कैप्टन स्मित मच्छार के अद्वितीय साहस को नमन। उनके साहसिक कार्य ने कर्तव्य की सामान्य सीमा से आगे बढ़कर 170 से अधिक लोगों के जीवन की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे वास्तव में एक सच्चे वीर हैं और उनकी बहादुरी तथा समय पर की गई सूझबूझपूर्ण कार्रवाई के लिए पूरा देश उन पर गर्व करता है।
हम उनके शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
सुनील आंबेकर
अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख,
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
संघ शताब्दी वर्ष
@RSSorg देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर लोकतंत्र को रक्षित कर हिंदू समाज को संगठित कर भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए अग्रसर
#RSS100Years#संघमय_समाज
मुस्लिम देश इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने अपने सम्मान में आयोजित भोज में कहा, "मेरा #DNA इंडियन है, मैं यहां आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।"
प्रयागराज के पवित्र संगम पर आस्था और अध्यात्म की दिव्यता तथा समरसता के महाकुंभ के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
#महाकुंभ_2025_प्रयागराज#MahaKumbh
भूतपूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं महावीर मंदिर न्यास, पटना के सुयोग्य सचिव आचार्य किशोर कुणाल जी के निधन की सूचना अत्यंत दु:खद और मर्मांतक है। हमारी संवेदनायुक्त भावनाएँ उनके परिवार एवं प्रियजनों के साथ हैं।
कुणाल जी एक कुशल प्रशासक और सामाजिक- सांस्कृतिक एवं धार्मिक-आध्यात्मिक क्षेत्र के दिग्गज थे। वे भारतीय ज्ञान परंपरा के विद्वान और अयोध्या श्री राम जन्मभूमि आंदोलन एवं मंदिर निर्माण के कार्य में सक्रिय सहभागी रहे।
ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देकर परम शांति प्रदान करें।
ॐ शान्तिः॥
मोहन भागवत
सरसंघचालक
दत्तात्रेय होसबाले
सरकार्यवाह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
भारतीय सिनेमा दिग्दर्शन के विशिष्ट हस्ताक्षर श्याम बेनेगल के निधन से एक सर्जनशील कलासाधक का अंत हो गया। मैं उनकी स्मृति को आदरांजलि अर्पित करता हूँ तथा उनके परिवार और प्रिय जनों को हार्दिक संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करे यही प्रार्थना है।
- दत्तात्रेय होसबाले
सरकार्यवाह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
दक्षिण मध्य क्षेत्र के पूर्व क्षेत्र संघचालक श्री पर्वत राव जी एक समर्पित और अत्यंत प्रबुद्ध कार्यकर्ता थे जो सबके मार्गदर्शक रहे। उनकी जीवन यात्रा का अंत हो गया। वे सदैव प्रेरणादायी व्यक्तित्व के नाते याद रहेंगे। उनकी स्मृति पर मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और उनके परिवार के सभी को मेरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें।
ॐ शान्तिः॥
- दत्तात्रेय होसबाले
सरकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
#WorldHumanRightsDay
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में #जयपुर के नागरिकों की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल ने भारत के महामहिम राष्ट्रपति और #UNO के महासचिव के नाम ज्ञापन राजस्थान के मा. राज्यपाल को सौंपा
Save Bangladeshi Hindus