#पार्षद l
#वार्ड_28_हरजिंदर_नगर, नगर निगम कानपुर l
यूपी #विधानसभा अध्यक्ष परम आदरणीय श्री @satishmahanaup जी की विशेष अनुकंपा और आशीर्वाद से उनके गृह वार्ड से l
आज उत्तर प्रदेश विधानसभा के भ्रमण पर आए कानपुर स्थित सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर के छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस अवसर पर उन्हें विधायिका की कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं तकनीकी विकास के महत्व के बारे में जानकारी दी। विधानसभा भ्रमण के अनुभव को बच्चों ने “अमेजिंग” बताया।
युवा पीढ़ी का लोकतंत्र और उसकी कार्यप्रणाली से जुड़ना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
आज उत्तर प्रदेश विधान सभा में संसदीय अनुश्रवण समिति (प्रोटोकॉल उल्लंघन) की बैठक की अध्यक्षता की।
इस दौरान समिति के माननीय सदस्यों के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें उनके महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार प्राप्त हुए।
#UPVidhanSabha
आज विधान भवन में उत्तर प्रदेश विधान सभा के संदर्भ पुस्तकालय हेतु गायत्री ज्ञान मंदिर के प्रतिनिधियों द्वारा युगऋषि वाङ्मय साहित्य भेंट किया गया।
यह अमूल्य साहित्य पुस्तकालय की ज्ञान-संपदा को समृद्ध करेगा तथा पाठकों, शोधार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों को ज्ञान, संस्कार और सद्विचारों से युक्त साहित्य का लाभ प्राप्त कराने में सहायक होगा।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष के रूप में मेरे चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर प्रेषित आत्मीय शुभकामना संदेश मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय है। उनके स्नेह, विश्वास एवं मार्गदर्शन के लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
पिछले चार वर्षों में मेरा सतत प्रयास रहा है कि उत्तर प्रदेश विधान सभा लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं तथा जनहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ बनाए। इस यात्रा में माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी, तथा सभी माननीय सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग और विश्वास मेरी सबसे बड़ी शक्ति रहा है।
माननीय प्रधानमंत्री जी का यह स्नेह एवं विश्वास मुझे भविष्य में भी पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ जनसेवा, लोकतांत्रिक आदर्शों तथा संसदीय गरिमा को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।
#PMModi #UPVidhanSabha
आज उत्तर प्रदेश विधान भवन में संसदीय अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता की।
इस अवसर पर माननीय सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार साझा किए, जिनके आधार पर संसदीय कार्यों को और अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं जनोन्मुख बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सार्थक विमर्श हुआ।
समस्त प्रदेशवासियों को महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा के शुभारंभ की हार्दिक शुभकामनाएं।
यह रथ यात्रा श्रद्धा, सेवा और समर्पण का दिव्य उत्सव है।
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी से कामना है कि आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल का संचार हो।
#जय_जगन्नाथ #रथयात्रा
काशी में वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसी कड़ी में आज हमने गंगा के किनारे 6-लेन के अत्याधुनिक कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी है। इससे शहर के प्रमुख धार्मिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक स्थलों तक पहुंच और बेहतर होगी। इसके साथ ही रोड नेटवर्क पर यातायात का दबाव कम होने से आवागमन ज्यादा सुगम होगा। यह प्रोजेक्ट पूर्वांचल के आर्थिक विकास में और तेजी लाने वाला है।
https://t.co/ss0yTrea0U
उत्तर प्रदेश में कनेक्टिविटी के विस्तार के साथ वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन को और अधिक सुगम एवं सुविधाजनक बनाने के लिए हम कृतसंकल्प हैं। इसी दिशा में आज हमारी सरकार ने वरुणा नदी के किनारे 6/4-लेन के एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी है। यह प्रोजेक्ट न सिर्फ हमारे सांस्कृतिक महत्त्व के शहरों के लिए एक मॉडल बनेगा, बल्कि इंफ्रास्ट्रक्चर विकास से यहां के लोगों का जीवन भी और आसान होगा।
https://t.co/oeOAwbrLWN
आज लखनऊ के रवीन्द्रालय प्रेक्षागृह में आयोजित “चन्द्रभानु गुप्त राष्ट्र गौरव सम्मान-2026” समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर चन्द्रभानु गुप्त जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति-पत्र, अंगवस्त्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया।
आज 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विषय पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के साथ आयोजित महत्वपूर्ण संवाद में अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।
#OneNationOneElection#एकराष्ट्रएकचुनाव
आज लखनऊ के एक निजी होटल में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में संयुक्त संसदीय समिति के समक्ष इस महत्वपूर्ण विषय पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सुदृढ़ एवं जनहितकारी बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के विरुद्ध लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच में शानदार विजय के लिए हार्दिक बधाई।
यह गौरवपूर्ण उपलब्धि देश की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और भारतीय खेल जगत के स्वर्णिम अध्याय के लिए एक नया प्रेरणास्रोत बनेगी।
#ENGvIND#TeamIndia #cricket
#testmatch #INDIANWOMENSCRICKETTEAM
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक परम पूज्य प्रो. राजेन्द्र सिंह 'रज्जू भैया' जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि।
राष्ट्र जीवन के प्रति 'रज्जू भैया' जी का समर्पण, संगठन कौशल, सेवा एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
केंद्रीय मंत्री श्री @rajnathsingh जी एव श्री @nitin_gadkari जी के कर-कमलो से यूपी के मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी की उपस्थिति मे यूपी विधानसभा अध्यक्ष श्री @Satishmahanaup जी ने आज लखनऊ मे ₹4,850 करोड़ से बने कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम मे सहभाग किया।।
केंद्रीय मंत्री श्री @rajnathsingh जी एव श्री @nitin_gadkari जी के कर-कमलो से यूपी के मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी की उपस्थिति मे यूपी विधानसभा अध्यक्ष श्री @Satishmahanaup जी ने आज लखनऊ मे ₹4,850 करोड़ से बने कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम मे सहभाग किया।।
आज कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, हरदोई-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के लोकार्पण एवं इंजीनियरिंग कॉलेज फ्लाईओवर के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। ₹4,850 करोड़ से अधिक लागत की इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं से उत्तर प्रदेश में आधुनिक सड़क नेटवर्क को मजबूती मिलेगी और सुगम, सुरक्षित एवं तेज आवागमन के साथ औद्योगिक विकास, व्यापार एवं निवेश को नई गति प्राप्त होगी।
इस अवसर पर माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी, माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री @nitin_gadkari जी, माननीय उपमुख्यमंत्री श्री @kpmaurya1 जी, माननीय उपमुख्यमंत्री श्री @brajeshpathakup जी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।