अज्ञानता को मिटाकर ज्ञान, संस्कार व सदाचार के दिव्य प्रकाश से जीवन को आलोकित करने वाले समस्त पूज्य गुरुजनों को 'गुरु पूर्णिमा' की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं।
सनातन संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोपरि है, उनकी कृपा से ही शिष्य को धर्म, विवेक और 'राष्ट्र आराधना' की सच्ची प्रेरणा प्राप्त होती है।
मानवता का पथ-प्रदर्शन कर एक श्रेष्ठ व संस्कारवान समाज का निर्माण करने वाले सभी पूज्य गुरुजनों को कोटिशः नमन।
@BJP4India@BJP4UP@BJPKashiKshetra@narendramodi@NitinNabin@blsanthosh@idharampalsingh@sunilbansalbjp@RSSorg@ratnakar273@Laxmanacharya54
दुर्घटना की चपेट में कोई भी आ सकता है। ऐसे कठिन समय में डबल इंजन सरकार उस व्यक्ति एवं उसके परिवार के साथ पूर्ण संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और विश्वास के साथ खड़ी है, ताकि उन्हें हर संभव सहायता और संबल मिल सके।
पावन पर्व गुरु पूर्णिमा से पूर्व उच्च शिक्षा विभाग के 7.50 लाख से अधिक शिक्षकों एवं उनके आश्रित परिजनों को स्वास्थ्य-सुरक्षा प्रदान करने वाली 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का आज जनपद आगरा से शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित करने के साथ ही शिक्षकों को सामाजिक सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने हेतु उच्च शिक्षा विभाग एवं पंजाब नेशनल बैंक के मध्य MoU का हस्तांतरण भी हुआ।
पूर्ण विश्वास है कि हमारे शिक्षक इस योजना का समुचित लाभ लेते हुए प्रदेश एवं देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देंगे।
सभी शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को हृदय से बधाई।
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650 वी जयंती 'समरसता संकल्प अभियान' के अंतर्गत दिनांक 29 जुलाई 2026 को श्री गुरु रविदास पार्क शिरगोवर्धन, वाराणसी में एक विशाल 'समरसता संकल्प सभा' होना है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे।
दिनांक 29 जुलाई 2026 को 'समरसता संकल्प सभा' तथा पूजन अर्चन की तैयारी निमित्त के श्री गुरु रविदास महाराज जी के जन्मस्थली मंदिर शिरगोवर्धन, वाराणसी में श्री हरजिंदर दास जी से विभिन्न विषयों पर टोली के साथ चर्चा किया।
टोली में प्रदेश मंत्री भाजपा श्री अनिल यादव जी,भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री त्रयंबक त्रिपाठी जी, क्षेत्र अध्यक्ष श्री अशोक चौरसिया जी, क्षेत्र उपाध्यक्ष श्री अमरनाथ यादव जी, श्री अनिल श्रीवास्तव, श्री सुरेश सिंह, श्री अशोक जाटव जी आदि प्रमुख लोंग उपस्थित रहे।
@BJP4India@BJP4UP@BJPKashiKshetra@blsanthosh@NitinNabin@idharampalsingh@sunilbansalbjp@ratnakar273
शिक्षक सम्मान, जनकल्याण व विकास के संकल्प को नई गति देने के उद्देश्य से आज जनपद आगरा, मैनपुरी और इटावा की पावन धरा पर आयोजित महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिलने जा रहा है।
आगरा में 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का शुभारंभ होगा। साथ ही, मैनपुरी, करहल, इटावा, जसवंतनगर एवं भरथना विधान सभा क्षेत्रों के लिए लगभग ₹1,286 करोड़ से अधिक लागत की 239 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया जाएगा। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, चेक, टूल-किट एवं प्रमाण-पत्र भी वितरित होंगे।
ये पहलें क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई गति प्रदान करते हुए जनसुविधाओं, स्वास्थ्य सुरक्षा और समृद्धि के नए युग की आधारशिला सिद्ध होंगी।
कॉमनवेल्थ गेम्स #Glasgow2026 में भाग ले रहे भारत के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपकी मेहनत, अनुशासन और देश के लिए कुछ कर गुजरने के जज़्बे पर हर भारतीय को गर्व है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से तिरंगे का मान विश्व मंच पर और ऊँचा करेंगे। आपकी सफलता पूरे राष्ट्र के लिए गौरव और प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
@Glasgow_2026
Heartfelt best wishes to the Indian athletes participating in the Commonwealth #Glasgow2026 Games.
Your skill, dedication, and tireless efforts will undoubtedly turn the upcoming Games into a showcase of India's stellar sporting prowess on the world stage, making every Indian proud. The nation trusts in your talent.
जनकल्याण, सुरक्षा एवं समृद्धि का संकल्प…
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज @GorakhnathMndr परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं एवं संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए।
#JantaDarshanUP
ଆଜି ମହାପ୍ରଭୁ ଶ୍ରୀଜଗନ୍ନାଥଙ୍କ ପବିତ୍ର ବାହୁଡା ଯାତ୍ରା ଅବସରରେ ଶ୍ରୀଜଗନ୍ନାଥ ଧାମ, ପୁରୀରେ ଶ୍ରୀକ୍ଷେତ୍ର ଭାଗବତ ଚ୍ୟାରିଟେବୁଲ ଟ୍ରଷ୍ଟ ପକ୍ଷରୁ ଆୟୋଜିତ ସେବା କାର୍ଯ୍ୟର ଶୁଭାରମ୍ଭ କରିବା ସହ ନିଜେ ମଧ୍ୟ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁମାନଙ୍କ ସେବା କରିବାର ସୌଭାଗ୍ୟ ଲାଭ କଲି l
आज महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की पवित्र बाहूडा यात्रा के अवसर पर श्री जगन्नाथ धाम, पुरी में श्रीक्षेत्र भागवत चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित सेवा कार्य का शुभारंभ किया और स्वयं भी श्रद्धालुओं की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ।
प्रधानमंत्री मोदी जी ने की बड़ी घोषणा!
आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने छात्रों के हितों की रक्षा और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि कल होने वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार पेपर लीक के खिलाफ और भी कड़े उपायों की घोषणा करेगी।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @JPNadda जी और डॉ. @DrJitendraSingh जी के साथ गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में हुए सकारात्मक संवाद के बाद, श्री सोनम वांगचुक जी ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। सरकार ने विद्यार्थियों से जुड़े विषयों पर समाधान के प्रति अपनी स्पष्ट प्रतिबद्धता जताई है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में देश के युवाओं का उज्ज्वल भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
पेपर लीक जैसे मामलों पर सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर कार्य कर रही है। युवाओं के सपनों और भविष्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज का विश्वास है कि जब शासन स्वयं जनता की समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को सुनता है, तभी नीतियां अधिक प्रभावी और परिणामकारी बनती हैं।
जन-केंद्रित शासन के इस विजन पर आगे बढ़ते हुए महाराज जी ने आज @GorakhnathMndr परिसर में आयोजित 'जनता दर्शन' में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु निर्देश दिए।