यतो धर्मस्ततो जयः
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों व जीवन-मूल्यों का स्मरण कराने वाले पावन पर्व विजयादशमी की समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
यह पर्व हमें अहंकार त्याग कर सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
जय श्री राम।
शारदीय नवरात्रि में महानवमी के पावन अवसर पर नवदुर्गा के नवम स्वरूप माँ सिद्धिदात्री के चरणों में नमन।
समस्त सिद्धियों की अधिष्ठात्री माँ सिद्धिदात्री की कृपा से सभी के संकल्प सिद्ध हों, जीवन में सुख, समृद्धि एवं सद्बुद्धि का वास हो तथा लोकमंगल का मार्ग प्रशस्त हो।
जय माता दी।
आदिशक्ति माँ दुर्गा के अष्टम स्वरूप माँ महागौरी की आराधना से साधक के जीवन में पवित्रता, आत्मसंयम और शक्ति का संचार होता है।
जगजननी माँ से प्रार्थना है कि सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख और शांति का वास हो, उनकी मनोकामनाएं पूर्ण हों तथा नव ऊर्जा से आलोकित हो।
जय माँ महागौरी।
अपने भक्तों को अभय प्रदान करने वाली आदिशक्ति माँ दुर्गा के सप्तम स्वरूप माँ कालरात्रि के चरणों में कोटि-कोटि नमन।
माँ कालरात्रि की कृपा से विघ्न-बाधाएं समाप्त हों, सभी के जीवन में शुभता का संचार हो तथा सुख, शांति और व समृद्धि का प्रकाश फैले।
जय माँ कालरात्रि।
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आदिशक्ति मां भगवती की षष्टम स्वरुप मां कात्यायनी जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन!
मां कात्यायनी शक्ति, साहस और धर्म की रक्षा की प्रतीक हैं। उनकी कृपा से सभी के जीवन में निर्भयता, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, यही मंगलकामना है।
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आदिशक्ति मां भगवती की पंचम स्वरुप मां स्कंदमाता जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन!
ममता, करुणा और वात्सल्य की प्रतीक मां स्कंदमाता की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, यही मंगलकामना है।
सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यां कुष्मांडा शुभदास्तु मे।
आदिशक्ति व माँ भगवती की चतुर्थ स्वरूप माँ कुष्मांडा जी सभी के जीवन से रोग-शोक दूर कर, आयु-यश में वृद्धि करें।
पावन शारदीय नवरात्र के तृतीय दिवस पर आदिशक्ति माँ भगवती के तृतीय स्वरूप माँ चंद्रघंटा के चरणों में प्रणाम हे मैया सबके दु:खों का नाश कर अपनी कृपा से इस धरा के हर प्राणी का कल्याण कीजिए।
आपके आशीर्वाद से अपार सुख, शांति, समृद्धि और प्रेम का वास हो।
जय माँ चंद्रघंटा!
दधाना करपाभ्यामक्षमालाकमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।
शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर तपस्या, त्याग और संयम की प्रतिमूर्ति माँ ब्रह्मचारिणी के चरणों में वंदन।
माँ की कृपा से हमें अटूट धैर्य, अदम्य साहस और अडिग संकल्प की शक्ति प्राप्त हो।
शारदीय नवरात्र के पावन प्रथम दिवस माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप माँ शैलपुत्री के चरणों में प्रणाम और यही प्रार्थना कि सम्पूर्ण जगत का मंगल और कल्याण कीजिए। मैया के आशीर्वाद से हर घर में अपार सुख, शांति, समृद्धि और प्रेम का वास हो।
जय माँ शैलपुत्री!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री #NarendraModi जी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर बेसली जलाशय स्थित पार्क पर “आशीर्वाद का दीया” प्रज्ज्वलित कर मोदी जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय भाईसाहब श्री लालसिंह आर्य जी उपस्थित रहे।
धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे।
प्रेम, करुणा, धर्म और कर्मयोग के शाश्वत संदेशवाहक भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य उत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। लीलाधर की कृपा सदैव सब पर बनी रहे
"12 साल-विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के।"
आज की दिन 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली थी शपथ।
PM मोदी ने अपने कार्यकाल के सफल 12 साल आज पूरे कर लिए हैं।
पहली बार गृहमंत्री अमित शाह की आंखों में आंसू!
"हमारे 321 देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने भाजपा के लिए अपनी जान गंवाई है।
2016 में हम 3 थे, 2021 में 77 थे और 2026 में हमारा मुख्यमंत्री बनने जा रहा है।
उन सभी 321 कार्यकर्ताओं को और उनके परिजनों को मैं आज नमन करता हूं।"
आज ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा 98 वर्षीय वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता माखन लाल सरकार जी का अभिनंदन करना भाजपा के उच्च संस्कारों का जीवंत उदाहरण है।
यह दृश्य बताता है कि भाजपा में राष्ट्रनिष्ठा और कार्यकर्ताओं का संघर्ष ही सर्वोपरि है। माखन लाल जी जैसे तपस्वियों के त्याग से ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।
ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं को शत-शत नमन!