed with peace and prosperity🪔
May this Diwali bring countless reasons to smile. Happy Diwali!🪔
Jai Shri Ram! 🚩
#HappyDiwali#JaiShriRam#Diwali2026
The Embassy of India extends warm wishes to fellow citizens and friends of India in Israel on the joyous occasion of Diwali! 🪔 🇮🇳
May the Festival of Lights illuminate our lives with hope, happiness and positivity, and bring harmony and prosperity to all.
Wishing everyone a bright, beautiful and joyous Diwali! 🙏✨
Video Credit: Mr Sangam Yadav 👏
שגרירות הודו מאחלת חג דיוואלי שמח לבני הקהילה ההודית ולכל ידידי הודו בישראל! 🪔 🇮🇳
מי יתן והאור של החג ימלא את חיינו בתקווה, באושר ובאופטימיות, ויביא עמו הרמוניה, שלום ושגשוג לכולנו.
מאחלים חג דיוואלי שמח, מואר ומלא בשמחה! 🙏✨
קרדיט על הסרטון: מר סנגאם ידב 👏
@narendramodi@PMOIndia@DrSJaishankar@MEAIndia@IsraelMFA@IsraelinIndia
“धर्मार्थकाममोक्षाणामारोग्यं मूलमुत्तमम्।”
Health is the foundation of a fulfilling life. Dhanteras reminds us that true prosperity goes beyond material wealth; it lies in good health, inner well-being, gratitude and the happiness we create for those around us.
On this auspicious occasion, may 𝐋𝐨𝐫𝐝 𝐃𝐡𝐚𝐧𝐯𝐚𝐧𝐭𝐚𝐫𝐢, the divine physician and source of healing, bless us with good health, vitality and well-being. May his blessings inspire us to value the gift of life and care for one another.
Wishing everyone and their families a blessed Dhanteras filled with good health, happiness, peace and prosperity.
शुभ धनतेरस
@avaadagroup@AvaadaElectro@Avaada_Fdn
Dhanteras, Shubh Dhanteras, Lord Dhanvantari, Avaada Group, Avaada Electro, Avaada Foundation
American singer Mary Millben, who has performed for five consecutive US presidents, shares a clip of her rendition of the Hindu aarti Om Jai Jagdish Hare ahead of Diwali.
Dressed in traditional Indian attire, she links the festival's theme of light over darkness to a Bible verse.
#Diwali @MaryMillben
आश्चर्य हो रहा है।
इस वक्तव्य पर नहीं, अपितु इसपर आपत्ति करनेवालों पर जो विनोद, रस और भाव से सर्वथा अपरिचित हैं। जो विनोदप्रिय हैं, भावसम्पन्न हैं, भगवद्रसिक हैं, वे जानते हैं यह व्याजस्तुति है। आप भी जानें व्याजस्तुति क्या होती है।