शर्मनाक और बेहद निराशाजनक
T20 वर्ल्ड चैंपियन, आयरलैंड जैसी टीम के सामने इस कदर घुटने टेक देगी, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। पहले मैच में करारी हार के बाद उम्मीद थी कि टीम इंडिया अपनी गलतियों से सीखेगी और मैदान पर कुछ आक्रामकता दिखाएगी। लेकिन दूसरे T20 में आयरलैंड के विकेट गिरने पर जिस तरह का 'चीयर्स' और जश्न मनाया जा रहा था, उसे देखकर सिर्फ और सिर्फ शर्मिंदगी महसूस होती है।
अरे भाई, आप आयरलैंड के खिलाफ मैच फंसाने के बाद एक अदद विकेट के लिए ऐसे उछल रहे हैं जैसे वर्ल्ड कप जीत लिया हो? चैंपियन टीम की बॉडी लैंग्वेज ऐसी लाचार नहीं होती।
आयरलैंड ने जिस तरह से आपको 'लतियाया' है, उसने भारतीय क्रिकेट के बड़े-बड़े दावों की पोल खोल कर रख दी है। फैंस को इस घटिया खेल से सिर्फ निराशा मिली है।
#INDvsIRE #TeamIndia #Cricket #T20 #ShamefulPerformance
भोपाल में मौसम का मिजाज अचानक बदला। बेहद तेज हवाओं के साथ जोरदार आंधी-तूफान का दौर शुरू। धूल के गुबार से विजिबिलिटी काफी कम हो गई है।
घर पर रहें, सुरक्षित रहें और पेड़ों व बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें।
#Bhopal#BhopalWeather#MadhyaPradesh
ओ तिवारी प्लेट उठा देना….होटल मालिक ने जब वेटर का काम करने वाले तिवारी जी को बुलाया तो गले में माला, हाथ में कलावा और कड़ा पहने, शिखा धारण किए तिवारी जी शालीनता से आए और अपना काम करने लगे।
चेहरे पर कोई शिकन नहीं, शोषण का कोई रोना नहीं, किसी के प्रति कोई पूर्वाग्रह नहीं, बस “कर्म ही पूजा है” की भाँति अपना काम करने लगे। पूछने पर बताया कि बच्चे को पढ़ाते हैं, इसलिए डबल ड्यूटी काम करके घर चलाना और बच्चे को पढ़ाना पड़ता है। होटल मालिक की भी तारीफ किए कि वो मदद करते हैं।
कोई भी काम, कोई भी करे, वो छोटा नहीं होता। इंसान मेहनत परिश्रम करेगा तभी विकसित होगा। लेकिन दुख और अफसोस इस बात का कि ऐसे गरीब परिवार भी क्या सरकार की नजरों में करोड़पति हैं? इनके बच्चों को पढ़ाई में स्कालरशिप क्यों नहीं मिलती?
सवाल उनसे भी जो एक समाज पर अभद्र टिप्पणी कर ऐसे कामगारों का अपमान करते हैं।
आपका नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है।
तमिल सिनेमा आपको थलापति विजय के नाम से जानता है।
आपके पास स्टारडम , पैसा और फैन फॉलोइंग सब था। आप आराम से सुपरस्टार बने रह सकते थे , लेकिन आपने राजनीति का कठिन रास्ता चुना।
आपकी असली ताकत आपके फैन क्लब थे, जो धीरे-धीरे वेलफेयर नेटवर्क में बदले। लोगों की मदद , युवाओं से कनेक्शन और जमीन पर पकड़ ने TVK की नींव मजबूत की।
2024 में आपने Tamilaga Vettri Kazhagam बनाई। लोगों ने मजाक उड़ाया कि यह सिर्फ फैन क्लब वाली पार्टी है और 5–10 सीटों से आगे नहीं जाएगी।
लेकिन कहानी में एक कोच था.. प्रशांत किशोर।
उन्होंने समझा कि तमिलनाडु पुराने DMK-AIADMK सिस्टम से थक चुका है और विजय नया विकल्प बन सकते हैं।
विजय ने किसी बड़े गठबंधन का सहारा नहीं लिया।
ना DMK, ना AIADMK, ना BJP।
सीधे जनता के बीच गए रोजगार , शिक्षा, भ्रष्टाचार-विरोध और बदलाव के मुद्दे लेकर।
नतीजों में TVK ने सबको चौंका दिया। जिस पार्टी को लोग हल्के में ले रहे थे , वही सत्ता के दरवाजे तक पहुंच गई।
अगर विजय मुख्यमंत्री बनते हैं, तो यह सिर्फ एक अभिनेता की जीत नहीं होगी .. यह तमिलनाडु की राजनीति में नई पीढ़ी, नए विकल्प और प्रशांत किशोर की रणनीति की बड़ी जीत होगी।
एक तरफ स्टार विजय था , दूसरी तरफ कोच प्रशांत किशोर।
एक ने जनता का दिल जीता, दूसरे ने चुनाव की जमीन पढ़ी।
स्क्रीन टाइम से बढ़ रहा खतरा!
नई दिल्ली स्थित एम्स के अध्ययन में बड़ा खु़लासा, 1 साल से कम उम्र के बच्चों में अधिक स्क्रीन टाइम का संबंध 3 साल की उम्र में ऑटिज़्म के बढ़े जोखिम से पाया गया है।
18 महीने से कम उम्र के बच्चों को स्क्रीन से दूर रखें।
बहुत ही ज्ञानवर्धक वीडियो…
इस वीडियो में भारतीय कागजी मुद्रा के पूर्व और वर्तमान स्वरूप को बड़े ही दिलचस्प तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जो समय के साथ हुए बदलावों को समझने का एक बेहतरीन माध्यम है।
आप भी इस वीडियो को जरूर देखें और अपने बच्चों को दिखाएं, ताकि वे हमारी मुद्रा के इतिहास और विकास को सरलता से जान सकें।
चैत्र शुक्ल प्रतिप्रदा • गुड़ी पड़वा
(भारंग) भारतीय राष्ट्रीय कैलेंडर (शक संवत्- १९४८)
विक्रम संवत्- २०८३
हिंदू नव वर्ष एवं सृष्टि सृजन दिवस
की अनंत मंगल कामनाएं
#NavratriFestival
ईरान में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
Embassy of India, Tehran ने मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए सभी भारतीयों से अत्यधिक सतर्क रहने, अनावश्यक बाहर न निकलने और अधिकतम समय घर के अंदर रहने की सलाह दी है।
समाचारों पर नज़र रखें, स्थिति की जानकारी लेते रहें और दूतावास के अगले निर्देशों का इंतज़ार करें।
आपातकालीन संपर्क: 📞 +989128109115 📞 +989128109109 📞 +989128109102 📞 +989932179359
सुरक्षित रहें, सतर्क रहें। 🇮🇳
#Iran #IranWar
🚨Big Breaking
पाकिस्तान में इस्लामाबाद और कराची के अमेरिकी दूतावास पर पाकिस्तानी लोगों ने भीषण हमला किया है।
कई अमेरिकियों को जानलेवा चोट आई है।
#Pakistan#Israel
लखनऊ में हुए एक प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी ने अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, एक खामेनेई मारा गया, तो हज़ार खामेनेई उठ खड़े होंगे।
#Khamenei#Iran#Israel
देश ने ख़ान सर, नवीन शर्मा, अवध ओझा, विकास दिव्यकीर्ति जैसे बड़बोलों को सर पर चढ़ा रखा है
जबकि शिक्षक हो तो राजवीर सिंह सर जैसा
कभी कोई बड़बोलापन नहीं दिखेगा, सिर्फ तथ्य और तर्क दिखेंगे
राजवीर सर का ये वीडियो देखिए, अपने इतिहास पर गर्व से सीना चौड़ा होगा लेकिन अपनी स्थिति पर शर्म भी आएगी