मुझे आईएएस बनना है..यह सवाल लेकर छात्रा राजप्रिया वैशाली डीएम के पास पहुंची. डीएम ने छात्राओं के हर सवाल का जवाब दिया और उन्हें विस्तार से समझाया कि इसके लिए कैसे तैयारी करनी है. डीएम अपनी इस अनोखी पहल से जिले के नौनिहालों का भविष्य संवार रही हैं. सराहनीय प्रशासनिक पहल: आमतौर पर किसी जिले के डीएम के कंधे पर पूरे जिले की जिम्मेदारी होती है और वे व्यवस्था को ही सुदृढ़ करने में व्यस्त रहते हैं. लेकिन वैशाली जिले की कमान एक ऐसी महिला अधिकारी के हाथ में है, जो व्यवस्था बेहतर बनाने के साथ-साथ बच्चों का मार्गदर्शन भी कर रही हैं.
#BiharEducation #VaishaliDM #Vaishali #IAS #UPSC #CivilServices #DM #StudentMotivation #Education #CareerGuidance #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities