🇮🇳 राष्ट्रीय लोक मोर्चा
विमर्श शिविर 2026 — राजगीर
बिहार के विकास हेतु 15 संकल्प
“सशक्त बिहार • समृद्ध बिहार • विकसित बिहार”
#rlm#upendrakushwaha#bihar#sankalp
तीन दिवसीय विचार शिविर की जानकारी दी।
आगामी 20, 21 एवं 22 अगस्त को आयोजित इस शिविर में युवाओं की शिक्षा, किसानों की समस्याओं तथा पार्टी के संगठन को और मजबूत एवं प्रभावी बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श होगा।
#रलम
नम मनोनीत सभी जिला अध्यक्षों को हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है आप सभी राष्ट्रीय लोक मोर्चा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ को मज़बूत करते हुए पंचायत स्तर तक जुझारु संगठन का विस्तार करेंगे ।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, बिहार द्वारा विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई। सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आशा है सभी साथी संगठन को मजबूत करेंगे और सामाजिक न्याय व जनहित की आवाज़ को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। 🇮🇳
नई दिल्ली : राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सांगठनिक चुनाव कार्यक्रम में बिहार सहित देशभर से आए प्रतिनिधियों, प्रदेश अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता साथियों ने मुझे फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया।
1/2
आज परिसीमन सुधार एवं महिला आरक्षण विरोधी महागठबंधन दलों के खिलाफ पटना सहित बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में #RLM के कर्मठ एवं ओजस्वी साथियों द्वारा “#धिक्कार_मार्च" का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।
https://t.co/AjXjlIGxYK
हमारी पार्टी @RLMofIndia के “#संवैधानिक_अधिकार_परिसीमन_सुधार” अभियान को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही विपक्षी दलों ने संसद में विरोध कर रोक दिया। अगर यह बिल कानून बनता, तो बिहार में लोकसभा सीटें 40 से बढ़कर 60 और विधानसभा सीटें 243 से बढ़कर 365 हो जातीं—यही हमारी असली लड़ाई थी।
आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण मेरे लिए अत्यंत गौरव का क्षण है।
एक बार फिर से इस अप्रतिम जिम्मेदारी के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, बिहार के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी सहित #RLM व #NDA के सभी नेताओं, कार्यकर्ता साथियों एवं बिहार के जनता-जनार्दन के प्रति हृदयतल से आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही संकल्प लेता हूँ कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत और विकसित बिहार बनाने के सपनों को साकार करने संबंधित हर आवाज को सदन में मुखरता से उठाते हुए बिहार में पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई सुनिश्चित हो इसके लिए निरंतर कार्य करता रहूँगा।
कैम्प कार्यालय, पटना: दलितों के मसीहा, "भारत रत्न" बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री @UpendraKushRLM के नेतृत्व में सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान बाबा साहेब के संघर्षों एवं लोक समतावादी विचारों का स्मरण करते हुए समानता, न्याय और सशक्त समाज निर्माण की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
महान अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, विधिवेता, समाज सुधारक, स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री और भारतीय संविधान के शिल्पकार 'बाबा साहेब' "भारत रत्न" डा. भीम राव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हैं।
भारतीय संगीत का सितारा, स्वर साम्राज्ञी "पद्म विभूषण" आशा भोसले जी के निधन की खबर अति दुःखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों के लिए संबल की कामना करते हैं। उनके निधन से देश को संगीत क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई।
ॐ शांति !
देश में हरित क्रांति के जनक, समता मूलक समाज के प्रहरी स्वतंत्रता सेनानी पूर्व उपप्रधान मंत्री स्व० बाबू जगजीवन राम जी जयंती पर उन्हें भावपूर्ण बार बार नमन।
देश में हरित क्रांति के जनक, समता मूलक समाज के प्रहरी स्वतंत्रता सेनानी पूर्व उपप्रधान मंत्री स्व० बाबू जगजीवन राम जी जयंती पर उन्हें भावपूर्ण बार बार नमन।
गरीबों, शोषितों, वंचितों व पीड़ितों के हक़-हुक़ूक़ की आवाज़ बुलंद करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, लोकसमता नायक और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन एवं विनम्र श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हैं। बिहार सहित समस्त देशवासियों को समता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
विश्व को गणतंत्र, ज्ञान, अहिंसा, बलिदान, पौरुष, शिक्षा, सौहार्द व स्वतंत्रता के महान मूल्यों का पाठ पढ़ाकर मौर्य साम्राज्यकालीन बृहत अखंड भारत का केंद्रबिंदु रहा बिहार राज्य के स्थापना दिवस पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं ढ़ेरों शुभकामनाएं।
#जय_हिंद ! #जय_बिहार !
#जुग_जुग_जिये_बिहार !
बिहार से राज्यसभा चुनाव में एनडीए के सभी सम्मानित उम्मीदवारों - श्री नीतीश कुमार जी, श्री नितिन नवीन जी, श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी, श्री रामनाथ ठाकुर जी एवं श्री शिवेश कुमार जी को निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ।
आप सभी के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ ।
बिहार सहित समस्त देशवासियों को सामाजिक सद्भाव, आपसी प्रेम, प्रकृति-विनोद और हर्ष-उल्लास के साथ मनाए जाने वाला रंगोत्सव का पावन पर्व #होली की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर आप सभी को सुख, समृद्धि, आरोग्य और ढ़ेरों खुशियां प्रदान करें।
#happyholi2026
राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव (बिहार) 2026 में RLM के उम्मीदवार के रूप में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री उपेंद्र कुशवाहा जी को चौथे उम्मीदवार के रूप में चुने जाने पर हृदय से हार्दिक बधाई ।
राज्य सभा द्विवार्षिक चुनाव (बिहार) 2026 के लिए मुझे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से समर्थन देने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी, जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @NitishKumar जी, लोजपा (रामविलास) राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री श्री @iChiragPaswan जी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री श्री @jitanrmanjhi जी सहित #NDA के सभी केंद्रीय एवं प्रदेश के नेताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।
राज्य सभा द्विवार्षिक चुनाव (बिहार) 2026 के लिए मुझे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से समर्थन देने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी, जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @NitishKumar जी, लोजपा (रामविलास) राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री श्री @iChiragPaswan जी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री श्री @jitanrmanjhi जी सहित #NDA के सभी केंद्रीय एवं प्रदेश के नेताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।
अन्नदाता-किसानों के हक़-हुक़ूक़ के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महान संन्यासी और समाज सुधारक स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन एवं विनम्र श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हैं।