⚠️ ये भयावह वीडियो आपकी रूह कंपा देगा,
लेकिन मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार, राष्ट्रीय महिला आयोग, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, महिला बाल विकास मंत्री इत्यादि की चुप्पी भी नही तुड़वा सकता।
रीवा में दो महिलाओं को निजी जमीन पर सड़क बनाने का विरोध करने पर दबंगों ने जिंदा जमीन में गाड़ा..
कांवर यात्रा पथ के दुकानों पर
दुकानदार का नाम लिखना
मक़सद छूआछूत को बढ़ावा देना
दलित और मुस्लिम का आर्थिक
बहिष्कार करना है।
संकल्प लें कि ऐसे लोगों को गद्दी से
उतार उनको नाम लिखने लायक़ भी
नहीं रहने देंगे!
पिछले 3 दिन में ये तीसरा ट्रेन हादसा है।
यूपी के अमरोहा में मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए।
मोदी सरकार में हर कुछ दिन पर ट्रेन हादसों की खबर आती थी, लेकिन अब रोज ऐसी खबरें आ रही है।
सरकार की अनदेखी ने देश की लाइफ लाइन कही जाने वाली रेल को बर्बाद कर दिया है।
देश में बेरोजगारी दर 9.2% पर पहुंच गई है।
युवा परेशान हैं, नौकरी के लिए भटकने को मजबूर हैं।
लेकिन नरेंद्र मोदी को इन युवाओं की परेशानी न दि��ाई दे रही है और न सुनाई दे रही है।
वे तो उल्टा सारे आंकड़ों को नजरअंदाज कर झूठ फैलाने में लगे हैं।
नरेंद्र मोदी खुलेआम झूठ कह रहे हैं कि हमने 4-5 साल में रिकॉर्ड तोड़ रोजगार दिया है।
जबकि सच्चाई ये है 👇🏼
• देश के बेरोजगारों में 83% युवा हैं
• देश में दर्जनों पेपर लीक हो रहे हैं
• 30 लाख सरकारी पद खाली हैं
• 20-24 साल के युवाओं में बेरोजगारी दर 44.49% है
• बेरोजगारी से तंग आकर हर घंटे 2 युवा आत्महत्या करते हैं
• युवा नौकरी के लिए रूस और इजराइल जाने को मजबूर हैं
नरेंद्र मोदी ने छोटे उद्योगों को बर्बाद कर देश में रोजगार के अवसर खत्म कर दिए हैं। मोदी सरकार की नीतियों ने य���वाओं को बेरोजगारी के दलदल में धकेल दिया है।
लेकिन नरेंद्र मोदी को युवाओं की तकलीफों से कोई फर्क नहीं पड़ रहा। मोदी अपनी दुनिया में मस्त हैं, अपने दोस्तों को अमीर बनाने में व्यस्त हैं।
सच है-
नरेंद्र मोदी ने युवाओं को बेरोजगार कर, देश को तबाह और बर्बाद कर दिया है।
मध्यप्रदेश में किसानों का हाल देखिए:
मंदसौर के एक बुजुर्ग किसान की ज़मीन फर्जी दस्तावेजों के द्वारा कुछ लोगों ने हड़प ली है। किसान हिम्मत हारकर कलेक्टर कार्यालय से इस तरह निराश होकर लौटे।
मोहन यादव जी,
इतने पत्थर दिल मत बनिए, कि किसानों की आवाज़ ही सुनाई न दे���
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 15 में यह प्रावधान ह�� कि राज्य द्वारा किसी नागरिक के प्रति केवल धर्म, मूल वंश, जाति, लिंग या जन्म स्थान को लेकर विभेद नहीं किया जाएगा.
अब इन्हें सुनिए.
पूर्व मंत्री मुकेश सहनी जी के पिता जीतन
सहनी जी की दरभंगा में निर्मम हत्या BJP के
रावणराज का पुख़्ता प्रमाण है
हत्या दर हत्या से कोहराम मचा है,नीतीश जी के
शासन का इकबाल खत्म हो गया है।अब प्रशासन
अपराधियों के बजाय निर्दोषों को फंसाने का निज़ाम
बन गया है।मुकेश जी के हम साथ हैं।
2023 में देश के 16 लाख बच्चों को किसी प्रकार का कोई टीका नहीं लगा।
इनमें पोलियो, डिप्थीरिया, टिटनस, चेचक और हेपटाइटिस जैसे टीके शामिल हैं।
यानी अब बच्चों को बीमारियों से बचाने की जिम्मेदारी भी आपकी ही है। मोदी सरकार का इससे कोई लेना देना नहीं है।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द जी ने एक ऐतिहासिक बहस छेड़ दी है जो मध्य-युग और आधुनिक-युग के बीच फ़र्क़ तय करती है; वही बहस जो 17वीं - 18वीं सदी में वैश्विक पुनर्जागरण का अग्रदूत बनी।
उस अंधकार-युग में राज्यसत्ता (State) को धर्मसत्ता (Church) से अलग करनेवाली इसी अवधारणा ने यूरोप और हिंदुस्तान में आधुनिकता और विकास का बीजारोपण किया।
आज़ादी की लड़ाई की सफलता और आज़ाद भारत में हासिल की गयी प्रगति इसी आधुनिक सोच का परिणाम थी।
अफ़सोस की भाजपा हमारे देश को वापस उसी मध्य-युग में ले जाने का षड्यंत्र कर रही है।
प्रधानमंत्री जी कुछ दिन पहले मुंबई में कह रहे थे कि हमने जाने कितने करोड़ रोजगार देकर रिकॉर्ड तोड़ डाले। आज उसी मुंबई में कुछ वैकेंसीज के लिए आए बेरोजगारों की अपार भीड़ का वीडियो वायरल है। इसके पहले गुजरात के एक होटल में 25 वैकेंसीज के लिए 15 लाख बेरोजगार आए और भगदड़ जैसे हालात बन गए थे। यह दिखाता है कि रिकॉर्ड टूटा जरूर है लेकिन चरम बेरोजगारी का। देश ऐतिहासिक बेरोजगारी का सामना कर रहा है।
मेरी प्रधानमंत्री जी से अपील है कि अब खोखले वादों और ध्यान भटकाने की राजनीति कृपया बंद करें और देश के युवाओं के बारे में सोचें। जिन होनहार युवाओं की उम्र बीत रही है, उन्हें करोड़ों नये अवसरों की जरूरत है।