जहाँ संविधान की शपथ ली, आज वहीं संविधान का सम्मान बचाने बैठा हूँ।
मासूमों पर हुए अत्याचार के विरुद्ध अपना कर्तव्य निभा रहा हूँ।
जय भीम, जय भारत।
#संसद_मार्च#जंतर_मंत्र
मीणा समाज का मेरे ऊपर एहसान इतना बड़ा है, कि इस जीवन में मेरे शरीर की चमड़ी की जूती भी पहना दूं तो भी यह एहसान नहीं चुका सकता ~ श्री प्रहलाद गुंजल
@Rajasthan_Radio@realhimeshh
पाँचना बाँध परियोजना से जुड़े जल वितरण विवाद के स्थायी समाधान एवं क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के संबंध में आज माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को पत्र लिखकर आवश्यक हस्तक्षेप का आग्रह किया।
न्यायालय के निर्देशों का सम्मान, किसानों के हित एवं क्षेत्रीय संतुलन सुनिश्चित करते हुए सर्वमान्य समाधान निकाला जाना आवश्यक है।
@AmitShah@RajGovOfficial@INCIndia@INCRajasthan
@HC_meenaMP भाजपा की राजनीति का स्तर देखिये BJP का पूर्व सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया टोंक में कंबल बॉंट रहा है,जैसे ही पता चला कि कंबल लेने वाली महिला मुस्लिम है उससे कंबल वापस ले लिया@narendramodi जी सबका साथ - सबका विकास की क्या शानदार ट्रेनिंग दी है आपने अपने नेताओं को ?
कितना ज़हर भरा है
आज टोंक जिले की निवाई विधानसभा के ग्राम करेडा बुजुर्ग में भगवान के मंदिर पर पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया द्वारा मुस्लिम रोजेदार महिलाओं से किया गया व्यवहार न केवल निंदनीय है बल्कि इस देश के सामाजिक ताने बाने को नष्ट करने वाली विघटनकारी सोच का परिणाम है।
गरीब और असहाय महिलाओं को कंबल देकर फिर उनका नाम पूछकर, उनके धर्म के आधार पर कंबल वापस लेना — यह बेहद शर्मनाक और अमानवीय कृत्य है।
राजनीति सेवा का माध्यम होती है, अपमान और भेदभाव का नहीं।
जनता जनप्रतिनिधियों को इसलिए चुनती है कि वे हर वर्ग, हर धर्म और हर जरूरतमंद व्यक्ति के साथ समान व्यवहार करें, न कि किसी की गरीबी और मजबूरी का मजाक बनाएं।
पूर्व सांसद को क्या प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि जो मुझे और मेरी पार्टी को वोट नहीं देते उसकी कोई मदद नहीं करनी चाहिए।
यदि ऐसा है तो फिर क्यों सरकार ने अल्पसंख्यकों के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं चला रखीं है,उन्हें भी बंद कर देना चाहिए।
मैं इस घटना की कड़ी भर्त्सना करता हूं और ये स्पष्ट करना चाहता हूं कि टोंक–सवाई माधोपुर की धरती पर नफरत और भेदभाव की राजनीति को कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। यहां की जनता भाईचारे और इंसानियत में विश्वास करती है, और जो भी व्यक्ति समाज को बांटने की कोशिश करेगा, जनता उसे जवाब देना जानती है।
ये घटना इंसानियत के मुंह पर तो तमाचा है ही,बल्कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी द्वारा प्रदत्त संविधान का भी अपमान है।
मैं इस घटना की कड़ी भर्त्सना करता हूं और माननीय प्रधानमंत्री जी से निवेदन करता हूं कि इस प्रकार की विघटनकारी मानसिकता रखने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें।
@narendramodi@BhajanlalBjp@RajGovOfficial@INCIndia@INCRajasthan
मैं राजस्थान में हो रहे अवैध खनन पर सदन का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं।
राजस्थान में प्राकृतिक रूप से 81 प्रकार के खनिज पाए जाते हैं, जिनमें से 57 का व्यवसायिक रूप से खनन किया जा रहा है। यहां से अवैध खनन की खबरें भी लगातार आती रहती हैं।
CAG की रिपोर्ट बताती है-
राजस्थान में पिछले वर्षों के मुकाबले 170 गुना ज्यादा अवैध खनन किया जा रहा है। ऐसे में युवा भ्रमित हो रहे हैं और नौकरी के अभाव में अवैध खनन की ओर जा रहे हैं।
: लोक सभा में @HC_meenaMP जी
अजमेर से नसीराबाद वाया टोंक चौथ का बरवाड़ा-सवाई माधोपुर की परियोजना, 2015-16 के बजट में घोषित है।
लेकिन यह परियोजना अभी तक लंबित है।
मेरा सरकार से सवाल है कि यह परियोजना कब शुरू होगी?
: लोक सभा में @HC_meenaMP जी
'राष्ट्रीय पथ प्रकाश कार्यक्रम' केंद्र सरकार की योजना है, जो 2015 में लागू की गई थी।
लेकिन मंत्री जी जवाब दे रहे हैं कि इसके लिए एक पैसा भी नहीं दिया गया है। मेरे लोक सभा क्षेत्र में इसके तहत कहीं बिजली नहीं लगी।
इसलिए सदन में इससे जुड़ी भ्रामक जानकारियां देना बंद करें।
: लोक सभा में @HC_meenaMP जी
राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री द्वारा आदिवासियों के प्रति गन्दी मानसिकता से DNA टेस्ट को लेकर दिये गये बयान के विरोध मैं मंत्री के जयपुर स्थित सरकारी आवास पर दिनांक 29.06.2024 को सुबह 11.00 बजे ब्लड सैंपल देने पहुंच रहा हूँ।
#शिक्षा_मंत्री_इस्तीफा_दो
बांसवाड़ा-डूंगरपुर की जनता के आशीर्वाद से 18वी लोकसभा का सदस्य बनकर आज संसद भवन में शपथ ली।
इस उपलब्धि के लिये पार्टी के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकताओं एवं मेरी डूंगरपुर-बांसवाड़ा की जनता को तहे दिल से धन्यवाद जोहार। 🙏☘️
राजस्थान के शिक्षा मंत्री,छह बार के विधायक श्री मदन दिलावर जी द्वारा आदिवासी नेताओं के डीएनए टेस्ट करवाने के लिए दिए गए घृणित बयान की मैं कड़ी निन्दा करता हूं।
सामाजिक द्वेषता बढ़ाने वाला ये बयान उनकी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ वाली मानसिकता को दर्शाता है।
NEET देने वाले हज़ारों स्टूडेंट्स अपने परिवारों के साथ भयंकर गर्मी में सड़क पर हैं और नरेंद्र मोदी चुप-चाप तमाशा देख रहे हैं।
उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि इस संघर्ष में सड़क से लेकर संसद तक INDIA आपके साथ है।
परीक्षार्थियों से चर्चा का पूरा वीडियो देखें:
प्रशासन द्वारा की जा रही अघोषित विद्युत कटौती एवं आमजन की पेयजल आपूर्ति समस्याओं को लेकर आज गंगापुर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन प्रस्तुत कर अविलंब समाधान की मांग की।
इस दौरान गंगापुर विधायक श्री रामकेश जी मीना सहित कार्यकर्ता बंधु एंव आमजन उपस्थित रहे।
@Ramkeshmeenainc